NewsJul 14, 2020, 9:41 AM IST
अभी तक हम के नेता जीतन राम मांझी की मांगों को राजद ने नहीं माना है। ये भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी मांझी को तवज्जो देने के पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि मांझी तेजस्वी को राज्य में गठबंधन का सीएम चेहरा नहीं मानते हैं।
NewsJul 12, 2020, 7:33 PM IST
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1266 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16305 हो गई है। जबकि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
NewsJul 11, 2020, 6:12 AM IST
विभाग का कहना है कि राज्य में संक्रमितों की ठीक होने की दर ज्यादा है और राज्य में ये रिकवरी दर 70.65 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय दर 61 फीसदी से ज्यादा है। वहीं राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 है।
NewsJun 26, 2020, 9:32 AM IST
राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है और भारी बारिश के साथ ही गिरी बिजली ने राज्य में 83 लोगों की जान ले ली है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसंपर्क विभाग ने भी माना है कि राज्य में विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 92 लोगों की मौत हुई है।
NewsJun 24, 2020, 9:05 AM IST
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीपा दे दिया है। वह पार्टी में पूर्व सांसद रामा सिंह को लाने का विरोध कर रहे हैं। रामा सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रघुवंश को वैशाली सीट से हराया था। रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित हैं और पटना के एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
NewsJun 18, 2020, 8:22 AM IST
पटना में जो पोस्टर लगे हैं उसमें राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया गया है। इस पोस्टर में लालू पर कटाक्ष करते हुए लिखा गया गया है कि भ्रष्टाचारी राजा 27 साल 6 महीना के न्यायिक प्रवास पर और भ्रष्टाचारी राजकुमार 56 दिनों तक अज्ञातवास।
NewsJun 16, 2020, 9:09 AM IST
मांझी पिछले काफी समय से तेजस्वी यादव और राजद के खिलाफ आक्रामक हैं। वहीं अब उन्होंने राजद को अल्टीमेटम भी दिया। मांझी ने कहा कि हम समन्वय समिति की मांग कर रहे हैं और इसके लिए 25 जून तक यदि राजद ने समन्वय समिति का गठन नहीं किया तो वह महागठबंधन के सहयोगी होने के नाते फैसला लेने को स्वतंत्र होंगे।
NewsJun 12, 2020, 8:22 AM IST
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें लालू के 73 साल के होने पर उनकी 73 संपत्तियों का जिक्र था। वहीं राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव के लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनकी संपत्ति अपने नाम करवा ली।
NewsJun 9, 2020, 11:41 AM IST
राज्य में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली की रैली ने विपक्षी खमें में हलचल मचा दी है। अमित शाह ने अपनी रैली से साफ कर दिया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड के मुखिया और बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे। लिहाजा एनडीए के दलों ने एकजुट होकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
NewsJun 9, 2020, 7:57 AM IST
जानकारी के मुताबिक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों की तरफ से अपने रणनीतिकार के जरिए बातचीत हो रही है। जिसमें भाजपा की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू की तऱफ से लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह बातचीत कर रहे हैं।
NewsJun 7, 2020, 1:19 PM IST
बिहार में शनिवार को 194 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए जाने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,745 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक मरने वालों की बढ़कर 29 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में कोरोनोवायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 2,418 है।
NewsJun 7, 2020, 12:57 PM IST
आज भाजपा की राज्य में वर्चुअल रैली है। इस रैली के जरिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकेंगे और करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इसका अनोखे तरीके से विरोध कर रही है।
NewsJun 6, 2020, 1:03 PM IST
बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनैतिक दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दिनों भाजपा ने साफ कर दिया था कि राज्य में चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़े जाएंगे। हालांकि इसका ऐलान नहीं किया गया था। वहीं जनता यूनाइटेड भी नीतीश कुमार के चेहरे के साथ ही चुनाव में उतरने की तैयारी में है।
NewsJun 3, 2020, 10:17 AM IST
असल में भाजपा और जदयू विपक्षी दलों के बिखराव का फायदा उठाना चाहती है। राज्य में अभी तक विपक्षी दल एकजुट नहीं हो पाए है। राज्य में सबसे बड़ा विपक्षी दल चाहता है कि राज्य में चुनाव उसकी अगुवाई में लड़े जाएं उसके नेता तेजस्वी यादव राज्य में विपक्षी दलों का चेहरा बने। हालांकि राजद ने तेजस्वी को सीएम का फेस राज्य में घोषित कर दिया है।
NewsMay 30, 2020, 6:04 PM IST
असल में राज्य में इस साल चुनाव होने हैं और विपक्षी दल किसी भी हाल में राज्य सरकार को जनता के कठघरे में खड़ा करना चाहते हैं। वहीं कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन में राजनीति का मौका नहीं मिल रहा है। लिहाजा विपक्षी दल राज्य में छोटे से छोटे मुद्दे को उठाकर राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!