Raebareli
(Search results - 23)NewsMay 3, 2019, 10:20 AM IST
जानें कहां एसपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में लगे प्रियंका जिंदाबाद के नारे
असल में दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनके पीछे सीबीआई और ईडी लगायी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने भी बाराबंकी में एसपी पर प्रत्यारोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और गठबंधन के बीच सांठगांठ है। क्योंकि बीजेपी हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। फिलहाल ये दोनों दल अपने चुनाव प्रचार में एक दूसरे को कोसने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
NewsMay 2, 2019, 3:56 PM IST
...जब रायबरेली में सपेरा बस्ती में पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में गांधी परिवार की दो परंपरागत सीटों को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह इन दोनों जगह लगातार प्रचार कर रही हैं। इस बीच रायबरेली में प्रियंका गांधी एक सपेरों के बस्ती में सांपों से खेलती नजर आईं। प्रियंका सपेरों के गांव हंसा का पुरवां पहुंची। प्रियंका गांधी ने यहां सपेरों के साथ मुलाक़ात की। सपेरों से बातचीत के दौरान ही वे एक सपेरे की पोटली में सांप को देखने लगीं। जब वह कोबरा भागने लगा तो प्रियंका ने उसे हाथों में उठा लिया और फिर उसे पोटली में रख दिया।
NewsApr 11, 2019, 1:27 PM IST
सोनिया ने की परिवार समेत पूजा अर्चना, रोड शो कर करेंगी नामांकन
रायबरेली सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी आज नामांकन करेंगी। इससे पहले आज सोनिया गांधी ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इसके बाद अब सोनिया गांधी रोड शो कर अपना नामांकन करेंगी। इसमें सोनिया के साथ गांधी और वाड्रा परिवार साथ रहेगा।
NewsApr 4, 2019, 9:51 AM IST
कभी थे गांधी परिवार के करीबी और अब रायबरेली से ठोकेंगे सोनिया के खिलाफ चुनावी ताल
बीजेपी ने राज्य की ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। लेकिन रायबरेली को लेकर सस्पेंस था। पहले ये कहा जा रहा था कि आप नेता कुमार विश्वास रायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक पार्टी का दामन नहीं थामा है। इसके बाद हाल में बीजेपी में शामिल होने वाले वीरेन्द्र पुनिया की चर्चा थी कि पार्टी उन्हें रायबरेली से लड़ा सकती है। लेकिन बाहरी होने के कारण बीजेपी ये खतरा नहीं लेना चाहती थी।
NewsMar 27, 2019, 11:50 AM IST
प्रियंका ने बदला अपना कार्यक्रम बगावत थामने के लिए पहले जाएंगी अमेठी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कार्यकर्ताओं की बगावत को देखते हुए प्रियंका गांधी ने अब वहां पर डेरा डालने का फैसला किया है। प्रियंका पहले रायबरेली जा रही थी, लेकिन अमेठी में कल एक कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका ने वहां पर जाने का फैसला किया है।
NewsMar 17, 2019, 2:41 PM IST
जानें क्यों प्रियंका ने लिखी यूपी के लोगों को चिट्ठी और क्या हैं इसके मायने
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से चार दिन के यूपी के दौरे पर हैं। लेकिन इस दौरे से पहले ही प्रियंका ने राज्य की जनता को चिट्ठी लिखकर राजनैतिक विसात को साधना शुरू कर दिया है। प्रियंका ने जनता के नाम इमोशनल चिट्ठी लिखी है।
NewsMar 14, 2019, 2:30 PM IST
सपा-बसपा कर सकती है अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी घोषित, बढ़ी कांग्रेस की दिक्कतें
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की कांग्रेस के तल्ख हुए रिश्तों के बाद अब सपा और बसपा ने अमेठी और रायबरेली में अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। सपा—सपा गठबंधन अगले दो दिन के भीतर राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी और सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली में प्रत्याशी उतार सकते हैं।
NewsJan 21, 2019, 12:00 PM IST
राहुल और सोनिया गांधी जाएंगे एक साथ अमेठी और रायबरेली के दौरे पर, बड़े नेताओं से मिलेंगे राहुल
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लगातार अमेठी दौरों के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी और रायबरेली से सांसद सोनिया गांदी अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने अपना पिछला दौरा रद्द कर दिया था.