Delhi Assembly Election
(Search results - 50)NewsFeb 2, 2020, 6:16 PM IST
शाहीन बाग के प्रदर्शन से परेशान सड़कों पर उतरी 'जनता'
शाहीन बाग में पिछले 50 दिनों से बंद रास्ते को खुलवाने के लिए आज दिल्ली की जनता सड़कों पर उतार आई है। क्योंकि जनता को रोजाना अपने गंतव्य जाने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली ही नहीं बल्कि नोयडा के लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। यही नहीं दिल्ली नोयडा और फरीदाबाद के लाखों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
NewsFeb 2, 2020, 10:24 AM IST
ऑल इज वेल, दिल्ली में आज नीतीश कुमार अमित शाह और नड्डा संग करेंगे रैली
दिल्ली चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है। अब उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में जदयू, लोजपा और अकाली दल भाजपा को सहयोग दे रही है। जबकि कांग्रेस राजद के साथ चुनाव मिलकर लड़ रही है। वहीं आज दिल्ली में नीतीश कुमार अमित शाह के साथ नीतीश कुमार चुनावी ताल ठोकेंगे।
NewsFeb 1, 2020, 7:01 PM IST
दिल्ली में गरजे योगी, बोले जिनके पूर्वजों ने किए थे देश टुकड़े वो दे रहे हैं धरना
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे योगी ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी प्रचार को शुरू किया। योगी दिल्ली में तीन दिन रहेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। योगी की मांग दिल्ली में ज्यादातर प्रत्याशियों ने की है। तभी भाजपा ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों का भी खासा दबदबा है। लिहाजा योगी की चुनावी रैलियों उन जगहों पर आयोजित की गई हैं।
NewsJan 31, 2020, 7:35 AM IST
दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणापत्र
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार आक्रामक कर दिया है। पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं के साथ ही विभिन्न राज्यों के नेताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा है। भाजपा नेता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है।
NewsJan 30, 2020, 8:18 AM IST
क्या भाजपा की फौज को टक्टर दे पाएगी कांग्रेस, प्रचार में पिछड़ी
भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है। उसने अपने सभी बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है। वहीं बाहरी प्रदेशों से भी बड़े नेताओं को दिल्ली में बुलाया है। जो अपने -अपने क्षेत्रों के लोगों से बातचीत कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं भाजपा अब दिल्ली में पूरी तरह से आम आदमी के मुकाबले खड़े हो गई है। क्योंकि दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना प्रदर्शन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का रूख बदला है।
NewsJan 30, 2020, 8:13 AM IST
साइना के पिता ने खोला राज, आखिर बैडमिंटन स्टार ने क्यों ज्वाइन की भाजपा
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की है। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। साइना को खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है और देश विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
NewsJan 30, 2020, 7:26 AM IST
बागियों को पार्टी से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार ने लिया एक और बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला
नीतीश कुमार के प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर निकालने के बाद ये रैली काफी अहम है। क्योंकि ये दोनों नेता दिल्ली में भाजपा के साथ दो सीटों पर गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार पर ही सवाल उठा रहे थे।
NewsJan 29, 2020, 11:27 AM IST
चुनाव से दूर क्यों हैं कांग्रेस के दिग्गज, भाजपा, आप को पटखनी देने के लिए क्या है प्लान
अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी अंतिम पांच दिनों के भीतर ही दिल्ली में धुआंधार प्रचार करेगी। इसके जरिए वह विपक्षी दलों को मात देना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके जरिए वह आखिरी दिनों में जनता से कनेक्ट करेगी। अभी तक कांग्रेस पार्टी का प्रचार सबसे फीका और इसको देखते हुए लग रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले हार मान ली है।
NewsJan 28, 2020, 6:59 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल से ज्यादा प्रियंका की है मांग, पर अभी तक गांधी परिवार है प्रचार से दूर
दिल्ली विधानसभा के प्रचार के लिए दिल्ली में राहुल गांधी से ज्यादा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की डिमांड है। कांग्रेस ने इन दोनों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन अभी तक गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने प्रचार शुरू नहीं किया है। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली में सभी राजनैतिक दल प्रचार में जुटे हैं। चाहे आप हो या फिर भाजपा। सभी में आगे चल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता अभी तक चुनाव प्रचार से दूर दिख रहे हैं।
NewsJan 27, 2020, 7:07 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, अकाली दल ने किया फैसला
फिलहाल शिअद पंजाब में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। क्योंकि दोनों के बीच काफी पुराना गठबंधन है। वहीं शिअद ने केन्द्र की भाजपा सरकार को समर्थन दिया है और लोकसभा चुनाव भी शिअद भाजपा के साथ मिलकर लड़े थे। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दोनों दल राज्य में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
NewsJan 27, 2020, 7:01 PM IST
क्यों दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मान ली हार, पायलट क्यों बोले नहीं मिलेगी पार्टी को जीत
सचिन पायलट ने दावा किया है कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं मिल सकता है। जबकि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। पायलट का बयान चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि भले ही पार्टी में दिल्ली में कितने ही दावे क्यों न कर ले वह भाजपा और आप से मजबूत स्थिति में नहीं है।
NewsJan 27, 2020, 6:40 AM IST
वरिष्ठ छोड़ रहे हैं मैदान, तो भाजपा की तर्ज पर युवाओं में दांव खेल रही है कांग्रेस
हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के बाद कांग्रेस ने कई ऐसे युवा चेहरों पर दांव खेला है। जो अभी तक युवा ईकाइयों में राजनीति किया करते थे। क्योंकि कांग्रेस की मुख्यधारा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण इन नेताओं को जगह नहीं मिल पाती थी। असल में इस तरह के प्रयोगों के लिए भाजपा ही जानी जाती थी। जो अकसर युवा नेताओं पर दांव खेलती थी।
NewsJan 25, 2020, 11:42 AM IST
शाहीन बाग के धरने के खिलाफ उठने लगी है आवाजें, अब 'जनता' खुलवाएगी रास्ता
नागरिकता कानून के विरोध में पिछले चालीस दिन बंद शाहीन बाग रोड को खुलवाने के लिए जनता मार्च निकालने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि अब ये धरना प्रदर्शन खानापूर्ति के लिए रह गया है। क्योंकि इस प्रदर्शन को अब केवल मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन मिल रहा है। क्योंकि अब प्रदर्शकारी आक्रामक भी हो रहे हैं। शुक्रवार को वहां पहुंचे पत्रकारों पर भी प्रदर्शकारियों ने हमला किया और मारपीट की औैर उनके कैमरे भी तोड़े।
NewsJan 25, 2020, 7:42 AM IST
दिल्ली फतह के लिए भाजपा का 'प्लान बी', झारखंड की गलतियां नहीं दोहराएगी भाजपा
माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में लगभग 35000 सभाएं आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। इसके जरिए पार्टी हर बूथ स्तर पर जनता से संपर्क कर सकेगी। फिलहाल पार्टी ने दिल्ली में जाट वोटरों को लुभाने के लिए दिल्ली से सटी हरियाणा की सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा के नेताओं और विधायकों को लगाया है।
NewsJan 23, 2020, 8:10 AM IST
भाजपा के नए अध्यक्ष नड्डा आज से यूपी दौरे पर, जानें दिल्ली के बजाय क्यों चुना आगरा
दो दिन पहले ही जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और इससे पहले वह कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। हालांकि नड्डा का यूपी से संबंध काफी पुराना है। उन्हें कई बार उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। जबकि इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी यूपी से ही सियासी पारी का आगाज कर चुके हैं।