Into
(Search results - 54)NewsSep 17, 2019, 2:51 PM IST
वाराणसी में गंगा नदी का रौद्र रुप, सड़कों तक चढ़ा बाढ़ का पानी
भगवान शिव की नगरी काशी में मां गंगा का पानी लगातार चढ़ रहा है। यहां हर रोज 1 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कई सड़कों तक पानी पहुंच चुका है।
NewsSep 13, 2019, 6:13 PM IST
गजब के तस्कर हैं ये, कोर्ट में ही बेचते थे नशीले पदार्थ
ग्रेटर नोएडा पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। क्योंकि पुलिस ने ऐसे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो कोर्ट परिसर में नशीले पदार्थ बेचा करते थे और ये नशीले पदार्थ जेल तक पहुंचते थे। इन तस्करों का काम करने का तरीका भी अलग था। ये कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले कैदियों के माध्यम से जेल तक नशीले उत्पाद भेजा करते थे।
NewsSep 6, 2019, 12:28 PM IST
अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत, चांद में कदम रखने से बस एक दिन दूर
अभी तक चांद पर भेजे गए मिशन में सॉफ्ट लैंडिंग के चांस केवल 37 फ़ीसदी ही सफल हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये मिशन पूरी तरह से सफल होगा और नया इतिहास रचेगा। रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा में सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा जबकि दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
NewsAug 27, 2019, 7:53 AM IST
नजरबंद महबूबा की पार्टी में हुई टूट, पीडीपी कई बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल
महबूबा सुरक्षा बलों की नजरबंदी में है और पार्टी के कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी के कई और दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् के सभापति हाजी अनायत अली भी हैं।
NewsAug 26, 2019, 8:29 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में खाई में गिरा ट्रेवलर , सात की मौत और 25 घायल
जानकारी के मुताबिक एक मोड़ पर ट्रेवलर अनियंत्रित हो गया और नीचे खाई में गिर गया। ये भी बताया जा रहा है कि इसमें क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाया गया था और जिसके कारण वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 25 अन्य घायल हो गए।
NewsAug 17, 2019, 6:09 PM IST
तनाव के कारण चलती ट्रेन से आत्महत्या करने को गंगा में कूदा सिपाही
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कांस्टेबेल अभय सिंह कानपुर में तैनात है और वह कानपुर से लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित अपने घर जा रहा था। वह फोन में बात करते हुए ट्रेन के दरवाजे पर पहुंचा और बात करते ही चलती ट्रेन से गंगा में कूद गया। वहां पर मौजूद लोग भी उसके इस कदम से चौंक गए। लेकिन उस वक्त गंगा नदी में मल्लाह थे और उन्होंने डूब रहे अभय सिंह को बचाया और तब तक अन्य यात्री पुलिस को सूचना दे चुके थे।
NewsJul 21, 2019, 12:53 PM IST
रेलवे कर्मचारी राजेश पांडे से बन गया सोनिया, सरकारी दस्तावेजों में लिंग परिवर्तन के लिए खा रहा धक्के
लिंग परिवर्तन कराकर पुरूष से महिला बने राजेश पांडे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बचपन से महिलाओं के श्रृंगार की तरफ आकर्षित रहने वाले राजेश पांडे को पिता की मृत्यु के बाद रेलवे में नौकरी मिल गयी। परिवारवालों ने उसकी शादी भी करा दी। लेकिन जब उनसे अपनी पत्नी को अपने महिला वाले गुणों के बारे में बताया तो उसको भी अहसास हुआ कि राजेश का शरीर तो पुरूषों का दिखता है लेकिन उसकी प्रकृति महिलाओं की तरह है। लिहाजा दोनों ने रजामंदी से तलाक ले लिया।
NewsJul 8, 2019, 8:08 PM IST
कर्नाटक में मचे राजनीतिक हंगामे से लेकर यूपी में हुए बस हादसे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
कर्नाटक मुद्दे पर संसद में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में त्यागपत्र देने का सिलसिला राहुल गांधी ने खुद शुरू किया
NewsMay 26, 2019, 4:33 PM IST
मोदी 2.0 का पहला विवाद, हरसिमरत बादल और वॉलमार्ट के संबंधों की हो जांच
एसजेएम का दावा है कि बादल ने अपने कार्यकाल के दौरान देश के फूड प्रोसेसिंग सेंक्टर में वॉलमार्ट की एंट्री का रास्ता साफ कर दिया है और यह ट्वीट इसकी सीधा गवाह है कि बादल की वॉलमार्ट के साथ सांठगांठ है।
NewsMay 9, 2019, 3:37 PM IST
क्या कांग्रेस की इस ‘असहिष्णुता’ पर होगी अवॉर्ड वापसी
राजनीतिक फायदे के लिए भले ही कांग्रेस विपक्ष में बैठकर ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ की दुहाई देती है। लेकिन जब वह सत्ता में आती है तो उसका तानाशाह रवैया उभरकर सामने आ जाता है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस शासन में कुछ ऐसा ही हो रहा है।
NewsApr 18, 2019, 7:20 PM IST
इंफाल ईस्ट में लोगों का पोलिंग बूथ पर हमला, ईवीएम तोड़ी
लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के 6/10 पुलिस स्टेशन के क्यामगेई मुस्लिम मखा लेकई में एक पोलिंग बूथ पर गुस्साई भीड़ ने हमला किया और ईवीएम तोड़ जाली। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज किया और लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर किए। हालांकि लोगों के हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
NewsApr 17, 2019, 2:49 PM IST
असम के चार मीडिया संगठनों पर आतंकी विचारधारा को फैलाने का आरोप, केंद्र ने जांच का दिया आदेश
एलआरओ की ओर से केंद्रीय गृहमंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर चार मीडिया हाउसेज और उनके मालिकों की जांच का अनुरोध किया गया था। साथ ही इन संगठनों के वित्तीय लेनदेन, आय के स्रोत और विदेशी खुफिया एजेंसियों तथा प्रतिबंधित आतंकी समूहों से पैसा मिलने की पड़ताल करने को कहा गया था।
NewsApr 3, 2019, 12:19 PM IST
गठबंधन को लेकर दो गुटों में बंटी कांग्रेस, आप सिर्फ दिल्ली में गठबंधन पर राजी
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश अभी भी चल रही हैं। कांग्रेस का एक धड़ा आप के साथ गठबंधन की तरफदारी कर रहा है वहीं दूसरा धड़ा इसके खिलाफ है। फिलहाल आप को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ हो गए हैं।
NewsMar 29, 2019, 10:20 AM IST
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, आठ लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन के प्रमुखों को पीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है।
NewsMar 26, 2019, 2:41 PM IST
आप के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली में बंटी कांग्रेस, शीला लेंगी आज फैसला
दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन अब कांग्रेस की फांस बनता जा रहा है। गठबंधन को लेकर दिल्ली में नेताओं को दो गुट हो गए हैं और पार्टी में दो फाड़ हो गए हैं।