Naidu
(Search results - 35)NewsJul 13, 2019, 9:02 AM IST
जानें क्यों जगन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू से कहा कि तब आप गधे पाल रहे थे
आंध्र प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की शुरूआत काफी हंगामे के साथ हुई। हंगामे का सबसे बड़ा कारण जल बंटवारा है। इसके बाद राज्य के विकास की बात पर जगन मोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू आपस में भीड़ गए तभी जगन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू पर शब्दों के बाण छोड़े और कहा कि जब राज्य से बड़े प्रोजेक्ट बाहर जा रहे थे, तब आप गधे पाल रहे थे।
NewsJul 6, 2019, 5:47 PM IST
कर्नाटक के बाद अब इस राज्य में बीजेपी ने शुरू किया 'ऑपरेशन लोटस'
बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी ताकत तो बढ़ाने के लिए रणनीति बना रही है। इसी रणनीति को तहत बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में ऑपरेशन लोटस शुरू किया है। इससे पहले बीजेपी कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चला चुकी है। जिसके तहत कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया और जिसके बाद राज्य की कुमारस्वामी सरकार अस्थिर हो गयी थी।
NewsJun 7, 2019, 2:06 PM IST
आंध्र में जगनमोहन का ऐतिहासिक फैसला, पांच डिप्टी सीएम बनाएंगे
एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से आने वाले एक-एक व्यक्ति को आंध्र प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कैबिनेट में वंचित वर्ग को ज्यादा जगह देने का ऐलान। शनिवार को शपथ लेगी नई कैबिनेट।
NewsMay 21, 2019, 2:22 PM IST
एक्जिट पोल: पीएम मोदी के कुनबे में आ सकता है दक्षिण का ये बड़ा राज्य
सातवें चरण की वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें 23 मई की मतगणना पर हैं। लेकिन इस बीच एग्जिट पोल के नतीजे कई दिलचस्प समीकरण बनाते हुए दिख रहे हैं। इन नतीजों को मानें तो पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए के खाते में एक और राज्य आ सकता है।
NewsMay 20, 2019, 10:28 AM IST
एक्जिट पोल से डरी बीएसपी चीफ मायावती, चुनाव परिणाम से पहले लिया ये बड़ा फैसला
मायावती ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर आरोप लगाए। लेकिन बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने पर मायावती ने अपनी हामी भर दी। लेकिन रविवार को सातवें चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल ने राज्य में मायावती और अखिलेश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पोल ने इन दोनों के गठबंधन को कम सीटें दी हैं। जबकि इन दोनों दलों का अनुमान राज्य में पचास से ज्यादा सीटें जीतने का था।
NewsMay 19, 2019, 1:28 PM IST
विपक्षी दलों के गठबंधन के जरिए 'राजनैतिक वजूद' को बचाने की जुगत में हैं चद्रबाबू नायडू
कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें चुनाव परिणाम से पहले किसी भी तरह की बैठक के लिए मना किया था। लेकिन उसके बावजूद चंद्रबाबू नायडू बीजेपी के खिलाफ विपक्षी मोर्चा बनाने में जुटे हैं। अभी तक नायडू ज्यादातर विपक्षी दलों से मिल चुके हैं। असल में चंद्रबाबू नायडू अपने राजनैतिक अस्तित्व के लिए विपक्ष को एक मंच पर लाना चाहते हैं। पिछले साल तक चंद्रबाबू नायडू एनडीए के संयोजक थे। इसके कारण उनकी केन्द्र में हनक भी थी और पूछ भी। लेकिन एनडीए से बाहर जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू की राजनैतिक हनक कम हो गयी।
NewsMay 11, 2019, 11:27 AM IST
जानें क्यों चुनाव परिणाम से पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन पर ममता ने लगाया ब्रेक
नायडू त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को और ज्यादा मजबूत करने के लिए उनके मुखियाओं से मुलाकात कर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर बातचीत की। लेकिन ममता से साफ कर दिया है कि चुनाव परिणाम से पहले इस मुद्दे पर बातचीत करना किसी के लिए फायदे का सौदा नहीं है।
NewsMay 9, 2019, 9:24 AM IST
आखिर क्यों चुनाव परिणाम से पहले एकजुट होने लगा है विपक्ष
फिलहाल विपक्षी दलों को एकजुट करने की कमान आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने संभाली है। हालांकि इसी सिलसिले में उन्होंने कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। हालांकि नायडू की कोशिश है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी भी उसके साथ आए। क्योंकि चुनाव से पहले जब नायडू ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी, उस वक्त दोनों दलों ने बैठक से दूरी बनाई थी। फिलहाल इसे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विपक्षी एकता की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ViewsApr 29, 2019, 4:09 PM IST
उत्तर में हुआ सीटों का नुकसान तो दक्षिण से भरपाई करेगी बीजेपी, जानिए पांच राज्यों की रणनीति
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। सत्ता और प्रतिपक्ष ने सात चरणों के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर भारत में पिछली बार यानी 2014 में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। विपक्ष को लगता है कि 2014 में बीजेपी ने उत्तर में सर्वाधिक सीटें जीती थीं, इसलिए अगली बार उसे कुछ न कुछ तो नुकसान जरुर होगा। कुछ ऐसी ही आशंका बीजेपी के रणनीतिकारों को भी है। इसलिए उन्होंने उत्तर भारत में होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई दक्षिण भारत से करने की तैयारी की है। जानिए कैसे?
NewsApr 28, 2019, 4:48 PM IST
शरद पवार बोले, राहुल नहीं माया, ममता और नायडू हैं पीएम मोदी के सामने उम्मीदवार
कभी सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा बनाकर कांग्रेस से किनारा कर अपनी पार्टी बनाने वाले महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने कांग्रेस को एक बार फिर झटका दिया है। पवार ने कहा कि अगर वर्तमान लोकसभा चुनाव के बाद देश में एनडीए को बहुमत नहीं मिलता है तो राहुल गांधी इसके लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं। शरद पवार ने प्रधानमंत्री के तौर पर तीन नामों का जिक्र किया है।
ViewsApr 28, 2019, 2:02 PM IST
तो क्या तीसरे चरण के बाद ही घुटने टेकने लगा है विपक्ष? देखिए सात जबरदस्त सबूत
इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। अभी सिर्फ तीन चरण के चुनाव हुए हैं। चार अहम चरण बाकी हैं। लेकिन विपक्ष ने अभी से वही भाषा बोलनी शुरु कर दी, जो वह आम तौर पर चुनाव में हारने के बाद बोलता है। तीसरे चरण के बाद से ही विपक्ष के बड़े नेताओं के ऐसे बयान सामने आने लगे हैं, जिनसे ये जाहिर होता है कि उनका मनोबल टूटने लगा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना अभी से शुरु कर दिया है।
NewsApr 5, 2019, 11:28 AM IST
जानें क्यों चुनावों के बीच धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू धरने पर बैठे हुए हैं जबकि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। हालांकि नायडू पहले भी कई मुद्दों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन इस बार चंद्रबाबू नायडू टीडीपी उम्मीदवारों पर आयकर विभाग के छापों का विरोध कर रहे हैं। हालांकि ये छापे चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा है।
NewsFeb 11, 2019, 3:15 PM IST
अरविंद केजरीवाल बोले, नरेंद्र मोदी का बर्ताव पाकिस्तानी पीएम जैसा
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को समर्थन देने आंध्र भवन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों के साथ भेदभाव करते हैं।
NewsFeb 11, 2019, 9:33 AM IST
नायडू बैठे दिल्ली में धरने पर ,विशेष राज्य के दर्जे की मांग
विशेष दर्ज की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र भवन में आठ घंटे के धरने में बैठ गए है। ऐसा माना जा रहा है कि केन्द्र पर दबाव बनाने के लिए कई अन्य दलों के नेता भी इस धरने में आकर नायडू को समर्थन दे सकते हैं।
NewsFeb 10, 2019, 2:55 PM IST
पीएम मोदी का तंज, अपने Son को Rise करने में जुटे चंद्रबाबू
चंद्रबाबू नायडू के एनडीए से अलग होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आंध्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को वंशवाद को आगे बढ़ाने पर जमकर घेरा। पीएम ने अपने भाषण में चंद्रबाबू को एन. लोकेश के पिता कहकर बार-बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के 'सन राइज' का वादा किया था, लेकिन वह अपने 'सन' को ही राइज करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा, चंद्रबाबू ने आंध्र के गरीबों के लिए नई योजनाएं चलाने का वादा किया था, लेकिन एनडीए की योजनाओं पर ही अपना स्टीकर लगा दिया।