Fatima
(Search results - 34)NewsOct 25, 2019, 6:20 AM IST
किला बचाकर आजम हुए सपा में मजबूत, घर में ही रही सीट
असल में इस सीट पर चुनाव आजम खान के रामपुर से सांसद चुने के बाद हुआ था। ये सीट आजम खान का किला मानी जाती है। अभी तक आजम खान इस सीट पर नौ बार विधायक रह चुके थे। लेकिन एक बार फिर ये सीट उनके घर में ही गई। पार्टी ने इस सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को उतारा था। असल में आजम इस सीट को घर में रखना चाहते थे।
NewsOct 18, 2019, 7:32 PM IST
प्रचार न करने के फैसले के बाद रामपुर में आजम की पत्नी का चुनाव प्रचार करेंगे, क्या हैं इसके मायने
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव में प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी शनिवार को रामपुर पहुंचेंगे और वहां जनसभा करेंगे। वह रामपुर में आजम खान की पत्नी के लिए वोट मांगेगे। फिलहाल अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। क्योंकि अखिलेश यादव ने पहले फैसला किया था कि वह उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उसके बाद अचानक रामपुर में चुनाव प्रचार करना, किसी के समझ नहीं आ रहा है।
NewsOct 17, 2019, 9:22 AM IST
रामपुर उपचुनाव: आजम का तीन दशक पुराना किला ढहाने की कोशिश में भाजपा
आजम खान के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद रामपुर से उपचुनाव हो रहा है। सपा ने आजम की सांसद पत्नी तंज़ीन फातिमा को टिकट दिया है। इसके भी कई कारण हैं। क्योंकि फातिमा का राज्यसभा का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक है। उसके बावजूद वह रामपुर की इस सीट से अपनी किस्मत विधानसभा के लिए आजमा रही हैं। असल में आजम को डर था कि अगर ये सीट किसी बाहरी व्यक्ति को दी गई तो उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं।
NewsOct 14, 2019, 8:22 AM IST
जानें क्यों आजम खान का योगी आदित्यनाथ के कारण कम हुआ 22 किलो वजन
रामपुर से सांसद अब रामपुर की जनता को बता रहे हैं कि उनका 22 किलोग्राम वजन कम हुआ है। ये वजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण कम हुआ है। ये हम नहीं बता रहे हैं बल्कि ये जानकारी आजम खान खुद रामपुर की जनता को दे रहे हैं। रामपुर में आजम खान भूमाफिया घोषित हो चुके हैं और उन पर वहां 84 केस भी दर्ज हैं।
NewsOct 2, 2019, 4:49 PM IST
फिर परिवार समेत थाने पहुंचे आजम खान
आज दूसरी बार आजम खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। हालांकि दो दिन पहले भी वह एसआईटी के सामने पेश हुए थे। जहां उसे कई सवाल पूछे गए थे। जिसके बाद आजम खान ने एसआईटी से चार दिन का समय मांगा था। हालांकि कल आजम खान लखनऊ में भी एक दूसरे मामले में एसआईटी के सामने पेश हुए थे।
NewsOct 1, 2019, 8:00 AM IST
एसआईटी के सवालों से चकराया आजम खान का सिर, जवाब के लिए मांगा चार दिन समय
आजम खान अपनी पत्नी तंजीन फातिमा का नामांकन कराने के लिए रामपुर पहुंचे थे। आजम खान अरसे से रामपुर नहीं आ रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि रामपुर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि कुछ मामलों में हाईकोर्ट ने आजम खान को जमानत दे दी है। जिसके बाद वह रामपुर में दिखे। अपने पत्नी का नामांकन जमा करने के बाद वह एसआईटी के सामने पेश हुए और एसआईटी ने उनसे एक घंटा पूछताछ की।
NewsSep 30, 2019, 7:37 PM IST
पहले भरा बिजली का बिल फिर किया आजम की पत्नी ने नामांकन
पिछले दिनों आजम खान के रामपुर में स्थित हमसफर रिसार्ट में बिजली की चोरी पकड़ी गई थी। जिसके बाद बिजली विभाग ने बिजली का कनेक्शन काट दिया और आजम खान और उसके परिवार वालों पर पेनाल्टी लगा दी थी। हालांकि इसके बाद भी आजम खान के परिवार ने बिजली का बिल नहीं चुकाया था। लेकिन अब सपा ने उन्हें रामपुर से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
NewsSep 30, 2019, 9:04 AM IST
आजम का गढ़ बचाने सपा ने खेला बड़ा दांव
चार दिन पहले ही सपा ने ये तय कर दिया था कि रामपुर की इस सीट के लिए फैसला आजम खान ही लेंगे। आजम खान इस सीट पर लगातार नौ बार से विधायक हैं। इस सीट को हाथ निकल जाने का मतलब होगा कि रामपुर की सियासत से आजम का अस्तित्व खत्म होने जैसा है। लिहाजा इस सीट के लिए उत्तराधिकारी आजम खान के परिवार से ही होना चाहिए।
NewsSep 23, 2019, 7:39 PM IST
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान., पत्नी और बेटे होंगे कोर्ट में पेश, समन जारी
रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को आज एक और बड़ा झटका लगा। आजम खान को जिला प्रशासन ने नहीं कोर्ट ने समन जारी किया है। जिसके बाद आजम खान राज्य की योगी सरकार और रामपुर जिला प्रशासन पर आरोप तो नहीं लगा सकते हैं। कोर्ट ने आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी और सांसद तंजीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ भी समन जारी किया है।
NewsSep 10, 2019, 10:58 AM IST
आजम के घर रामपुर पुलिस ने चस्पा की नोटिस, कहा पुलिस स्टेशन में कराएं आमद
असल में रामपुर में आजम खान ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। सभी पर कोई न कोई मामला चल रहा है। लिहाजा रामपुर पुलिस ने आजम खान के घर पर 4 और नोटिस चस्पा की हैं। इन लोगों को तीन दिन में पुलिस स्टेशन में आने को कहा है। जानकारी के मुताबिक इन चार नोटिस में दो नोटिस आजम की पत्नी और दो नोटिस उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आज़म और अदीब आजम के नाम हैं।
NewsSep 4, 2019, 7:27 PM IST
महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष करने वाली फातिमा शेख से क्या आप परिचित हैं?
महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष करने वाली सावित्री बाई फुले का नाम तो सभी जानते हैं। लेकिन उनके साथ रुढ़िवादी समाज के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाली फातिमा शेख से बहुत कम लोग वाकिफ हैं। आईए जानते हैं फातिमा शेख के बारे में-
NewsAug 20, 2019, 8:43 AM IST
आजम नहीं अब पूरेे खान परिवार के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, शत्रु संपत्ति को ही मिला दिया जौहर विश्वविद्यालय में
रामपुर के अजीमनगर थाने में आजम खान और उनके परिवार के लोगों पर अभिलेखों में गड़बड़ी कर शत्रु संपत्ति को वक्फ की दर्शाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
NewsJul 27, 2019, 8:17 AM IST
योगी सरकार ने की आजम खान पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
पिछली समाजवादी पार्ट की सरकार के दौरान आजम खान को जौहर विश्वविद्यालय के लिए नियमों में तांक पर रखकर कोसी नदी के किनारे की 2013 में जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव एवं विधायक नसीर अहमद के नाम जमीन दर्ज की गई थी। यह जमीन कोसी नदी की किनारे की रेतीली जमीन थी। उस वक्त ये जमीन जौहर ट्रस्ट को तीस साल की लीज पर दिया गया था। नियमों को दरकिनार कर दी गयी जमीन के लिए अफसरों की मिलीभगत थी।
NewsJul 21, 2019, 7:17 PM IST
खामोश आजम ने योगी के खिलाफ पत्नी को किया आगे, फातिमा बोली उपचुनाव जीतने के लिए बनाया जा रहा है दबाव
आजम खान को रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के किसानों की जमीन धमकाकर हथियाने का आरोप है। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कराए हैं। यही नहीं राज्य सरकार के सरकारी पोर्टल पर आजम खान का नाम भू माफिया के तौर पर दर्ज हो चुका है।
EntertainmentMay 25, 2019, 12:19 PM IST
फातिमा शेख को मिली बदन ढकने की सलाह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
आमिर खान की नई खोज फातिमा सना शेख इन दिनों कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। उनके कम कपड़ों को लेकर नसीहत दी गई है। लेकिन इससे फातिमा बेहद नाराज दिखीं।