National Capital
(Search results - 8)NewsJul 8, 2020, 4:14 AM IST
राजधानी दिल्ली में सामने आए कोरोना के 2008 नए केस 50 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 64 लोगों की मौत हुई है इसके बाद आर्थिक राजधानी मुंबई में मरने वालों की संख्या 5,002 तक पहुंच गई है।
NewsJun 22, 2020, 9:22 AM IST
दिल्ली हाई अलर्ट, राजधानी में घुसे चार आतंकी
देश की राजधानी दिल्ली पहले से ही कोरोना वायरस के कहर से कराह रही है। वहीं अब आतंकियों ने दिल्ली सरकार और लोगों की चिंता पहले से ही बढ़ा दी है। क्योंकि खुफिया एजेंसियों को खबर मिली है कि दिल्ली में चार से पांच आतंकी दाखिल हुए हैं और जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
NewsMar 2, 2020, 7:53 PM IST
केरल के बाद अब कोरोना ने दिल्ली और तेलंगाना में में दी दस्तक
पिछले दिनों ही केरल में कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे और इन मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया था। लेकिन इस बार कोरोना ने दिल्ली और तेलंगाना में दस्तक दी है। उधर देश की राजधानी में कोरोना का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार इस पर नजर रखे हुए है अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाहों, नेपाल से आने वाले रास्तों पर चेंकिग और सतर्कता बरती जा रही है।
NewsJan 30, 2020, 8:04 PM IST
भाजपा को मिला सहयोगियों का साथ, मिलकर करेंगे दिल्ली में प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। अभी तक मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच दिखाई दे रहा है। ये दोनों दल दिल्ली में जबरदस्त तरीके से प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अभी तक प्रचार में कहीं नहीं दिख रही है। लेकिन अब दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा को अपने सहयोगी दलों का भी साथ मिला है।
NewsDec 31, 2019, 1:45 PM IST
वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी ठंड, बदलते मौसम के मिजाज से हैं परेशान
राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यो में ठंड के साथ ही कोहरा भी काफी पड़ रहा है। दिन में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन हो रही है। जो तापमान में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है और राजधानी में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
NewsAug 20, 2019, 8:49 AM IST
दिल्ली में आतंकी कर सकते हैं आत्मघाती हमले, खुफिया एजेंसियां सतर्क
दिल्ली में अभी भी आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है। हालांकि 15 अगस्त निकल गया हो। लेकिन खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आंतकी दिल्ली में आत्मघाती हमले की योजना बना रहे हैं। इसके लिए आतंकी दिल्ली में वीआईपी जगहों पर आत्मघाती हमले कर सकते हैं। इसके लिए वह किसी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
NewsJun 8, 2019, 11:15 AM IST
दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में कश्मीर जैसी पत्थरबाजी, देखें वीडियो
पहले दिल्ली और अब एनसीआर में कश्मीर जैसी पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यूपी के गाजियाबाद के मुरादनगर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के मीट कारोबारी की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना से गुस्साए लोगों ने भारी हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की। मृतक की पहचान आरिफ खान के तौर पर हुई है। लोगों ने आरोपी के घर पर जमकर पथराव किया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुस्साई भीड़ ने उस पर भी हमला बोल दी। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति शांत है। इससे पहले दिल्ली के शहादरा में एक कार सवार द्वारा 17 नमाजियों को रौंदने की अफवाह के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की।
NewsMay 7, 2019, 2:37 PM IST
जंग ए दिल्ली
देश के दिल दिल्ली में जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। लेकिन कांग्रेस बीजेपी के बीच संबंध खराब होने से बीजेपी का रास्ता आसान होता दिख रहा है। देखिए दिल्ली की सात सीटों का हाल।