Mahagathabandhan
(Search results - 1)NewsDec 19, 2018, 1:10 PM IST
सपा बसपा में गठबंधन का फॉर्म्युला तैयार, कांग्रेस नहीं बल्कि इस दल के साथ लड़ेंगे चुनाव !
सपा और बसपा 15 जनवरी यानी मायावती के जन्मदिन के मौके लोकसभा चुनाव के लिए सियासी गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। अभी खरमास चल रहा है और जैसे ही सूर्य 15 जववरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही यूपी की सियासत इस गठबंधन से एक नया इतिहास लिखेगी। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर रजामंदी हो चुकी है। सपा और बसपा के बीच होने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल न करने पर भी सहमति बनी है। हालांकि अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को इसमें शामिल किया गया है।