Easter
(Search results - 34)NewsApr 29, 2019, 12:40 PM IST
श्रीलंका का बड़ा फैसला, बुर्के और नकाब पर बैन, विदेशी मौलवियों को भी निकालने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए कड़ा कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।
NewsApr 28, 2019, 2:37 PM IST
श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड के पिता और दो भाइयों को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया
श्रीलंका सेना के 10,000 जवान ईस्टर के दिन हुए सिलसिलेवार धमाकों के आरोपी इस्लामिक संगठनों के सदस्यों की धरपकड़ के लिए चला रहे हैं बड़ा अभियान।
NewsApr 25, 2019, 7:36 PM IST
सीरियल ब्लास्ट के बाद श्रीलंका में बड़ी कार्रवाई, मस्जिदों पर छापे, सोशल मीडिया पर बैन
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कई बड़े अफसरों पर भी गिरी गाज। आतंकी हमले की खुफिया सूचना होने के बाद भी एक्शन में लापरवाही बरतने का आरोप।
NewsApr 24, 2019, 2:42 PM IST
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार यूपी से दिल्ली तक बीजेपी की नैया लगाएंगे पार?
दोनों भोजपुरी सुपर स्टार बड़ा बदलाव कर सकते हैं। पार्टी को गोरखपुर सीट में पिछले लोकसभा चुनाव में सफलता तो मिली लेकिन उपचुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था जबकि आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी अपना किला बचाने में सफल रही। वहीं दिल्ली में भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में तिवारी ने जीत हासिल की थी। फिलहाल मौजूदा दौर में इन तीन भोजपुरी अभिनेताओं को सुपर स्टार माना जाता है।
NewsApr 23, 2019, 7:07 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः चर्च में घुसते ISIS के आतंकी का वीडियो आया सामने
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ था। मंगलवार को आतंकी संगठन ने अपनी अमाक न्यूज एजेंसी के जरिये इन हमलों में हाथ होने की जिम्मेदारी ली। रविवार को पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में घुसते हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में संदिग्ध हमलावर एक बैकपैक लिए चर्च में घुसते दिखाई देता है।
NewsApr 23, 2019, 5:09 PM IST
ISIS ने किए श्रीलंका में धमाके, वीडियो भी आया सामने
दुनिया के सबसे दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपनी अमाक न्यूज एजेंसी के जरिये इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले, श्रीलंका सरकार ने भी कहा था कि कोलंबो में चर्च और होटलों में हुए धमाके न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद पर हुए हमले के जवाब में किए गए थे।
NewsApr 22, 2019, 7:48 PM IST
श्रीलंका में फिर धमाका, बस स्टॉप से 87 डेटोनेटर भी बरामद
श्रीलंका में 8 सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद भी खतरा टला नहीं है। सोमवार को कोलंबो में एक चर्च के पास एक बम को निष्क्रिय करते समय वैन में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के बाद की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें वैन के मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। आसपास गाड़ी के परखच्चे फैले हुए हैं। कोलंबो में एक बस स्टेशन के पास 87 बम डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। इसके बाद साफ हो गया है कि ये धमाके किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। श्रीलंका में सुरक्षाबल और तमाम एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना देशव्यापी इमरजेंसी घोषित करने वाले हैं।
NewsApr 22, 2019, 5:06 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट के बाद कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर, समुद्र में चौकसी बढ़ाई
समुद्री मार्ग से आतंकियों के भारत में घुसने की आशंका के मद्देनजर तटीय इलाकों में रखी जा रही खास निगरानी। डोर्नियर विमानों की ली जा रही मदद।
NewsApr 22, 2019, 2:58 PM IST
सीरियल ब्लास्ट से थर्राये श्रीलंका में इमरजेंसी लगाने की तैयारी
श्रीलंका सरकार का कहना है कि रविवार को हुए धमाकों के पीछे 'अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हाथ' होने की आशंका है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना सोमवार रात से देशव्यापी आपातकाल की घोषणा करने वाले हैं।
NewsApr 22, 2019, 1:23 PM IST
Srilanka Blast: वोटिंग के बाद छुट्टी मना रहे जनता दल सेकुलर के 5 नेताओं की मौत, 2 लापता
रविवार की सुबह श्रीलंका में हुए आठ बम धमाकों में कई विदेशियों समेत 290 लोगों की मौत हो गयी थी। ये बम धमाके चर्च और होटलों में रखे गए थे। लेकिन अब जानकारी मिली है कि इन धमाकों में कोलंबों में छुट्टियां मनाने गए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के पांच नेताओं की मौत हो गयी है जबकि दो अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल इन नेताओं से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है।
NewsApr 21, 2019, 3:52 PM IST
श्रीलंका में फिर धमाके, कर्फ्यू लगाया गया, सोशल मीडिया पर भी रोक
श्रीलंका के सुरक्षा बलों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। अगले आदेश तक सोशल मीडिया और एसएमएस सेवाएं भी रोक दी गई हैं।
WorldApr 21, 2019, 11:50 AM IST
NewsApr 21, 2019, 11:17 AM IST
श्रीलंका में छह जगह सीरियल ब्लास्ट, 156 की मौत, 400 घायल
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह छह जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। ईस्टर की पूजा के दौरान 3 चर्चों समेत छह जगहों को निशाना बनाया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाकों में कम से कम 156 लोगों की मौत हुई है जबकि 400 लोग घायल हैं। धमाके उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ।
NewsApr 21, 2019, 10:31 AM IST
श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्टः ईस्टर के दिन चर्चों और होटलों को बनाया निशाना, 185 की मौत, 400 घायल
स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ। जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है।
ViewsMar 29, 2019, 5:50 PM IST
कौन कितना भारी, गाजीपुर में किसकी कितनी तैयारी
उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति आधार की राजनीति है लेकिन अगर सामान्य तौर पर कहा जाए तो गाजीपुर में जाति का आधार टूट गया है और विकास चुनावी आधार बन गया है। पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में गाजीपुर इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। यदि जातीय समीकरण पर ध्यान दिया जाय तो यह सीट पिछड़ा बाहुल्य सीट है जिसमें यादव, कुशवाहा, बिन्द, चौहान और राजभर हैं। जहां तक सवर्ण मतदाताओं की बात है तो उसमें राजपूत, ब्राह्मण और भूमिहार हैं।