NewsJun 20, 2020, 2:44 PM IST
फिलहाल महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजद ने राज्य में सीएम के चेहरे के लिए पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को सामने किया है। जबकि महागठबंधन के अन्य दल तेजस्वी के नाम पर सहमत नहीं है। हम के नेता और पूर्व सीएम मांझी ने तो साफ कह दिया है कि तेजस्वी के चेहरे पर उन्हें आपत्ति है वहीं रालोसपा और अन्य क्षेत्रीय दल भी तेजस्वी के खिलाफ हैं।
NewsJun 8, 2020, 8:27 AM IST
सोनू सूद ने शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और अपनी बात रखी। सोनू सूद ने कहा कि जब तक आखिरी प्रवासी अपने घर तक नहीं पहुंच जाता और वह अपने काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया है और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
NewsJun 7, 2020, 7:37 AM IST
पाकिस्तान में आजकल अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची चर्चा में है। सिंधिया कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने इसके साथ रेप किया। वहीं अब पाकिस्तानी न्यूज चैनल के एक पत्रकार ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
NewsMay 27, 2020, 6:31 PM IST
भाजपा ने बुधवार को टीएमसी शासन को हटाने के लिए 57 सेकंड के वीडियो का क्लिप जारी किया। इस विडियो को आर नोई ममता नाम से एक ट्विटर हैशटैग लॉन्च किया। इसमें भाजपा ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को हटाने की मांग की है। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और इसके लिए भाजपा ने अभी से ही तैयारी कर दी हैं।
NewsMay 22, 2020, 6:26 PM IST
असल में चक्रवात के कारण राज्य के कुछ जिलों की स्थिति खराब है। लिहाजा पीएम मोदी ने कल ही राज्य का दौरा करने की बात कही थी। राज्य में अभी तक करीब 80 लोगों की जान चक्रवात के कारण चली गई है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार राज्य सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।
NewsMay 21, 2020, 12:20 PM IST
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उद्धव के बीच संबंधों में तल्खी देखी जा रही है। महाराष्ट्र में राज्यपाल ने कोविद -19 महामारी से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक बुलाई थी। लेकिन उद्धव ठाकरे ने इस बैठक से किनारा कर लिया है। असल में राज्यपाल और सीएम के बीच में विधान परिषद चुनाव से पहले ही छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था।
NewsMay 20, 2020, 6:43 PM IST
बस विवाद में अब कांग्रेस की विधायक और कभी प्रियंका गांधी की करीबी माना जानी वाली अदिति सिंह भी उतर गई है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'बस' को लेकर पार्टी की फजीहत हुई है।
NewsMay 9, 2020, 12:46 PM IST
शुक्रवार को ब्रह्म कुंड हर-की-पौड़ी में हरिद्वार में राख विसर्जन अनुष्ठान फिर से शुरू हुआ है। महीने भर के अंतराल के बाद हरिद्वार में राख विसर्जन अनुष्ठान फिर से शुरू हुआ। इसको लेकर वहां पर मौजूद पुरोहित और पंडों ने भी सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया। क्योंकि इन लोगों की आय का जरिया ही ये धार्मिक अनुष्ठान हैं। लेकिन कोरोना के संकट के कारण इन लोगों को खाने के लाले पड़ गए थे।
NewsMay 8, 2020, 5:50 PM IST
देश में पीएम रिलीफ फंड के बदले पीएम केयर्स फंड की शुरूआत करना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। लिहाजा अब कांग्रेस इसके जरिए भाजपा को घेर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब पीए केयर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कोरोना संकट कांग्रेस ने पिछले दिनों कहा था कि वह इस घड़ी में राजनीति नहीं करेगी और कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को समर्थन देगी।
NewsApr 27, 2020, 9:03 PM IST
भारत में कोरोना वायरस के करण 26000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए है। वही गोवा, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश, ये चार राज्य कोरोनावायरस मुक्त हो गए हैं।
NewsApr 17, 2020, 1:14 PM IST
पिछले दिनों तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था। लेकिन अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने नियमों का उल्लंघन कर अपने बेटे की शादी संम्पन्न करवाई। कुमारस्वामी के बेटे निखिल और रेवती की शादी रामनगर जिले में हुई।
NewsApr 17, 2020, 12:24 PM IST
ईडी ने दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट दायर की है। साद के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दायर किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 31 मार्च को निज़ामुद्दीन पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी की एक शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
NewsApr 9, 2020, 9:39 PM IST
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि वे इस लड़ाई को सैनिकों की तरह लड़ रहे हैं और मानवता को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। हरियाणा में अभी तक कोरोना के 134 मामले सामने आए हैं जबकि इसमें 106 मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में 14 अप्रैल तक 6,500 नमूने लिए जाएंगे।
NewsApr 9, 2020, 6:07 PM IST
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अप्रैल से लागू होने वाला वेतन कटौती एक साल के लिए होगी। इस बीच सरकार ने लॉकडाउन के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक पुनरुद्धार योजना के मूल्यांकन और तैयार करने के लिए दो समितियों के गठन को भी मंजूरी दी।
NewsApr 6, 2020, 12:58 PM IST
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 14 दिनों का क्वारेंटाइन खत्म होने के बाद गायिका से पूछताछ करेगी। हालांकि अस्पताल से बाहर निकलने के बाद कनिका को इधर उधर घूमना मना होगा और वह 14 दिनों की क्वारेंटिन में रहेगी। कनिका कपूर को रविवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। जिसके बाद वह सीधे अपने घर पहुंची जहां वह 14 दिनों तक क्वारेंटिन में रहेगी।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल