Himachal Pradesh
(Search results - 31)NewsAug 11, 2019, 11:49 AM IST
जानें किस राज्य का क्या है हाल:आफत बनी बारिश, उत्तर से दक्षिण तक आसमान से बरस रही है मुसीबत
केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों से बाढ़ के कारण हालत काफी खराब हैं। इन राज्यों में अभी तक 136 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भारी के कारण भूस्खलन हो रहा है और पर्यटक रास्तों में ही फंसे हुए हैं। जिन्हें वहां से निकालने के लिए राहत कार्य चल रहे हैं। देश के पहाड़ी राज्यों के साथ ही दक्षिणी राज्यों में बारिश के कारण लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं।
NewsJul 15, 2019, 3:14 PM IST
भाजपा से वफादारी का मिला ईनाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
भाजपा के बुजुर्ग राजनेता कलराज मिश्र को पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का ईनाम मिला है। उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र ने बढ़ती उम्र का हवाला देकर साल 2017 में ही मंत्रिपद छोड़ दिया था और 2019 के चुनाव में भी नहीं उतरे थे।
NewsJul 14, 2019, 8:43 PM IST
सोलन में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, 30 से अधिक फंसे हैं मलबे में
राज्य में कई दिनों से बारिश हो रही है। जो आज आफत बन लोगों पर गिरी। आज राज्य के सोलन जिले के नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित में एक बहुमंजिला इमारत ढल गयी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत की खबर है जबकि अभी भी 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
NewsJun 24, 2019, 10:39 PM IST
जानें क्यों कांग्रेस के इस दिग्गज ने कहा कि वह नहीं बनना चाहते हैं सीएम
वीरभद्र सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़े थे। लेकिन चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर थी। लेकिन बीजेपी की आंधी में कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी चुनाव में नहीं जीता। राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी थी।
NewsJun 21, 2019, 8:58 AM IST
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 44 की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भीषण बस दुर्घटना हुई है। यहां के बंजार कस्बे से लगभग 1 किलोमीटर आगे भियोठ मोड़ के पास एक निजी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसकी वजह से बस में सवार 44 लोग मारे गए, जबकि 35 गंभीर रुप से घायल हैं।
NewsJun 1, 2019, 5:08 PM IST
देशभर में गर्मी का कहर, कई राज्यों में टूटे रिकॉर्ड
शिमला, मसूरी, दार्जिलिंग और मनाली जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर भी बढ़ते हुए तापमान का असर महसूस हो रहा है जहां आईएमडी आंकड़ों के अनुसार गर्मी के महीनों में तापमान में पांच डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। इस वर्ष मसूरी में तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है।
NewsMay 18, 2019, 7:57 PM IST
लोकसभा चुनाव का महाकुंभ कल होगा खत्म, 23 को आएगा जनता जनार्दन का फैसला
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में जिन आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। उसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, हिमाचल की 4, पंजाब की 13, बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की एक सीट के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में कुल 918 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
NewsMay 12, 2019, 12:27 PM IST
नहीं चली एसपीजी के सामने प्रियंका गांधी वाड्रा की जिद, जानें क्या है मामला
प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने चुनाव प्रचार के कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग में रोड शो करना था। जबकि अभी तक प्रियंका उत्तर प्रदेश में ही चुनावी रैलियों में ज्यादा सक्रिय थीं। लेकिन पार्टी ने उनके प्रचार का कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के लिए भी तैयार किया था। ताकि राज्य में मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। इसी तहत उन्हें शिमला के ठियोग में चुनावी रोड शो का आयोजन करना था।
NewsMay 10, 2019, 3:43 PM IST
शिमला के समरहिल के साथ पोटरहिल में भड़की जंगली आग
देर रात शिमला के समर हिल के पोटर हिल से चैडविक फॉल की तरफ बान और चीड़ के जंगल मे लगी भयानक आग पर अग्निशमन विभाग काबू नही पा सका है।आगजनी से पोटर हिल में बनी हट्स भी इसकी चपेट में आने से जलकर राख हो गए हैं।
NewsMar 12, 2019, 3:27 PM IST
अब चीन को मुश्किल में डालेगी भारतीय सरजमीं से शुरु हुई यह मुहिम
भारत के धर्मशाला से एक ऐसी मुहिम शुरु हुई है, जो कि चीन को मुश्किल में डालने वाली है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत चीन के ही लोगों ने की है। विदेशों में बसे चीनी मूल के लोगों ने तिब्बत की आजादी के मुद्दे पर चीन की घेराबंदी की।
NewsFeb 22, 2019, 2:37 PM IST
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आरोप तय
आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। यह आरोप पटियाला हाउस कोर्ट ने तय किया है।
NewsJan 26, 2019, 8:48 AM IST
तो हिमाचल प्रदेश में संस्कृत होगी अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश में जल्द संस्कृत अनिवार्य हो सकता है. इसके लिए हिमाचल प्रदेश तैयारी कर रही है. हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य में संस्कृत को दूसरी राज्य भाषा का दर्जा दिया है
NewsJan 13, 2019, 1:24 PM IST
जानें क्यों आखिर कांग्रेस पार्टी ने फिर वीरभद्र सिंह पर जताया विश्वास
हिमाचल में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चुनाव की कमान सौंप सकती है. लोकसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के साथ ही उनकी पत्नी को लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है. हालांकि कुछ लोग उनकी बढ़ती उम्र को कारण बताकर उनकी दावेदारी को कम कर रहे हैं.
NewsDec 8, 2018, 4:48 PM IST
आईएमए से भारतीय सेना को मिले 347 युवा अधिकारी
कदमताल करते हुए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अधिकारी बन गए। देहरादून स्थित आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स ने भी आईएमए से अपना प्रशिक्षण पूरा किया। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने युवा अधिकारियों से परंपरागत और गैरपरंपरागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कैडेट अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। - अंकित शर्मा की रिपोर्ट
NewsOct 4, 2018, 9:26 AM IST
बर्फबारी के कारण फंसे चरवाहों के लिए हेलीकॉप्टर से दिया जाएगा राशन
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य चरवाहे फंसे हुए हैं।