Mahagathban
(Search results - 54)NewsOct 21, 2019, 10:22 AM IST
मांझी ले सकते हैं नीतीशम् शरणम् गच्छामि में जाने का फैसला
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद जीतन राम मांझी ने राजद और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जीतनराम मांझी ने महागठबंधन की बैठक के दौरान तेजस्वी के प्रति नाराजगी जाहिर कर दी थी और महागठबंधन के नेता के पद के लिए दावा भी ठोक दिया था। जिसके बाद राजद और हम में में मनमुटाव जारी है।
NewsSep 27, 2019, 9:15 AM IST
बिहार में बिखरा महागठबंधन, अलग-अलग लड़ेंगे साथी
राज्य में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली थी। चुनाव के बाद से ही विपक्षी दलों के सुर बदल गए थे। राज्य में कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा और वीआईपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन महागठबंधन के खाते में एक ही सीट आई। कांग्रेस ही एकमात्र सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। जबकि राजद और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुला पाया था। जिसके बाद महागठबंधन में दरार आ गई थी।
NewsJun 4, 2019, 7:22 PM IST
अब लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डाले डोरे
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल में हैं। लेकिन बिहार में उनके बेटे और पत्नी ने पूरी राजनीति संभाल ली है। लालू की पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को अपने साथ आने का निमंत्रण दिया है।
NewsJun 4, 2019, 12:56 PM IST
मायावती ने यादव वोटरों पर फोड़ा हार का ठीकरा, उपचुनाव के लिए अलग किए रास्ते
बसपा सुप्रीमो ने कहा, यादव बाहुल्य सीटों पर भी सपा के मजबूत उम्मीदवार हार गए है। सपा को उनका बेस वोट नहीं मिला तो बसपा को कैसे मिलते।
NewsMay 28, 2019, 7:42 PM IST
बिहार में लालू कुनबे के खिलाफ बगावत, रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल
लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। लालू के सबसे खास और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, दोनों भाइयों के झगड़े के चलते हुआ बंटाधार।
NewsMay 24, 2019, 6:50 PM IST
पश्चिमी यूपी में खुद को 'झटके' से बचाकर भाजपा ने तोड़ा महागठबंधन का चक्रव्यूह
यूपी में सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन का प्रयोग मनमाफिक नतीजे नहीं दे पाया। एक-दूसरे को अपना वोट ट्रांसफर कर भाजपा का सियासी मंसूबा तोड़ने का दावा करने वाली सपा-बसपा अपना ही वोट प्रतिशत गंवा बैठी। वहीं लगातार दूसरी बार रालोद अपना प्रत्याशी लोकसभा में पहुंचाने में नाकाम रही।
NewsMay 24, 2019, 4:01 PM IST
चुपचाप भाजपा बढ़ा रही थी जनाधार, भांपने में नाकाम रहे सपा-बसपा
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में 17.5 प्रतिशत वोट मिले थे। तब पार्टी 10 सीट जीतने में सफल रही थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42.63 प्रतिशत वोट और 71 सीट जीतकर विपक्ष को चौंका दिया था।
NewsMay 21, 2019, 5:33 PM IST
ईवीएम पर विवाद जारी, बिहार में महागठबंधन के नेता ने दी खून-खराबे की धमकी
महागठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हैं। महागठबंधन के समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर एक्जिट पोल का सहारा लिया जा रहा है।
NewsMay 17, 2019, 6:05 PM IST
अखिलेश-मायावती के उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से महागठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बलात्कार का मुकदमा झेल रहे अतुल राय ने अपनी गिरफ्तारी पर 23 मई तक रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया
NewsMay 14, 2019, 8:38 PM IST
चंदा कोचर से मंगलवार को हुई पूछताछ से लेकर पीएम मोदी के विपक्ष पर जोरदार पलटवार तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
वीडियोकॉन को कर्ज देने के मामले में चंदा कोचर की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कोचर से मंगलवार को ईडी ने दोबारा पूछताछ की।
NewsMay 14, 2019, 12:51 PM IST
बलिया में बोले पीएम मोदी, गरीबी ही मेरी जाति, चुनाव जीतने के लिए नहीं किया इस्तेमाल
पीएम मोदी ने कहा, कुछ महामिलावटी लोग पूछ रहे हैं कि, मोदी की जाति क्या है? बुआ-बबुआ दोनों मिलकर जितने साल मुख्यमंत्री नहीं रहे, उससे कहीं ज्यादा समय मैं गुजरात का सीएम रहा हूं। मैंने अनेक चुनाव लड़े और लड़ाए हैं, लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया।
NewsMay 13, 2019, 6:42 PM IST
घोसी में माया-अखिलेश के सामने मुश्किल: गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुआ प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश के घोसी में सातवें और आखिरी चरण का मतदान होने बाकी है। लेकिन यहां अखिलेश और मायावती के सामने अजीब स्थिति पैदा हो गई है। उनका आधिकारिक प्रत्याशी यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया है।
NewsMay 5, 2019, 11:47 AM IST
पांचवें चरण में 'सुपरहिट' मुकाबला, अमेठी के अलावा इन सीटों पर भी घमासान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई सीटों पर होने वाले मुकाबले पर पूरे देश की नजरें है। सबसे बड़ा मुकाबला अमेठी में माना जा रहा है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की साख दांव पर है। पहली बार राहुल गांधी को अपने गढ़ में कड़ी चुनौती मिल रही है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की तेज तर्रार नेता स्मृति ईरानी से है।
NewsApr 24, 2019, 2:52 PM IST
महागठबंधन के बाद क्यों हुई यादव परिवार की सीटों पर कम वोटिंग, जानें मतलब
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ। इस चरण में यादव परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव और राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का भाग्य में बंद हो गया है और 23 मई को इसका परिणाम सामने होंगा। लेकिन यादव परिवार की इन सीटों पर हुए कम मतदान ने सबको चौंका दिया है।
NewsApr 18, 2019, 6:14 PM IST
मोदी भय का ऐसा असर कि मायावती मांग रहीं मुलायम के लिए वोट
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिगत आधार पर दबदबा रखने वाले ये दोनों विरोधी दल मोदी सरकार से छुटकारा पाने के लिए इस कदर विवश हैं कि अब बसपा सुप्रीमों मायावती मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रैली करते हुए सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगने का काम करेंगी.