Grand Alliance
(Search results - 27)NewsJan 27, 2024, 8:35 AM IST
नीतीश का महागठबंधन से मोह भंग! ये हैं बड़ी वजहें
बिहार में इन दिनों सियासी ड्रामा शबाब पर है। सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने से लेकर नयी सरकार बनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। शुक्रवार को बिहार की राजनीति में दिन भर इसको लेकर सस्पेंस बना रहा है।
NewsJan 26, 2024, 6:41 PM IST
Bihar Crisis: पुराना है पाला बदलने का इतिहास,जानें कब-कब नीतीश कुमार ने मारी पलटी
Nitish Kumar Latest News: लोकसभा चुनाव से बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। सूत्रों की हवाले से खबर आ रही है की 28 जनवरी को नीतीश कुमार बीजेपी समर्थित सरकार से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आए विपक्ष के भविष्य पर सवालियां निशान खड़े हो गए हैं।
NewsJan 26, 2024, 1:37 PM IST
मिशन 2024 से पहले नीतीश कुमार का खेला,थामा NDA का दामन
Nitish Kumar Latest News: इस वक्त हर जगह बिहार की सियासत के चर्चे हैं। RJD से तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है की सूबे के मुखिया नीतीश कुमार राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद कर रहे हैं। यानी वह एक बार फिर NDA की दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वह 28 जनवरी को 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
NewsOct 2, 2020, 11:50 AM IST
क्या बिहार में खत्म हो जाएगा महागठबंधन, कांग्रेस और राजद ही निभा रहे हैं गठबंधन धर्म
जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति के बारे राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कमी महसूस की जा रही है। लालू जेल में बंद हैं और तेजस्वी महागठबंधन को संभाल नहीं पा रहे हैं। अभी तक कांग्रेस ने भी तेजस्वी को सीएम पद का चेहरा नहीं माना है।
NewsOct 2, 2020, 11:45 AM IST
कांग्रेस और राजद में नहीं हो पा रहा है सीटों का बंटवारा, क्या टूटने की कगार पर है महागठबंधन
असल में राज्य में महागठबंधन कमजोर हो गया है। जिसके कारण कांग्रेस अन्य घटक दलों की सीटों पर दावा कर रही है। जबकि राजद कांग्रेस को उसकी हैसियत के आधार पर सीटें देना चाहती है। राजद का कहना है कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार नहीं है और वह राजद की सहयोगी है।
NewsSep 23, 2020, 7:06 AM IST
सिर पर चुनाव अभी तक महागठबंधन में नहीं हो सका है सीटों का बंटवारा
हालांकि ये बात साफ है कि राज्य में कांग्रेस महागठबंधन के तहत की चुनाव लड़ेगी। राज्य में महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा और मुकेश सहानी की वीवीआईपी भी है। वहीं राज्य में सीटों का बंटवारा न होने के कारण बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई दिग्गज राजधानी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
NewsSep 23, 2020, 7:01 AM IST
बिहार में लगे पोस्टर, एनडीए के पोस्टर से पासवान तो महागठबंधन के पोस्टर से लालू और राहुल गायब
असल में कोसी महासेतु के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद राज्य की राजधानी में नीतीश कुमार की तस्वीर लगे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर है।
NewsSep 19, 2020, 9:11 PM IST
बिहार ओवैसी की एंट्री से बिगड़ेगा महागठबंधन का मुस्लिम-यादव समीकरण
बिहार में चुनाव की तारीख कभी भी तय हो सकती है और इसके लिए राज्य में सियासी दलों के बीच गठबंधन का दौर शुरू हो गया है। राज्य में जहां भाजपा और जदयू मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
NewsSep 2, 2020, 6:42 PM IST
नीतीश कुमार की चुनावी नैय्या के खेवनहार बनेंगे 'मांझी', महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती
फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम ने जदयू के साथ गठबंधन करने फैसला किया है। मांझी महागठबंधन में राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगातार उपेक्षित किए जा रहे थे।
NewsAug 27, 2020, 7:58 PM IST
विलय होगा या फिर एनडीए का हिस्सा बनेगे मांझी, लेकिन तय है महागठबंधन को होगा नुकसान
पटना में आज हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मांझी ने नीतीश कुमार से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। फिलहाल इस मुलाकात को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
NewsAug 23, 2020, 2:33 PM IST
बिहार में महागठबंधन में पड़ी फूट, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव
बिहार भाजपा कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं और राज्य में भाजपा सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
NewsAug 20, 2020, 11:47 AM IST
मांझी करेंगे नीतीश कुमार के साथ चुनाव गठबंधन, महागठबंधन में दरार
फिलहाल मांझी के महागठबंधन से बाहर जाने के बाद राज्य में विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को हम के जदयू में विलय की आशंका सता रही है। लिहाजा पिछले 2 दिनों से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मुलाकात कर रहे हैं और विलय नहीं करने की बात पर दबाव दे रहे हैं।
NewsAug 10, 2020, 8:08 AM IST
बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध कायम! माझी अभी भी नाराज
राज्य में इस साल चुनाव होने हैं और कोरोना और राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य में चुनाव कुछ समय के लिए टल सकते हैं। विपक्षी दल इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है।
NewsJul 22, 2020, 1:26 PM IST
बिहार में महागठबंधन में चलेगी राजद की दादागिरी, सीएम के चेहरे पर पार्टी का फैसला होगा अंतिम
असल में महागठबंधन घटक दल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को जल्दी करना चाहते हैं। ताकि समय रहते सीटों पर प्रचार किया जा सके। लेकिन राजद लगातार महागठबंधन की बैठकों को टाल रहा है। लिहाजा राज्य में महागठबंधन के ज्यादातर नेता राजद के रूख से नाराज हैं।
NewsJul 9, 2020, 3:38 PM IST
महागठबंधन में दरार: तेजस्वी की डिनर पार्टी में कांग्रेस के नेता आमंत्रित, मांझी से दूरी
राज्य में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं को घर डिनर पर बुलाया और देर रात को दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत भी चलती रही। लेकिन इस बैठक में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सहयोगी हम के नेता जीतन राम मांझी को नहीं बुलाया।