Islamic
(Search results - 41)NewsJul 11, 2020, 1:06 PM IST
पाकिस्तान में इस्लामिक कट्टरपंथी कर रहे हैं हिंदुओं के उत्पीड़न, यूएन के सामने हो रहे हैं प्रदर्शन
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों से भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें धार्मिक आधार प्रताड़ित किया जाता है और उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों खासतौर से हिंदु लड़कियों और महिलाओं का अपहरण किया जाता है और उन पर हमले किए जाते हैं।
NewsSep 26, 2019, 10:24 AM IST
इमरान खान खोलेंगे इस्लामिक टीवी चैनल, क्या ये बीवी बुशरा बीबी का है आइडिया
असल में कश्मीर के मुद्दे पर मुस्लिम देशों ने भी इमरान खान का साथ नहीं दिया। हालांकि इमरान खान ने इस्लामिक देशों के संगठन पर ही सवाल खड़े दिए थे। क्योंकि सऊदी अरब और यूएई ने साफ कहा था कि वह कश्मीर के मामले में धर्म के न लाए। ये दो देशों का मामला है। हालांकि दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र में तुर्की ने कश्मीर का मामला उठाने की कोशिश की थी।
NationSep 13, 2019, 6:19 PM IST
आतंकियों के समर्थक जाकिर नाइक ने क्यों ली है मलेशिया में शरण, जानिए यहां
विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक भारत से भागकर मलेशिया में छुपा हुआ बैठा है। उसपर आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने, भड़काऊ भाषण देने समेत कई संगीन आरोप हैं। लेकिन मलेशिया के सरकार वहां के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों के दबाव में उसे शरण देने के लिए मजबूर है। आज के डीप डाईव में देखिए जाकिर नाइक के बारे में कुछ छिपे हुए तथ्य-
NationSep 13, 2019, 2:12 PM IST
भारत से भागकर मलेशिया में छिपे बैठे जाकिर नाइक का सच जानिए
विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक उन लोगों में से है। जो सामने से तो अच्छा बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके दिलों में जहर भरा हुआ होता है। जाकिर नाइक का हर भाषण में आतंकवाद का महिमामंडल तथा भारत और हिंदुओं के खिलाफ घृणा भरी होती है। आईए आपको बताते हैं इसका असली सच-
WorldAug 22, 2019, 2:56 PM IST
भारत को अफगान युद्ध में उलझाना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान से आईएस के खात्मे के लिए भारत सहित कई देशों से सहयोग की मांग की है। उनके कहने का मतलब था कि जिस तरह आईएस अफगानिस्तान में खतरनाक तरीके से अपनी पहुंच बढ़ाता जा रहा है, उन परिस्थितियों को देखते हुए इस इलाके के देशों को उसके खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत करनी चाहिए।
NewsAug 21, 2019, 9:05 AM IST
मांफी मांग बचने की कोशिश कर रहा है जाकिर नाइक, लेकिन लगा रहेगा प्रतिबंध
जाकिर नाइक की हिंदूओं पर नस्ली टिप्पणी के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही तेज करने की मांग हो गई है। हालांकि उसने मलेशिया सरकार से अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। मलेशिया के सात राज्यों ने नाइक पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। लिहाजा उसने मांगी मांग कर इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।
NewsAug 20, 2019, 11:34 AM IST
मलेशिया में बढ़ी जाकिर नाइक की मुश्किलें, नहीं दे पाएगा भाषण
फिलहाल मलेशिया ने जाकिर नाइक के धार्मिक भाषण या सार्वजनिक सभा पर रोक लगा दी है। नाइक के खिलाफ मलेशिया के मेलाका, जोहोर, सेलांगोर, पेनांग, केदाह, पर्लिस और सारावाक राज्यों ने कार्रवाई करते हुए ये रोक लगाई है। यही नहीं अब इस मामले में मलेशिया का गृह मंत्रालय सख्त हो गया है। नाइक पर इन सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रतिबंध लगाया है।
WorldAug 16, 2019, 5:29 PM IST
कश्मीर पर पाकिस्तान के इतना छाती कूटने के बावजूद इन वजहों से खामोश हैं मुस्लिम देश
जम्मू कश्मीर पर भारतीय संसद के फैसले के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा बेहाल है तो वह है पाकिस्तान। उसे इस बात की आशंका पहले से भी थी, कि पश्चिमी देश शायद उसका साथ नहीं दें। लेकिन पाकिस्तान का दिल सबसे ज्यादा दिल तब टूटा जब उसके लंगोटिया इस्लामी देशों ने भी भारत के दबाव में उसे अंगूठा दिखा दिया। इसके पीछे वजहें कुछ इस तरह की हैं-
NewsAug 6, 2019, 7:44 AM IST
भारत के खिलाफ इस्लामी देशों को भड़का रहा है पाकिस्तान
धारा 370 हटाना पाकिस्तान के लिए एक बड़े झटके की तरह है। भारतीय संसद का यह कदम उसे ना तो उगलते बन रहा है और ना ही निगलते बन रहा है। लेकिन ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान चुप नहीं बैठकर भारत के लिए मुश्किल पैदा करने की हर संभव कोशिश करेगा। इसके लिए उसने सीमा पर सेना का जमावड़ा तो शुरु ही कर दिया है। इसके साथ ही उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामी देशों के गुट को भारत के खिलाफ भड़काना भी शुरु कर दिया है।
NewsJul 31, 2019, 7:28 PM IST
असम में पकड़े गए इस्लामी आतंकी, 15 अगस्त को देश को दहलाने की थी साजिश
पुलिस ने राज्य के बरपेटा इस्लामी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को पकड़ा है। ये बांग्लादेश से भारत में बम धमाके करने के मकसद से आए थे। इन आतंकियों का मकसद 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना था। पकड़े गए आतंकियों की पहचान हफीजुर रहमान, यूकुब अली तथा शरीफुल इस्लाम के तौर पर हुई है।
NewsJul 25, 2019, 5:50 PM IST
'मुंबई में जहर खिलाकर हजारो श्रद्धालुओं की जान लेने की फिराक में थे जाकिर नाइक से प्रभावित जेहादी'
महाराष्ट्र के एंटी टेररिस्ट स्क्वैड ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। 10 संदिग्धों से पूछताछ के बाद दाखिल की गई एटीएस की चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है कि वह प्राचीन मुंब्रेश्वर मंदिर के प्रसाद में जहर मिलाने की योजना बना रहे थे। जेहादी मानसिकता के यह सभी संदिग्ध आरोपी विवादित मजहबी प्रचारक जाकिर नाइक से बेहद प्रभावित थे।
NewsJun 12, 2019, 12:10 PM IST
एनआईए ने भारत में श्रीलंका जैसे धमाकों की साजिश नाकाम की
एनआईए ने कोयंबटूर में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे हैं। एक शख्स के खिलाफ भारत में श्रीलंका की तर्ज पर बम विस्फोट की साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
NewsMay 28, 2019, 11:42 AM IST
बुरहान वानी के बाद जाकिर मूसा के नाम पर ISIS कर रहा आतंकियों की भर्ती
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मूसा का संदेश और वीडियो का सर्कुलेशन बढ़ गया है और इसके जरिए युवाओं को आतंकवाद की तरफ लुभाने की कोशिश की जा रही है। मूसा की शवयात्रा की तस्वीरें इंटरनेट और मोबाइल पर वायरल हो रही हैं हालांकि बीते चार दिनों से कश्मीर घाटी में इंटरनेट की सुविधा को बंद रखा गया है जिससे स्थिति को काबू में रखा जा सके।
NewsMay 27, 2019, 5:12 PM IST
मोदी के भाषण में मुसलमानों का जिक्र, जमीयत ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, हम संसद में दिए आपके वक्तव्य का स्वागत करते हैं।
NewsMay 6, 2019, 5:32 PM IST
...अब देखिये इस्राइल की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर रॉकेट हमले हो रहे है। इस्राइल ने दावा किया है कि पिछले दो दिन में गाजा से उसके नागरिकों को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे गए। रॉकेट हमलों को रोकने के लिए उसने मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद इन हमलों में उसके चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई की है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ वीडियो ट्वीट किए गए हैं। इनमें इस्राइली सेना की ओर से कुछ खास लक्ष्यों को निशाना बनाने का दावा किया गया है। PRECISION STRIKE यानी सटीक स्ट्राइक नाम से किए गए ट्वीट में इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के लिए फंडिंग जुटाने वाले हामेद अहमद खुदारी को गाजा में निशाना बनाया। वह हमास और इस्लामिक जिहाद के लिए ईरान से पैसे जुटा रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल पर दागने के लिए रॉकेट बनाने में किया जा रहा था। एक अन्य वीडियो में इस्राइल ने हमास के साइबर हेटक्वॉर्टर को उड़ाने का दावा किया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट में गाजा में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की बात कही गई है।