Kamal Nath Jyotiraditya Scindia
(Search results - 5)NewsMar 2, 2020, 5:45 AM IST
क्या सरकार बचाने के लिए सिंधिया के साथ आएंगे कमलनाथ
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट भाजपा के खाते में जाना तय है जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। लेकिन कांग्रेस की मुश्किल ये है कि इन दो सीटों पर दावेदारों की कमी नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दावा था कि आलाकमान ने सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का आश्वासन दिया है।
NewsFeb 18, 2020, 6:36 AM IST
तो क्या दिग्गी राजा और कमलनाथ खत्म कर देंगे सिंधिया का सियासी कैरियर
राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट पर दिग्विजय सिंह दावेदार हैं तो एक सीट पर सिंधिया अपनी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं कांग्रेस के खाते के दो सीटों में दावेदार ज्यादा है। अब तो एक सीट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके जरिए कमलनाथ समर्थक सिंधिया को मात देना चाहते हैं।
NewsFeb 17, 2020, 6:48 AM IST
जानें कौन उठा रहा है कमलनाथ और सिंधिया के बीच के वार का फायदा
असल में सिंधिया और कमलनाथ के बीच चल रही जंग आज की नहीं है। सिंधिया राज्य में अपने लिए सम्मानजनक पद चाहते हैं। वहीं गुना में लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद सिंधिया की आलाकमान के सामने हैसियत भी कम हुई है। लिहाजा वह राज्यसभा की सीट के साथ ही प्रदेश कांग्रेस की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं।
NewsFeb 16, 2020, 9:49 AM IST
कमलनाथ की सिंधिया को दो टूक, एमपी में कांग्रेस के दिग्गजों के बीच बढ़ रहा है विवाद
फिलहाल राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेद जारी है। वहीं आज राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की धमकी का जवाब दिया है। कमलनाथ ने कहा कि पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य में ऋण माफ करने के अपने वादे को निभाने के लिए सरकार को मजबूर करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए स्वतंत्र हैं।
NewsSep 9, 2019, 9:37 AM IST
क्या हरियाणा का फार्मूला एमपी में लागू करेंगी सोनिया, दिल्ली तलब किए कमलनाथ और सिंधिया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही घमासान के बीच सोनिया गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया को 12 सितंबर की बैठक में दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। असल में पार्टी में चल रही इस गुटबाजी के कारण विधायक भी नाराज हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पार्टी में कई विधायक बगावत कर सकते हैं। वहीं राज्य में पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी नहीं चाहते हैं कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।