Entire
(Search results - 14)NewsAug 3, 2020, 6:27 PM IST
एक हुक्के ने करा दिया पूरा गांव सील, अब तक 24 लोग कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई को गांव का एक युवक गुरुग्राम में शादी में गया था और वहां से आने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसनें अपनी जांच करवाई, जिसमें युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।
NewsJan 17, 2020, 8:24 AM IST
ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत, बारिश के साथ बर्फबारी बनी आफत
मौसम विभाग ने दी दिल्ली में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम थै। वहीं पंजाब का अमृतसर सबसे ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश होना और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का होना है।
NewsNov 9, 2019, 9:33 AM IST
छावनी में तब्दील हुआ उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ में इंटरनेट बंद तो पूरे प्रदेश में लगी धारा 144
फिलहाल अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। वहीं अयोध्या में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए वॉररुम तैयार किया गया है। ताकि किसी अफवाह को रोका जा सके। राज्य सरकार ने साफ किया है कि उपद्रवियों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। लिहाजा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने से बचे।
NewsJul 12, 2019, 9:35 AM IST
बस इस खबर से समझें कर्नाटक में सियासी घमासान की अपडेट
कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी है। मानसून सत्र के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी की है।
NewsJul 5, 2019, 12:09 PM IST
इस बार के बजट में पूरे देश को जोड़ने पर विशेष ध्यान
मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद उसका पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। जिसमें विशेष तौर पर देश को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर सरकार का विशेष ध्यान दिखा। पूरे देश को एक सूत्र में बांधने के लिए रेल, मेट्रो, सड़क, जलमार्ग, हवाई उड़ानों की परियोजनाओं का जिक्र वित्त मंत्री ने खास तौर पर किया।
NewsMay 24, 2019, 5:55 PM IST
राहुल और प्रियंका की टीम हुई फ्लॉप तो इस महासचिव ने बचाई कांग्रेस की इज्जत
लोकसभा चुनाव में एक तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। यहां तक कि कांग्रेस से लोकसभा में एक बार फिर विपक्ष के नेता का पद छिन गया है। जबकि पिछली बार भी कांग्रेस इसके लिए जरूरी सांसदों का आंकड़ा भी एकत्रित नहीं कर पायी थी। हालत ये है कि गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में राहुल गांधी हार गए हैं और रायबरेली में सोनिया गांधी की जीत का अंतर भी कम हो गया है। हालांकि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही उनकी टीम जिम्मेदार मानी जा रही है।
NewsMay 3, 2019, 3:41 PM IST
सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लतीफ टाइगर ढेर, कश्मीर से बुरहान वानी गैंग का खात्मा
बुरहान वानी गैंग की तस्वीर साल 2016 में सामने आई थी। इसमें 11 लोग शामिल थे। 10 को सुरक्षा बलों ने ढेर किया। एक ने हथियार डाले।
NewsMay 2, 2019, 2:46 PM IST
अमेठी में राहुल ही नहीं पूरी कांग्रेस उतरी मैदान में
गांधी परिवार की बपौती मानी जाने वाली यूपी की अमेठी सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी इस कांग्रेसी किले में सेंध लगाने की पूरी तैयारी में हैं। कांग्रेस की घबराहट का पता इसी से चलता है कि स्मृति के खिलाफ प्रियंका वाड्रा समेत पूरी कांग्रेस मशीनरी मैदान में उतर आई है।
NewsMar 4, 2019, 2:42 PM IST
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, आतंकवाद के खिलाफ सीमापार अभियान जारी रहेगा
गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आतंकवाद बीमारी है और हम उसका जड़ से इलाज कर रहे हैं। आतंकवाद की जड़ पड़ोसी देश है, क्या हमें बीमारी का इलाज जड़ से नहीं करना चाहिए।'
NewsFeb 27, 2019, 6:48 PM IST
दुनिया में शांति के लिए जरूरी है पाकिस्तान को नक्शे से मिटा दिया जाएः शिवसेना
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' तंज कसते हुए कहा गया है कि क्या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों का ठिकाना ‘सांस्कृतिक केंद्र’ था क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि उनकी जमीन से आतंकवाद से जुड़ा कोई कृत्य नहीं हो रहा है।
NewsJan 29, 2019, 2:57 PM IST
अयोध्या मामलाः सरकार के कदम से भड़के मुस्लिम पक्षकार, हाजी महबूब का विवादित बयान
अयोध्या में गैर-विवादित जमीन को वापस लौटाने की अर्जी देने पर साधु-संतों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसले का स्वागत किया है।
NewsJan 26, 2019, 8:48 AM IST
तो हिमाचल प्रदेश में संस्कृत होगी अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश में जल्द संस्कृत अनिवार्य हो सकता है. इसके लिए हिमाचल प्रदेश तैयारी कर रही है. हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य में संस्कृत को दूसरी राज्य भाषा का दर्जा दिया है
NewsDec 12, 2018, 6:45 PM IST
पाकिस्तान से दो टूक कहा, अवैध कब्जे वाले सभी इलाके फौरन खाली करोः सुषमा
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत के करीब 78 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, इमरान खान सरकार से पिछले महीने यह बात कही गई है।
NewsDec 4, 2018, 11:33 PM IST
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाया गया, डोभाल की बड़ी भूमिका
मिशेल को एनएसए अजित डोभाल के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। दुबई से मिशेल को लाने के अभियान में समन्वय सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव ने किया।