Political Career
(Search results - 8)NewsFeb 18, 2020, 6:36 AM IST
तो क्या दिग्गी राजा और कमलनाथ खत्म कर देंगे सिंधिया का सियासी कैरियर
राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट पर दिग्विजय सिंह दावेदार हैं तो एक सीट पर सिंधिया अपनी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं कांग्रेस के खाते के दो सीटों में दावेदार ज्यादा है। अब तो एक सीट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके जरिए कमलनाथ समर्थक सिंधिया को मात देना चाहते हैं।
NewsAug 7, 2019, 1:04 AM IST
इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला विदेश मंत्री रही सुषमा, महज 25 साल में बनीं हरियाणा में कैबिनेट मंत्री
सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक करियर शुरूआत आपातकाल के दौरान की थी। हालांकि वह पेशे से वकील थी। लेकिन उन्होंने राजनीति में लंबी पारी खेली। वह पहली बार 1977 में हरियाणा से विधायक चुनी गईं। महज 25 वर्ष की उम्र में वह तत्कालीन राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थी। वह 1977-1979 में हरियाणा में चौधरी देवी लाल की सरकार में श्रम मंत्री रही।
NewsAug 7, 2019, 12:25 AM IST
अपने नेक कार्यो के लिए भारत ही नहीं दुनिया में याद की जाएंगी सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ऐसी पहली विदेश मंत्री रही जिन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कराई और सोशल मीडिया में आने वाली शिकायतों को तुरंत सुना और उसका निवारण किया।
विदेश मंत्री के तौर पर उनके कार्यों को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया याद रखेगी। सुषमा स्वराज को मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में माना जाता था। उन्होंने अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया।NewsAug 6, 2019, 11:54 PM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।
NewsJul 24, 2019, 2:13 PM IST
जिस फार्मूले ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गजों की कर दी छुट्टी, क्या वह येदियुरप्पा पर नहीं लागू होगा
अब कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। येदियुरप्पा भी इस फार्मूले की जद में हैं। लेकिन पार्टी इस फार्मूले को उन पर लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर अब पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गये हैं। असल में कर्नाटक में येदियुरप्पा के अलावा ऐसा कोई नेता नहीं जो पार्टी को वहां पर खड़ा कर सके और इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ा सके।
NewsJun 29, 2019, 10:23 PM IST
अखिलेश का राजनैतिक कैरियर खत्म करने का 'संकल्प" लिया है माया-शिवपाल ने !
लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर हाशिए पर चले गए हैं। पार्टी महज पांच सीटों पर ही लोकसभा चुनाव जीती है। हालात ये हैं कि यादव गढ़ कहे जाने वाली लोकसभा सीटों पर पार्टी को हार मिली है। यहां तक कि अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल को चुनाव नहीं जीता पाये हैं। जबकि दो चचेरे भाई अक्षय यादव और धर्मेन्द्र यादव भी चुनावी बिसात में हार गए हैं।
NewsMay 10, 2019, 1:16 PM IST
जानिए क्यों प्रियंका गांधी कर रही हैं पीएम मोदी पर सीधा हमला?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में उतरे भले ही जुम्मा जुम्मा चार दिन हुए हैं। लेकिन उनके तेवर देखकर लगता है कि वह अपना राजनीतिक मुकाम बनाने के लिए बहुत हड़बड़ी में हैं। भले ही वह किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन उनके बयानों का निशाना सीधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ही रहता है। क्योंकि ऐसा करके ही वह ज्यादा से ज्यादा खबरों में बनी रह सकती हैं।
NewsMay 2, 2019, 12:08 PM IST
अगर बीजेपी के ‘व्यूह’ में फंसे ये दिग्गज, तो खत्म हो सकती है राजनीति
असल में बीजेपी ने एसपी के लिए सबसे अहम मानी जाने वाली आजमगढ़ और कांग्रेस के लिए अमेठी सीट के लिए जो रणनीति बनाई है। इसके तहत इन दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों को किसी भी हाल में जीतना है। इसी रणनीति के तहत बीजेपी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं और यहीं से दोनों नेता अमेठी सीट के लिए बिसात बिछा रहे हैं। ये दोनों नेता मीडिया से दूर अपनी योजनाओं को जमीन पर अमली जामा पहनाने जुटे हैं।