Organization
(Search results - 39)NewsJul 11, 2019, 12:27 PM IST
केन्द्र सरकार ने लिया ये फैसला तो पंजाब के सीएम ने की तारीफ
असल में अमेरिका स्थित द सिख फॉर जस्टिस अपने अलगाववादी एजेंडे भारत में सिख जनमत संग्रह के लिए जोर देता है। ऐसा माना जाता है कि इस संगठन को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई समर्थन देती है। हालांकि पाकिस्तान में भी कई सिख संगठन कनाडा और अमेरिका में भारत के खिलाफ मुहिम चलाते रहते हैं।
NewsJul 6, 2019, 12:51 PM IST
...तो क्या राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर होते ही भंग हो जाएगा कांग्रेस का संगठन
फिलहाल पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इसमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे और मोतीलाल वोरा का नाम चल रहा है। लेकिन इतना तय है कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। क्योंकि राहुल गांधी ये पहले ही कह चुके हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।
NewsJun 26, 2019, 9:13 AM IST
‘प्रियंका मंत्र’, क्या संगठन से बाहर होंगे उम्रदराज नेता
लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे यूपी की कमान कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में सौंपी थी। लेकिन पार्टी कोई खास करिश्मा नहीं कर पायी और अपने गढ़ अमेठी में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कई सीटों पर तो पार्टी की जमानत भी जप्त हो गयी थी।
NewsJun 13, 2019, 4:47 PM IST
इसरो का बड़ा ऐलान, स्पेस में भारत का होगा अपना अलग स्टेशन
यह मौजूदा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के चेयरमैन डा. के सिवन ने यह जानकारी दी है।
NewsJun 12, 2019, 2:11 PM IST
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का नहीं है संगठन
हरियाणा के सीएम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत मजबूत हैं।
NewsDec 26, 2018, 5:58 PM IST
पिता की पिस्तौल लेकर आतंकी बनने जा रहा नाबालिग गिरफ्तार
सेना की 37 और 16 राष्ट्रीय राइफल्स ने खास सूचना पर युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ राउंड बरामद किए गए। युवक के पिता पेशे से शिक्षक है और उसके पास से बरामद हुआ लाइसेंसी पिस्तौल उन्हीं का था।
NewsDec 22, 2018, 12:45 PM IST
विरोध के बाद नसीरुद्दीन शाह ने लिया यू टर्न, दिया नया बयान
हाल के दिनों में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने नसीरुद्दीन शाह को अजमेर में हो रहे लिटरेचर फेस्टिवल को छोड़ना पड़ा। कई संगठनों ने दो दिन पहले मॉब लिंचिंग को दिए गए विवादास्पद बयान के बाद उन्हें इस फेस्टिवल में आना था। लेकिन विरोध के कारण वह इसमें नहीं आए। संगठनों ने विरोध पर उनके पोस्टरों पर स्याही फेंकी।
NewsDec 17, 2018, 6:48 PM IST
1984 मामले: अमेरिकी सिख संगठन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
‘सिख्स ऑफ अमेरिका’ संगठन के प्रमुख जसदीप सिंह ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों से भारत और विदेशों में रहने वाले सिखों के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं।’
NewsNov 3, 2018, 11:26 AM IST
किश्तवाड़ में भाजपा नेताओं की हत्या से नाराज लोगों ने केंद्रीय मंत्री से की बदसलूकी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा के दो नेताओं के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को गुस्साए लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किश्तवाड़ में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। राजपूत समुदाय को आतंकी संगठनों द्वारा 'चुन-चुनकर' निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस को इस बारे में बार-बार सूचित करने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने जितेंद्र सिंह पर अपने लोकसभा क्षेत्र की अनदेखी का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की किश्तवाड़ में उनके घर के पास गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।