Mirzapur
(Search results - 22)NewsJul 19, 2019, 12:52 PM IST
सोनभद्र नरसंहार को लेकर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, विधानसभा में भी हंगामा
आज सबसे पहले प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती इस नरसंहार में घायलों का हाल जाना। प्रियंका ने घायलों को हरसंभव मदद देने का वादा भी किया। इसके बाद प्रियंका पूरे लाव लश्कर के साथ सोनभद्र के लिए निकली। लेकिन उन्हें मिर्जापुर में ही रोक लिया गया और जिले में 144 की धारा की जानकारी देते हुए आगे नहीं जाने दिया।
NewsJul 16, 2019, 1:57 PM IST
यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दो ईनामी बदमाशों को किया ढेर
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात सामने से आते दिखाई दिए जिसपर पुलिस ने जैसे ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें चेकिंग कर रहे दरोगा अजय पंवार घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें एक सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व दोनो पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
NewsJul 15, 2019, 2:11 PM IST
प्रदेश में गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, आठ अधिकारी निलंबित
सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या हरदोई आदि जिलों में बीते दिनों कई गायों की मौत का मामला सामने आया है। मौतों के पीछे बदइंतजामी व चारे की अनुपलब्धता सबसे बड़ी वजह सामने आई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
NewsJul 5, 2019, 8:44 PM IST
नाले में तब्दील कर्णावती नदी को जीवनदान देने का भगीरथ प्रयास शुरु, मिर्जापुर के 19 गांवों को होगा लाभ
प्राचीन ग्रंथों में जिस ऐतिहासिक कर्णावती नदी का जिक्र आता है वह आज नाले में बदल चुकी है। खरपतवार व मिट्टी से पटाव हो जाने के कारण नदी का बहाव बंद हो गया है। नदी को पुनर्जीवित करने की योजना पर कार्य आरम्भ किया गया है। शुक्रवार को छानबे विकास खंड के भटेवरा गांव में सफाई व श्रमदान अभियान शुरू किया गया है। लोगों में अपनी धरोहर बचाने की ललक दिखी।
NewsMay 13, 2019, 2:40 PM IST
क्या आखिरी चरण से पहले ही टूट चुका है विपक्ष का मनोबल: देखिए पांच अहम संकेत
लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से छह चरण संपन्न हो चुके हैं। अब मात्र 19 मई को होने वाला आखिरी चरण का मतदान बाकी है। 23 मई को मतदान के परिणाम आने से पहले ही कुछ ऐसे संकेत मिलने लगे हैं, जिससे पता चल रहा है कि विपक्ष का मनोबल टूट चुका है। आईए देखते हैं क्या हैं यह अहम संकेत:-
NewsMay 2, 2019, 7:14 PM IST
आईबी ने यूपी में नक्सली हमले को लेकर जारी किया अलर्ट
खुफिया ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली जिलों में किसी बड़े हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है।
NewsApr 18, 2019, 6:55 PM IST
शिव मंदिर जहां रोज जल चढ़ाते हैं मुस्लिम
अलीगढ़ के मिर्जापुर गांव में बाबू खान ने शिव मंदिर का निर्माण करवाया है। उनके मुताबिक, वह पांच बार नमाज पढ़ते हैं लेकिन शिवलिंग पर भी जल चढ़ाना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है।