NewsOct 13, 2018, 4:48 PM IST
हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की घटना, आरोप है कि डॉक्टर ने बीमार बिल्ली को गलत इंजेक्शन लगाया।
NewsOct 5, 2018, 12:31 PM IST
NewsSep 15, 2018, 4:53 PM IST
जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना के साथ नौशेरा में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' की शुरुआत के तहत दोनों नेताओं ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झाड़ू लगाया।
NewsSep 2, 2018, 4:48 PM IST
फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को लेकर देश की राजनीति गरम है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी 60 हजार करोड़ के 36 राफेल लड़ाकू विमान के खरिद में घोटाले का आरोपों लगा रही हैं। उसी समय फ्रांसीसी वायु सेना के पायलट राफेल को मध्य भारत के एक एयर बेस पर उतारने जा रहे हैं। इस फाइटर प्लेन को भारतीय पायलट भी उड़ाएंगे।
NewsAug 20, 2018, 2:48 PM IST
हरियाणा के जीन्द पटियाला चौक इलाके में अपनी जूतों की दूकान चलाने वाले मोची की किसमत रातो रात बदल गई। इस मोची की दूकान के आगे लिखा है जख्मी जूतों का अस्पताल और खुद की पहचान वो डॉ. नरसी राम के नाम से करवाता है। इस मोची की किसमत कुछ इस प्रकार बदली जब महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आंनद महिंद्रा ने मुंबई से डॉ नरसी राम के लिए जख्मी जूतों के इलाज के लिए नया अस्पताल भेजा। इतना ही नहीं बल्की जख्मी ‘जूतों का अस्पताल’ इस लाइन से प्रभावित होकर आंनद महिंद्रा ने जूतो का अस्पताल दिया है और साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि वह उनके बेटे की नौकरी और मकान बनवाने में सहायता करेंगे।
NewsAug 20, 2018, 12:42 PM IST
हरियाणा का एक मामला सामने आया है जिसमे हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने बहादुरगढ़ के अस्पताल में सरेआम लोगों के बीच अस्पताल के सुरक्षा कर्मी पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि अस्पताल के डॉक्टर के बीच बचाव के चलते गोली दीवार में जा लगी जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
NationAug 15, 2018, 5:43 PM IST
'आई लव यू पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा मिलने से हरियाणा के सिरसा के केहरवाला गांव में सनसनी मच गई। गुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ है।
NationAug 15, 2018, 4:39 PM IST
पूरा देश आज आजादी के जश्न में डूबा है पर आजादी का ये जश्न भिवानी के शहीद गांव रोहणात के लिए बेहद खास है। इस गांव में आजादी के सात दशकों बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया है और आजादी के गीत गाए गए हैं। अब से पहले तक इस गांव के लोग अपने आप को आजाद देश के गुलाम समझते थे, वजह क्या रही है माय नेशन आपको बता रहा है।
NationAug 13, 2018, 3:58 PM IST
हरियाणा के भिवानी में एक फौजी द्वारा डाक से पत्र भेजकर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जींद के रहनेवाले उसके पति ने खर्चे के लिए पैसा मांगने पर उसे लेटर भेजकर तीन तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
NewsAug 12, 2018, 7:51 PM IST
NationAug 11, 2018, 11:50 AM IST
दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे पर स्थित बंचारी गांव करीब सात हजार वर्ष पुराना है। इसकी आबादी करीब 15 हजार है। इस गांव के लोगों ने अपनी इस पारंपरिक कला को संजोकर रखा हुआ है।
NationAug 10, 2018, 4:32 PM IST
अब तक आपने विकास कार्यों का प्रचार टीवी, अखबार, मैगजीन, पंपलेट या होर्डिंग के जरिए ही देखा होगा। लेकिन अब विकास कार्यों का प्रचार प्रसार ताश की गड्डी से भी होगा।
NationAug 9, 2018, 12:04 PM IST
हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार की बानगी देखनी है तो ये वीडियो देखिए। वीडियो बहादुरगढ की ट्रैफिक पुलिस द्वारा खुलेआम ओवरलोड वाहन चालकों से वसूली करने का है। इसमें ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ बादली बाईपास पर ओवरलोड वाहन चालको ने वसूली करते नजर आते है। पुलिस की तरफ से बड़े ही शातिराना अंदाज में वसूली की जा रही है।
NationAug 8, 2018, 2:40 PM IST
हरियाणा की सिरसा शहर थाना और महिला पुलिस ने बेगू रोड पर बनी सुख सागर कॉलोनी में बने एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवतियों सहित कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुक्त कराई गई युवतियां सिरसा से बाहर की रहने वाली है।
NewsAug 8, 2018, 11:12 AM IST
फरीदाबाद में फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निजी स्विमिंग पूल में अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने गये बच्चे को एक सिक्योरिटी गार्ड ने डरा कर उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई है। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था की वो एक बॉल से अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था और जैसे ही बॉल स्विमिंग पूल से बाहर गयी तो गार्ड ने उसको गलत तरीके से छूने लगा और जब बच्चा अपने आप को बचाने के लिए भगा तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचा दी। जिसके कारण बच्चे को 2 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!