NewsMar 28, 2019, 2:41 PM IST
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भले ही आतंकी संगठन एक ही मंसूबे के लिए लड़ने का दावा करते हों लेकिन उन्हें साथ आते कभी नहीं देखा गया। लेकिन अब खात्मे के डर से ये आतंकी संगठन साथ आ गए हैं।
NewsMar 28, 2019, 11:30 AM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। यह सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन था। आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर पुलिस ने शोपियां के केलर इलाके में बुधवार को संयुक्त ऑपरेशन के बाद घंटों मुठभेड़ चली। बृहस्पतिवार सुबह दो आतंकियों के शव बरामद हुए। बाद में एक और आतंकी का शव बरामद हुआ। इलाके में अभी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
NewsMar 27, 2019, 7:17 PM IST
पाकिस्तान के एफ-16 विमान को गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान कुछ दिनों पहले तक सुर्खियों में छाए हुए थे। जितने दिनों तक वह पाकिस्तान की कैद में रहे उतने दिनों तक पूरे देश की सांसें अटकी रहीं। देश लौटने के बाद उनकी सभी तरह की जांच की गई और अब वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने देश के सामने एक बार फिर से मिसाल कायम की है।
NewsMar 26, 2019, 11:34 AM IST
पाकिस्तान एक बार फिर अपनी मक्कारी पर और नापाक हरकतें उतर आया है। पाकिस्तान ने अब अमेरिका को एफ-16 के लिए गलत जानकारी दी हैं। लिहाजा अब पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
NewsMar 25, 2019, 5:06 PM IST
नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत दिए जाने के बावजूद अभी तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। पीड़ित लड़की को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
NewsMar 25, 2019, 3:48 PM IST
अमेरिकी हेलीकॉप्टर चिनूक अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा है। ऐसे चार हेलीकॉप्टरों को चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना के 12वें विंग एयरफोर्स स्टेशन पर हुए एक समारोह के बाद औपचारिक रुप से शामिल कर लिया गया। इस कार्यक्रम में वायुसेनाध्यक्ष बीएस धनोआ भी मौजूद रहे।
NewsMar 25, 2019, 2:09 PM IST
भारतीय वायुसेना को अब एक ऐसे जबरदस्त हथियार से लैस हो गई है, जो कि दिन की तरह रात में भी उतनी ही ताकत से दुश्मन के छक्के छुड़ा सकता है। यह है अमेरिकी चिनूक हेलीकॉप्टर, जिसे आज चंडीगढ़ के एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना में शामिल कर लिया गया।
NewsMar 22, 2019, 11:59 PM IST
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने स्थानीय औकाफ कमेटी के सदस्यों एवं परिवारों की भी मदद ली। छिपे हुए आतंकियों से बात करने के लिए एक मजिस्ट्रेट को भी मुठभेड़ स्थल पर लाया गया। लेकिन आतंकियों ने बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी।
NewsMar 22, 2019, 11:48 AM IST
पाकिस्तान में हुई भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक से भले ही पाकिस्तान डरा हुआ हो। लेकिन कांग्रेस पार्टी में एयरस्ट्राइक पर सवाल करने वाले नेताओं की कोई कमी नहीं है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने के बाद अब राहुल गांधी के करीब ने भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं।
NewsMar 22, 2019, 9:44 AM IST
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है और जबकि दो आंतकी अभी सुरक्षा बलों ने घेरे हुए हैं। फिलहाल शोपियां में 24 घंटे से एनकाउंटर जारी है जिसमें जैश के कमांडर के घिरे होने की खबर आ रह है। कहा जा रहा है कि एक घर में दो से तीन आंतकी छिपे हुए हैं और उन्होंने एक व्यक्ति को बंधक बनाया हुआ है।
NewsMar 21, 2019, 12:24 PM IST
होली के मौके पर भी पाक समर्थित आंतकियों ने अपनी नापाक हरकतें नहीं छोड़ी हैं। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया है। जिसमें दो जवानों के घायल होने की खबर है। सेना ने आंतकियों की धड़पकड़ के लिए इस इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है।
NewsMar 21, 2019, 11:40 AM IST
होली के मौके पर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा। पाकिस्तानी सीमा पर आज पाकिस्तानी सेना से सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग शुरू जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर आज सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि दोनों तरफ से गोलीबारी की खबरें नहीं हैं।
NewsMar 20, 2019, 1:00 PM IST
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और वायुसेना ने जल्द से जल्द लड़ाकू विमानों के लिए गोलाबारूद खरीदने को कहा है। क्योंकि पाकिस्तान कभी कोई भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है और उसे लगता है भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है।
NewsMar 16, 2019, 5:38 PM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अपनी कायराना हरकत फिर शुरू कर दी है। आम नागरियों को निशाना बनाने वाले आंतकियों ने पुलिस अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आंतकियों ने कश्मीर घाटी के शोपियां में एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी खुशबू जान की गोली मार कर हत्या कर दी है।
NewsMar 15, 2019, 5:27 PM IST
पाकिस्तान सीमा से सटे भारतीय शहर अमृतसर में देर रात तेज आवाज से लोगों की नींद खुल गई। यह आवाजें बॉर्डर के पार पाकिस्तानी इलाके में भी सुनी गईं। जिससे वहां दहशत फैल गई। दरअसल यह वायुसेना का अभ्यास था। भारतीय लड़ाकू विमानों की सुपरसोनिक आवाज लोगों को सुनाई दी थी।
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!