Madhya Pradesh Congress
(Search results - 15)NewsMar 14, 2020, 10:41 PM IST
अमित शाह के दरबार पहुंचे कमलनाथ, सरकार बचाने को लगाई गुहार
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अमित शाह को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के हालिया सियासी घटनाक्रम के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा ने कांग्रेस के 22 विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाया और इन विधायकों को कर्नाटक पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है और भाजपा नेताओं ने इन विधायकों की ठहरने की व्यवस्था की है।
NewsMar 13, 2020, 8:36 AM IST
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया के खिलाफ फिर खुला जालसाजी का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला किया है। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं और राज्य सरकार अल्पमत में आ चुकी है। लिहाजा राज्य सरकार ने पुराने मामले को खोलते हुए सिंधिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
NewsMar 9, 2020, 7:20 AM IST
मध्य प्रदेश में भाजपा ने लिफाफे में बंद किए राज्यसभा दावेदारों के नाम, कांग्रेस में जंग जारी
भाजपा ने राज्यसभा के लिए दावेदारों के नाम लिफाफे में बंद कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं जबकि कांग्रेस में उम्मीदवारी के लिए जंग जारी है। माना जा रहा है कि दोनों दल होली के बाद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेंगे। राज्यसभा की तीन सीटें दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही हैं। भाजपा दो सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
NewsJan 21, 2020, 7:57 AM IST
शाहीन बाग पहुंचे दिग्गी राजा, भाषण न देने पर उठे सवाल
हालांकि दिग्गी राजा से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता शाहीन बाग जा चुके हैं और उन्होंने वहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली और कहा कि केंद्र सरकार विभाजनकारी नीतियों अपना रही है। वहीं मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पहुंचे। लेकिन वह इस बार अपने तीखे भाषणों से बचते नजर आए।
NewsNov 17, 2019, 5:41 PM IST
मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की चर्चा जोरों पर, सोनिया कर सकती हैं फैसला
काफी दिन पहले राज्य में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था। इस पद को लेकर सिंधिया गुट और कमलनाथ गुट आपस में भिड़ गए थे। ये मामला दिल्ली तक पहुंचा था। गुटबाजी को लेकर सोनिया गांधी खासी नाराज चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने कमलनाथ और सिंधिया को दिल्ली तलब किया था। इसमें हालांकि सोनिया ने कमलनाथ से मुलाकात की।
NewsSep 20, 2019, 8:01 AM IST
हनीट्रैप में एक दर्जन ब्यूरोक्रेट्स, पूर्व राज्यपाल और मौजूदा मंत्री हुए हैं शिकार!
मध्य प्रदेश में बुधवार को हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। इस गिरोह ने कई रसूखदार लोगों को अपने जाल में फंसाया और उसके बाद ब्लैकमेल किया। इसके ऐवज में इन लोगों ने अफसरों और नेताओं से मोटी रकम वसूली और सरकारी काम लिए। अब जो जानकारी बाहर निकलकर आ रही है। उसके मुताबिक इन लोगों ने अपने जाल में छह बड़े राजनेता, चार आईपीएस, 5 आईएएस अफसरों के साथ ही कई और बड़े नेताओं को फंसाया था।
NewsSep 19, 2019, 9:57 AM IST
हाईप्रोफाइल हनीट्रैप कांड में कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास कई तरह की शिकायतें आ रही थी। लेकिन इस मामले में किसी ने लिखित तौर पर शिकायत नहीं की थी। इसके बाद एक जगह पर दबिश देकर इस मामले का खुलासा हुआ और इसमें तीन महिलाओं समेत एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कांग्रेस के आईटी सेल का पदाधिकारी शामिल है और इसमें उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग हनी ट्रैप कर अधिकारी और मंत्रियों को ब्लैकमेल करते थे।
NewsSep 1, 2019, 7:00 PM IST
तीन राज्यों में चुनाव से पहले बाहर निकले कांग्रेस के बयानवीर ‘दिग्गी राजा’, संघ पर दिए बयान पर असहज हुआ पार्टी नेतृत्व
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं और अकसर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। दिग्विजय सिंह का ये बयान जाहिर तौर पर कांग्रेस पार्टी को असहज करने वाला है। क्योंकि पार्टी पहले ही राहुल गांधी के कश्मीर वाले बयान पर घिरी हुई है और अब कांग्रेस नेता का ये बयान भले ही मुस्लिमों को खुश करने वाला हो लेकिन इससे बहुसंख्यक वर्ग नाराज हो रहा है।
NewsAug 21, 2019, 11:32 AM IST
जानें क्यों विधायकों की डिमांड पर चकराया सीएम कमलनाथ का सिर
राज्य के विधायक अब अपनी अपनी डिमांड कमलनाथ से कर रहे हैं। कुछ विधायकों को अपने इलाके में भी बंगले, दफ्तर जैसी सुविधाएं चाहिए तो किसी को गाड़ी खरीदने के लिए सरकार कर्ज चाहिए। फिलहाल राज्य सरकार विधायकों की इन मांगों को कब पूरा करेगी ये तो बाद में पता चलेगा। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें इन मांगों से बढ़ गई हैं।
NewsAug 6, 2019, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर मची खलबली, क्या गिर जाएगी कमलनाथ सरकार!
असल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में इन विधायकों को इसलिए जारी किए गए हैं, क्योंकि चुनाव लड़ने के दौरान आय के जो ब्यौरे इन्होंने आयकर विभाग और चुनाव आयोग को दिए हैं। वह आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। लिहाजा विधायको को डर सताने लगा है। फिलहाल इस नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के भीतर खलबली मची हुई है।
NewsAug 2, 2019, 6:35 PM IST
सरकार बचाने के लिए कमलनाथ ने खेला ये खेल, एमपी में नहीं चल सकेगा ऑपरेशन लोटस
पिछले दिनों कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने भाजपा के दो विधायकों को अपने पाले में कर लिया था। ये भाजपा विधायक पार्टी से नाराज चल रहे थे और कमलनाथ के साथ कई दिनों से संपर्क में थे। लिहाजा विधानसभा के भीतर एक बिल पर इन दोनों विधायकों ने अपना समर्थन सरकार को दिया। जिसके बाद राज्य में भाजपा का गणित बिगड़ गया।
NewsJul 13, 2019, 9:45 AM IST
आखिर क्यों डरे हुए हैं कमलनाथ, डिनर डिप्लोमैसी से कर रहे हैं विधायकों की काउंटिंग
अब कमलनाथ डिनर डिप्लोमैसी के जरिए विधायकों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सके। हालांकि राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया धड़ा भी कमलनाथ के रवैये से नाराज है। फिलहाल कांग्रेस विधायकों की गतिविधि पर कमलनाथ की नजर है। सभी विधायकों पर नजर रखी जा रही है।
NewsJun 28, 2019, 1:43 PM IST
क्या राहुल गांधी बोल रहे हैं झूठ, कमलनाथ ने कहा हार के बाद की थी इस्तीफे की पेशकश
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस अध्यक्ष से की थी। जबकि उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। गुरुवार को ही राहुल गांधी ने कहा था कि किसी भी प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए जिम्मेदारी नहीं ली थी।
NewsMay 10, 2019, 2:37 PM IST
भोपाल सीट पर सिमटी धर्म की लड़ाई, पार्टी नहीं साध्वी Vs दिग्विजय
पिछले एक महीने के भीतर ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर राज्य ही नहीं बल्कि देश में हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं। बीजेपी उनकी इस छवि को भी भुना रही है। लेकिन साध्वी की इस छवि के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह यानी दिग्गी राजा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। आमतौर पर मुस्लिमों का पक्ष लेने वाले दिग्गी राजा अब मंदिरों के चक्कर लगा रहा है। यहां तक पार्टी की रणनीति के तरह उनकी चुनावी सभाओं में टोपी लगाए मुस्लिम नजर नहीं आते हैं।
NewsJan 22, 2019, 8:08 PM IST
राहुल नहीं प्रियंका हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस की पसंद, भोपाल से चुनाव लड़ाने की मांग
प्रियंका गांधी को भोपाल से चुनाव लड़ाने की बात ऐसे समय में हो रही है जब उन्हें यूपी में 'सरप्राइज' के तौर पर उतारने पर कांग्रेस में मंथन हो रहा है।