In Congress
(Search results - 49)NewsFeb 12, 2020, 3:15 PM IST
दिल्ली विधानसभा परिणाम के बाद कांग्रेस में घमासान
मंगलवार को परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस्तीफा दिया था। पहली बार कांग्रेस को 63 सीटों में जबरदस्त शिकस्त मिली है और वह 66 में से 63 सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाई है। वहीं कांग्रेस में स्थानीय नेता राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो राष्ट्रीय स्तर के नेता इसके लिए प्रबंधन को जिम्मेदार बता रहे हैं।
NewsJan 24, 2020, 1:09 PM IST
अमेठी में बेटे की हार की टीस भुला नहीं पाई सोनिया, कांग्रेस के गढ़ में जनता से दिखाई बेरूखी
अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। देश में कांग्रेस की स्थिति कुछ भी रही हो, लेकिन अमेठी की जनता ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया। वह भले ही सत्ता में रही या फिर विपक्ष में। लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाई। भाजपा ने कांग्रेस को इस गढ़ को ही गांधी परिवार से नही छिना बल्कि कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले संजय सिंह को भी भाजपा में शामिल करा लिया।
NewsJan 19, 2020, 8:56 AM IST
कांग्रेस की सूची में परिवारवाद का दबदबा, पर कुछ दिग्गजों के नाम गायब
वहीं इस पहली सूची में कई दिग्गजों के नाम गायब है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल को पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा है। अग्रवाल दिल्ली की चांदनी चौक से टिकट चाह रहे थे, लेकिन यहां उन पर अलका लांबा भारी पड़ी हैं। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को टिकट दिया है।
NewsDec 31, 2019, 8:59 AM IST
ठाकरे कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में बगावत, कई विधायकों ने खटखटाया आलाकमान का दरवाजा
कांग्रेस के पुणे जिले के भोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक संग्राम थोप्टे को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने के कारण पार्टी से बगावत कर दी है। थोप्टे के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। थोप्टे के समर्थन में पुणे के कांग्रेस के सभी 20 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी तक थोप्टे ने इस्तीफा नहीं दिया है।
NewsDec 8, 2019, 2:08 PM IST
कांग्रेस में फिर उठने लगी है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, क्या सोनिया के नेतृत्व से नाराज हैं नेता
हालांकि अभी तक पार्टी ने किसी को पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है वहीं सोनिया गांधी अभी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही हैं। बघेल ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की वकालत कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस क कई नेता राहुल गांधी के पक्ष में बयान दे चुके हैं। बघेल पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस तरह का बयान दे चुके हैं। खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने जल्दीबाजी में इस्तीफा दिया।
NewsNov 26, 2019, 9:44 AM IST
यूपी में प्रियंका के फैसले को लेकर कांग्रेस में घमासान, सोनिया खामोश
असल में यूपी में कांग्रेस में ये उठापटक नए प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही शुरू हो गई थी। प्रियंका गांधी ने अपने करीबी माने जाने वाले विधानसभा में संसदीय दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी तो दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं को लगने लगा कि उन्हें तवज्जो नहीं दी गई है। करीब 5 सौ से ज्यादा कार्यकारिणी को प्रियंका गांधी ने 40 में सिमटा दिया और अपने कई सलाहकारों को नियुक्त कर गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश की थी।
NewsNov 2, 2019, 2:59 PM IST
कांग्रेस में फिर मजबूत हुए हुड्डा, बने विधायक दल के नेता
आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में हुड्डा को विधायक दल का नेता चुना गया है। राज्य में हुए चुनाव में हुड्डा और शैलजा की जोड़ी ने कांग्रेस को 31 सीटें दिलाई हैं और वहीं कांग्रेस का वोट शेयर भी बढ़ा है। जबकि पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था।
NewsNov 1, 2019, 8:28 AM IST
कांग्रेस और शिवसेना में कुछ तो चल रहा है, उद्धव ठाकरे से मिले कांग्रेस विधायक
महाराष्ट्र सरकार को लेकर सभी दलों में खींचतान चल रही है। खासतौर से सीएम के पद को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। हालांकि अभी तक दोनों के बीच पूर्व के समझौते के तहत कुछ भी तय नहीं हो सका है। हालांकि इसी बीच कांग्रेस विधायक ऋतुराज पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। जिसके बाद राज्य में राजनैतिक तापमान गर्मा गया है।
NewsOct 25, 2019, 2:53 PM IST
कांग्रेस में अभी और कमजोर होंगी टीम राहुल
असल में इन दोनों में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने कोई खास दिलचस्पी नहीं ली। क्योंकि इन दोनों राज्यों में सोनिया ने अपने पुराने करीबी नेताओं पर ज्यादा विश्वास जताया था। सबसे पहले बात हरियाणा की करते हैं। जहां पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बागी रूख अपनाया थीा। लेकिन उसके बावजूद सोनिया ने अशोक तंवर की दावेदारी के दरकिनार कर राज्य में जाट और दलित समीकरण के तहत हुड्डा और कुमारी शैलजा पर विश्वास जताया।
NewsOct 14, 2019, 9:26 PM IST
कांग्रेस में सेंध लगा रही है भाजपा, अब पूर्व सांसद रत्ना सिंह के भगवा झंडा उठाने की अटकलें
राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। लेकिन वह काफी अरसे से सक्रिय नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। लेकिन वह जीतने में सफल नहीं हो सकी। लिहाजा माना जा रहा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं।
NationSep 1, 2019, 4:18 PM IST
सोनिया और राहुल को झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं ये 6 बड़े कांग्रेसी नेता
पिछले कुछ दिनों में देश की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आया है। कांग्रेस पार्टी जहां अंदर से कमजोर होती हुई दिख रही है, वहीं बीजेपी का ताकत बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता गांधी परिवार को झटका देने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हुए हैं। उन्हें बस मौके का इंतजार है। इसमें कई ऐसे नेता हैं जो कई पीढ़ियों से गांधी परिवार के वफादार रहे हैं। इन नेताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होना दिखाता है कि उन्हें अब कांग्रेस के दोबारा सत्ता के शीर्ष पर चमकने की कोई उम्मीद नहीं बची है।
NewsAug 22, 2019, 6:52 AM IST
पीसी के बाद पी चिदंबरम गिरफ्तार, जिस ऑफिस का किया था उद्घाटन उसी के हवालात में कटी रात
सीबीआई ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया रिश्वत मामले में बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अफसर उन्हें आवास से सीधे सीबीआई मुख्यालय ले गए, जहां उनका मेडिकल हुआ। सीबीआई आज उन्हें रॉउज एवेन्यू के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। चिदंबरम पिछले 27 घंटे से गायब थे और सीबीआई उन्हें खोज रही थी। लेकिन चिदंबरम सामने नहीं आए।
NewsAug 21, 2019, 9:06 PM IST
ना कोर्ट पहुंचे ना सीबीआई दफ्तर, चिदंबरम ने की कांग्रेस मुख्यालय में पीसी
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे पी.चिदंबरम ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि पूरी कांग्रेस चिदंबरम के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर शशि थरूर तक चिदंबरम के पक्ष में उतर आए हैं। लेकिन चिदंबरम को अभी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। प्रेस कांफ्रेंस में चिदंबरम के साथ उनके वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद रहे।
NewsAug 14, 2019, 7:31 PM IST
कांग्रेस में सोनिया की ‘एंट्री’ के साथ ही पोस्टरों से भी ‘एक्जिट’ हो गए हैं राहुल
कांग्रेस मुख्यालय में लगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को हटा दिया गया है। वहीं अब उनके स्थान पर सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए हैं। दिल्ली की कई सड़कों पर सोनिया ही दिखाई दे रही हैं। लेकिन सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी गायब हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पिछले शनिवार की रात को सोनिया गांधी को पार्टी की कांग्रेस कार्यसमिति ने अंतरिम अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
NewsAug 14, 2019, 4:12 PM IST
कांग्रेस शासित राजस्थान की राजधानी जयपुर में जबरदस्त सांप्रदायिक तनाव, दंगाईयों ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा
लगता है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान संभल नहीं रहा है। यहां आए दिन दंगों की खबरें आ रही हैं। राजधानी जयपुर में फिर से जबरदस्त बवाल हुआ है। यहां धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार जा रही बस पर मजहबी गुंडों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद यहां जबरदस्त सांप्रदायिक तनाव पसरा हुआ है।