Rebels
(Search results - 13)NewsNov 7, 2023, 10:46 AM IST
Rajasthan Elections 2023: क्यों बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रहे ये 52 नेता? दोनों दलों के छूट रहे पसीने
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बागी नेता खेल बिगाड़ सकते हैं। इस वजह से दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की चिंता बढ़ गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आया है कि राज्य में बागी प्रत्याशियों की संख्या 52 है। ये प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर चुनाव में उतरे हैं।
NewsSep 6, 2020, 5:50 PM IST
दिल्ली में मां तो यूपी में बेटी के खिलाफ बागी हुए कांग्रेसी, कहा परिवार मोह से ऊपर उठकर करें काम सोनिया
कांग्रेस पिछले साल पार्टी से निकाले गए नौ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है। इन नेताओं ने पिछले एक साल से उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला है और ये लगातार पार्टी में लोकतंत्र को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
NewsAug 29, 2020, 7:58 AM IST
गांधी परिवार समर्थकों की मांग बागियों को पार्टी से करें 'आजाद'
इस सप्ताह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी में दो गुट बन गए हैं। एक गुट बागी बनकर पार्टी में लोकतंत्र स्थापित कर अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने की मांग कर रहा है। वहीं गांधी परिवार का समर्थक गुट पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथ में ही देने का पक्षधर है।
NewsAug 27, 2020, 10:58 AM IST
कांग्रेस में बागी अभी भी मुखर, डैमेज कंट्रोल में जुटे सोनिया और राहुल
फिलहाल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखने वाले राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर एक और ट्वीट किया है। सिब्बल ने इस ट्वीट में विरोध और समर्थन दोनों की बात कही है।
NewsAug 17, 2020, 3:25 PM IST
लालू ने बागियों को किया पार्टी से बाहर, लेकिन बागी समधी चंद्रिका राय पर साधी चुप्पी
बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल तीन बागी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।
NewsAug 14, 2020, 8:33 AM IST
राजस्थान में विश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस सरकार, गहलोत का तंज बागियों के बगैर भी बचा लेते सरकार
राज्य में विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है और राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। वहीं राज्य के सीएम विधानसभा में सरकार की तरफ से विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
NewsJul 17, 2020, 7:59 PM IST
दो बागी को पार्टी से बाहर कर कांग्रेस ने दिया कड़ा संदेश, पालयट की चल रही है बातचीत
असल में कांग्रेस ने तीन पहले ही बागी विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उनके पद से हटा दिया था। हालांकि इसके साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के वहां याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधायकों को नोटिस जारी किया था।
NewsMay 28, 2020, 1:42 PM IST
सिंधिया की राह पर चली बागी अदिति, गांधी परिवार के गढ़ में ढह सकता है कांग्रेस का आखिरी किला
रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। लेकिन यहां से कांग्रेस की एकमात्र विधायक अदिति सिंह भी अब जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कह सकती हैं। फिलहाल अदिति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनुसरण करते हैं अपने ट्वविटर एकाउंट से कांग्रेस नाम और लोगो को हटा दिया है। जबकि सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ने से पहले इस तरह से कांग्रेस नाम और लोगो को हटाया था।
NewsMar 1, 2020, 2:02 PM IST
तेज प्रताप ने फिर दिखाए बागी तेवर, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
असल में लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर पार्टी को बागी तेवर दिखाए हैं। जिसको लेक पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर पार्टी में बगावत हुई तो पार्टी को लोकसभा चुनाव की तरह नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार तेज प्रताप ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
NewsJan 30, 2020, 7:26 AM IST
बागियों को पार्टी से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार ने लिया एक और बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला
नीतीश कुमार के प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर निकालने के बाद ये रैली काफी अहम है। क्योंकि ये दोनों नेता दिल्ली में भाजपा के साथ दो सीटों पर गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार पर ही सवाल उठा रहे थे।
NewsJan 22, 2020, 3:27 PM IST
सात 'बागी', जो दिल्ली में बढ़ाएंगे आप की मुश्किलें
फिलहाल आम आदमी पार्टी के लिए इस बार दिल्ली फतह करना आसान नहीं है। भाजपा और कांग्रेस भी मजबूती से लड़ है। लेकिन सत्ताधारी आप को भाजपा और कांग्रेस के साथ ही अपने बागियों से भी जूझना पड़ रहा है। जो पार्टी के विजय पथ को रोक सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 16 विधायकों के टिकट काट दिए थे।
NewsJan 15, 2020, 7:31 AM IST
इस कांग्रेस शासित राज्य में विधायक हुआ बागी, सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा
धनावेलु ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री उनके क्षेत्र के विकास में अड़गा लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अफसरों को आदेश दिया है कि वह उनके क्षेत्र में विकासात्मक कार्य न करें। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह राज्य सरकार के भ्रष्ट कृत्यों के सबूत एकत्रित कर रहे हैं।
NewsNov 20, 2019, 7:24 AM IST
नीतीश कुमार ने भाजपा के बागी को दिया समर्थन, एनडीए से बगावत!
हालांकि झारखंड में पहले से ही राजग में कलह दिखाई दे रही है। क्योंकि राजग के सभी घटकदल राज्य में अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। चाहे लोजपा हो या फिर जदयू या फिर आजसू। सभी दलों के प्रत्याशी कांग्रेस और झामिमो के साथ ही भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत भाजपा के साथ जमशेदपुर सीट पर है।