Kumarswamy
(Search results - 13)NewsJul 29, 2019, 8:07 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का विश्वास मत आज, जादुई आंकड़ा हाथ पक्ष में पर सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी
राज्य में चौथी बार सरकार बना रही भाजपा सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है और भाजपा के पास 106 विधायकों का समर्थन है, वहीं सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत है। लेकिन राज्य में सियासी नाटक फिलहाल जारी है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने दल बदल कानून के तहत कांगेस-जेडीएस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है।
NewsJul 27, 2019, 8:10 AM IST
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगावत !
शुक्रवार की शाम को राज्य में बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि विपक्षी दलों ने इस शपथ ग्रहण से दूरी बनाकर रखी। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगाबत हो गयी है। मंगलवार तक राज्य में जेडीएस की अगुवाई वाली कांग्रेस समर्थित सरकार चल रही थी। कांग्रेस के समर्थन से ही 14 महीने पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
NewsJul 26, 2019, 8:00 PM IST
दक्षिण भारत के द्वार कर्नाटक में येदियुरप्पा ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बहुमत साबित करने के बाद मंत्री लेंगे शपथ
राज्य में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार मंगलवार को गिर गयी थी। विधानसभा में बहुमत न होने के कारण एचडी कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद राज्य में भाजपा का सरकार बनना तय माना जा रहा था। इसी बीच येदियुरप्पा ने दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
NewsJul 22, 2019, 11:19 AM IST
गठबंधन सरकार बचाने को कुमारस्वामी करेंगे ‘त्याग’
विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले आज सुबह ही कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं की बैठक हुई है। इससे पहले कांग्रेस के नेताओं की एक अलग बैठक भी हुई। जिसमें कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केन्द्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस की नेताओं की बैठक हुई। जिसमें सरकार बचाने के लिए अन्य विकल्पों पर चर्चा हुई।
NewsJul 21, 2019, 10:45 PM IST
मायावती ने पलटी मारी, कुमारस्वामी सरकार को समर्थन देगी बीएसपी
सोमवार को विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। इससे पहले सरकार को थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी का एकमात्र विधायक कल सदन में मौजूद रहेगा और कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में मतदान करेगा। इसका आदेश बीएसपी प्रमुख मायावती ने विधायक को दिया है। हालांकि आज दोपहर में ही विधायक एन. महेश ने कहा था कि वह मायावती के कहने पर सदन से गैरमौजूद थे। फिलहाल लगता है कि कुमारस्वामी मायावती को मनाने में कामयाब रहे।
NewsJul 21, 2019, 9:24 PM IST
दो निर्दलीय विधायकों ने बढ़ायी कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से कहा फ्लोर टेस्ट के लिए दें निर्देश
राज्य के कांग्रेस और जेडीएस के 15 विधायक पहले ही सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। फिलहाल इन विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है और इन पर व्हिप का आदेश लागू न करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। लेकिन आज नए घटनाक्रम में कुछ दिन पहले तक राज्य की कुमारस्वामी सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
NewsJul 19, 2019, 7:56 PM IST
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुझे दुनिया का भी सामना करना है, आज ही होगा कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट
विधानसभा अध्यक्ष आज ही फ्लोर टेस्ट कराना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस और जेडीएस के विधायक सोमवार और मंगलवार तक विधानसभा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार का कहना था कि उन्हें भी दुनिया का सामना करना है।
NewsJul 19, 2019, 5:33 PM IST
फ्लोर टेस्ट को लेकर कुमारस्वामी और राज्यपाल में ठनी, फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कर्नाटक का 'नाटक'
फिलहाल राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार को शाम छह बजे तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। हालांकि कल रात में भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आज दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा था। लेकिन कुमारस्वामी ने राज्यपाल के किसी भी आदेश को तरजीह नहीं दी।
NewsJul 18, 2019, 6:14 PM IST
कर्नाटक के सियासी दंगल में हुई राज्यपाल की इंट्री, कहा आज ही करना होगा विश्वासमत परीक्षण
हालांकि पहले ही राज्य की कुमारस्वामी सरकार आज विश्वासमत लाने की बात कह चुकी थी। कुमारस्वामी सरकार ने आज विश्वासमत का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश किया। लेकिन अभी तक बहुमत के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके लिए दबाव बना रही है।
NewsJul 17, 2019, 2:41 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बेंगलुरु से लेकर मुंबई तक तेज हुआ कर्नाटक का सियासी संग्राम
राज्य में कुमारस्वामी सरकार के पास सरकार बचाने के लिए बस अब ही रास्ता है कि वह किसी भी तरह बागी विधायकों को मनाकर अपने समर्थन में ले आए। अगर बागी विधायक अपने रूख पर कायम रहते हैं तो कुमारस्वामी सरकार का कल जाना तय है। क्योंकि 18 जुलाई को सरकार को सदन में विश्वास मत सिद्ध करना है।
NewsMar 16, 2019, 12:18 PM IST
जीतने के लिए अपने धुर विरोधी पीएम मोदी के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हुए राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने तैयारियां कर दी हैं। कांग्रेस जहां कई राज्यों में गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही हैं वहीं भाजपा भी कई राज्यों में गठबंधन कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सीट को सुरक्षित करने के लिए अब पीएम मोदी के फार्मूले को अख्तियार करने की योजना बना रहे हैं।
NewsJan 15, 2019, 5:55 PM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर आफत, दो निर्दलीय विधायकों ने लिया समर्थन वापस
कर्नाटक में सियासी संकट गहराने लगा है। दो निर्दलीय विधायकों एच.नागेश और आर.शंकर ने कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। यह दोनों बीजेपी को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। 225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 104 सीटों वाली बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे सरकार बनाने के लिए नौ(9) विधायकों का समर्थन चाहिए।