Implement
(Search results - 31)NewsDec 14, 2019, 1:55 PM IST
महाराष्ट्र में नागरिकता संशोधन लागू करने को लेकर फिर ‘धर्मसंकट’ में शिवसेना
नागरिकता संशोधन को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब ये जल्द ही पूरे देश में लागू हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य और टीएमसी समेत कई राज्य इस कानून को अपने राज्य में लागू करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये कानून संवैधानिक नहीं है और राज्यों के भी अपने अधिकार है।
NewsDec 1, 2019, 2:28 PM IST
बिहार में शिवसेना जैसा फार्मूला लागू नहीं करेगा जदयू
असल में महाराष्ट्र के घटनाक्रम के बाद भाजपा के सहयोगी दलों ने उसे आंख दिखानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में तो उसके तीन दशक पुराने सहयोगी शिवसेना ने उससे गठबंधन तोड़कर अपने विरोधी कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर सरकार का गठन किया है। वहीं झारखंड में भाजपा को अपने दम पर अकले चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
NewsNov 8, 2019, 5:03 PM IST
पीएम इमरान खान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, पाकिस्तान में लागू हो सकता है आपातकाल!
पाकिस्तान में हालात काफी खराब हैं। खासतौर से कराची और इस्लामाबाद के। जहां पर लोग घरों में बंद हो गए हैं। जबकि मौलाना फजलुर्रहमान के नेतृत्व में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं। राजधानी के हालात ये हैं कि लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं और साग सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो गया है।
NewsOct 23, 2019, 5:06 PM IST
जानें क्यों महाराष्ट्र का फार्मूला झारखंड में लागू कर रही है भाजपा
भाजपा ने झारखंड में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 6 विपक्षी विधायकों को तोड़ लिया है। इसमें सबसे अहम कांग्रेस के विधायक हैं। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस से तोड़कर पार्टी में शामिल किया है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और मनोज यादव को पार्टी शामिल किया है। हालांकि ये दोनों नेता काफी पहले से भाजपा के रडार पर थे।
NewsOct 22, 2019, 7:46 AM IST
आखिर विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में एनआरसी लागू करने से क्यों घबरा रही हैं ममता
असल में इस कहानी के पीछे सबसे बड़ा कारण हैं वोट बैंक। पिछले सत्तर साल में बंगाल और असम में बांग्लादेश के करोड़ों घुसपैठिए भारत में आए हैं। हालांकि इन दोनों राज्य से लाखों लोग आज भी देश के अन्य हिस्सों में फैल गए हैं। लेकिन इन दोनों राज्यों में ये लोग कई सीटों पर निर्णायक हैं। पश्चिम बंगाल में ये घुसपैठिए ममता बनर्जी सरकार के समर्थक हैं। जिसके कारण ममता बनर्जी एनआरसी के खिलाफ है।
NewsSep 23, 2019, 9:27 AM IST
शाह का फार्मूला यूपी में लागू करेंगे योगी
असल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। क्योंकि परिषद में सबसे ज्यादा सदस्य सपा के हैं और इसके बाद भाजपा के। 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा को अपने बिल को पास कराने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लिहाजा सरकार के बिल परिषद में पारित न होने के कारण अकसर लटक जाते हैं।
NewsSep 12, 2019, 7:51 AM IST
ममता सरकार लागू नहीं करेगी केन्द्र सरकार का नया मोटर व्हीकल एक्ट
केन्द्र सरकार ने एक सिंतबर से मोटर व्हीकल एक्ट लागू कर दिया है। अभी तक पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश ने इसे लागू नहीं किया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य सरकार इसे लागू नहीं करेगी। उनका कहना है कि इसे लागू करने से राज्य सरकार पर बोझ बढ़ेगा। वहीं जनता को भी दिक्कत होगी।
NewsSep 9, 2019, 9:37 AM IST
क्या हरियाणा का फार्मूला एमपी में लागू करेंगी सोनिया, दिल्ली तलब किए कमलनाथ और सिंधिया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही घमासान के बीच सोनिया गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया को 12 सितंबर की बैठक में दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। असल में पार्टी में चल रही इस गुटबाजी के कारण विधायक भी नाराज हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पार्टी में कई विधायक बगावत कर सकते हैं। वहीं राज्य में पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी नहीं चाहते हैं कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
NewsAug 5, 2019, 11:36 PM IST
कांग्रेस जिस 370 को छूने से डरती रही उसे अमित शाह ने पांच मिनट में खत्म कर देश में लागू कर दिया एक संविधान
आज देश के सभी लोगों के जेहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि देश में अभी तक जितनी भी सरकार बनी, वह इस अनुच्छेद को खत्म करने का साहस क्यों नहीं उठा पायी। खासतौर से कांग्रेस की सरकारें जिन्होंने इस देश में कई दशकों तक राज किया और आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महज अपने पांच मिनट के भाषण में इसे खत्म कर दिया।
NewsJun 4, 2019, 3:44 PM IST
किरण बेदी की याचिका पर सीएम नारायणसामी को कैबिनेट फैसले पर अमल करने से रोक
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कैबिनेट में किसी वित्तीय, सर्विस और भूमि के स्थानांतरण के लिए जाने वाले फैसले पर अमल नहीं करेंगी। मामले में आगे की सुनवाई 21 जून को की जाएगी।
NewsFeb 14, 2019, 5:41 PM IST
लाउडस्पीकर उतरवाने के बहाने ममता बनर्जी की पुलिस ने मंदिर में घुसकर मचाई तोड़ फोड़
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुलिस ने राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक मंदिर में घुसकर तोड़ फोड़ मचा दी और वहां रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा उबाल पर है और उन्होंने सड़क जाम कर दी।
NewsFeb 14, 2019, 12:01 PM IST
चीफ सेक्रेटरी अनूप पांडे को योगी सरकार ने दिया छह महीने का विस्तार, कई आईएएस अफसरों की खत्म हुई दावेदारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडे को मुख्य सचिव के तौर पर छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। पांडे को सेवा विस्तार देने के बाद राज्य के कई अफसरों के मुख्य सचिव बनने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
NewsJan 22, 2019, 11:56 AM IST
फिलहाल बिहार सरकार सवर्ण आरक्षण की जल्दी में नहीं, भाजपा ने दबाव बनाया
बिहार में सरकार में सबसे बड़ी भागीदार जनता दल (यू) राज्य में सवर्ण आरक्षण को जल्दी लागू करने के पक्ष में नहीं है। राज्य में भाजपा और जदयू मिलकर सरकार चला रहे हैं. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आबादी से आधार पर आरक्षण के समर्थक हैं
NewsJan 16, 2019, 3:34 PM IST
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से किया किनारा
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने यहां पीएम मोदी की महत्वकांक्षी आयुष्मान योजना को लागू करने से इनकार कर दिया है। इसकी जगह वह अपनी स्वास्थ्य योजना लाने का प्लान कर रही है।
NewsJan 13, 2019, 6:59 PM IST
गुजरात बना सवर्ण आरक्षण कानून लागू करने वाला पहला राज्य
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर दिये हैं बिल पर हस्ताक्षर, 8 लाख रुपये से कम आय वाले सामान्य वर्ग के लोगों को मिलेगा आरक्षण।