Resignation
(Search results - 35)NewsJul 15, 2019, 3:55 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे के बीच कांग्रेस में बढ़ा प्रियंका का कद, बनी यूपी प्रभारी
असल में राज्य में लोकसभा का चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। हालांकि पार्टी ने परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन प्रचार का जिम्मा केवल प्रियंका के ऊपर ही थी। यहां तक कि अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी महज अपने नामांकन के दौरान ही दिखे।
NewsJul 15, 2019, 3:18 PM IST
अब सिद्धू ने भेजा कैप्टन को इस्तीफा, संगठन में मिल सकता है पद
लोकसभा चुनाव के बाद सिद्धू और कैप्टन के बीच तनातनी चल रही थी। कैप्टन ने लोकसभा में हार के लिए सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन इसी बीच कैप्टन और सिद्धू के बीच चली लड़ाई के बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी कूद गयी। नवतोज कौर ने कैप्टन पर आरोप लगाया कि उनका टिकट कैप्टन ने दबाव में कटवाया था।
NewsJul 13, 2019, 8:41 PM IST
अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस और जेडीएस के पांच और बागी विधायक
सुप्रीम कोर्ट ने दस विधायकों के इस्तीफों की मंजूरी के लिए मंगलवार तक का समय राज्य के विधानसभा अध्यक्ष को दिया है। लेकिन इसी बीच पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। पहले दस विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
NewsJul 12, 2019, 6:16 PM IST
कर्नाटक का सियासी संकट: बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला टला, कुमारस्वामी बहुमत साबित करने को तैयार
राज्य की कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को अपने विधायकों को मैनेज करने के लिए मंगलवार तक का समय मिल गया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष का कहना था कि विधायकों के इस्तीफों का परीक्षण करने के लिए उन्हें समय की जरूरत है। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है। हालांकि आज से ही विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।
NewsJul 11, 2019, 7:02 PM IST
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक, फिर देंगे इस्तीफा
कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे हैं जहां वह उन्हें अपने इस्तीफे सौंपेगे। फिलहाल राज्य की कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गयी है और विधानसभा अध्यक्ष उन्हें कभी भी अपना बहुमत साबित करने का आदेश दे सकते हैं। आज ही दोपहर में बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरू पहुंचे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को सभी विधायकों को सुरक्षा देने का आदेश दिया था।
NewsJul 10, 2019, 7:47 AM IST
जर्नादन द्विवेदी अपनी उपेक्षा से हैं नाराज, इसलिए कर रहे हैं राहुल के जरिए विरोधियों पर वार
जब से कांग्रेस में अहमद पटेल की ताकत बढ़नी शुरु हुई द्विवेदी गांधी परिवार से दूर होते गए। पिछले साल जब राहुल गांधी ने अहमद पटेल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया तभी से गांधी परिवार के करीबी खासतौर से सोनिया के करीबियों की उनसे दूरी बढ़ती चली गयी। राहुल गांधी के इस्तीफ के बाद अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल पार्टी में बगैर किसी समन्वय समिति के काम कर रहे हैं।
NewsJul 9, 2019, 1:07 PM IST
कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया अभयदान, बागी विधायकों का इस्तीफा नामंजूर
तीन दिन की छुट्टी से आज लौटे विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने सभी विधायकों के इस्तीफों को नामंजूर कर दिया है। जिसके बाद कुमारस्वामी सरकार पर फिलहाल कुछ समय के लिए संकट के बादल छट गए हैं। अब अगला कदम बागी विधायकों का होगा।
NewsJul 9, 2019, 8:39 AM IST
...तो सिंधिया के इस कदम ने प्रियंका पर बढ़ा दिया है इस्तीफे का नैतिक दबाव
राहुल गांधी ने पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है और यही फार्मूला इस्तीफा देने वाला हर नेता अपना रहा है। लिहाजा अब प्रियंका पर भी नैतिक तौर पर इस्तीफे का दबाव बन गया है। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कहा था कि राहुल गांधी ने साहसिक कदम उठाया है।
NewsJul 7, 2019, 6:06 PM IST
राहुल गांधी के करीबी दे रहे हैं इस्तीफे, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस ने अभी तक राहुल गांधी का इस्तीफे का मंजूर नहीं किया है। लेकिन राहुल के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया को लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था।
NewsJul 6, 2019, 2:37 PM IST
कर्नाटक में गहरा सियासी संकट, कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायक इस्तीफा देने की तैयारी में!
कर्नाटक में राजनैतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के आठ विधायक और जेडीएस के तीन विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधायक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद राज्य में राजनैतिक संकट गहरा सकता है। ये सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विदेश के दौरे पर हैं।
NewsJul 6, 2019, 12:51 PM IST
...तो क्या राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर होते ही भंग हो जाएगा कांग्रेस का संगठन
फिलहाल पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इसमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे और मोतीलाल वोरा का नाम चल रहा है। लेकिन इतना तय है कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। क्योंकि राहुल गांधी ये पहले ही कह चुके हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।
NewsJul 4, 2019, 8:32 AM IST
जानें क्यों इधर राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा और उधर फ्रीज हो गया कांग्रेस का बैंक खाता
असल में कांग्रेस ने पटियाला हाउस कोर्ट के 9 जनवरी को दिए गए आदेश का पालन नहीं किया था। इस आदेश में कोर्ट ने कांग्रेस को आदेश दिया था कि वह हुड्डा को बकाया 50,98,702 रुपये का भुगतान करे। लेकिन कांग्रेस ने कोर्ट का आदेश नहीं माना। जिसके बाद उसका बैंक एकाउंट बंद हो गया।
NewsJun 27, 2019, 6:50 PM IST
तो ये है राहुल गांधी का दर्द, जिसके कारण वो छोड़ना चाहते हैं अध्यक्ष का पद
राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि वह अब आगे कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं संभालना चाहते हैं। कल ही उन्होंने फिर सांसदों के सामने इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन अभी तक कोई नहीं जानता था कि राहुल के इस्तीफे के पीछे का कारण क्या था। लेकिन आज ये दर्द राहुल गांधी की जुबान पर आ ही गया।
NewsJun 26, 2019, 12:40 PM IST
फिर इस्तीफे के लिए अड़े राहुल गांधी, सभी सांसदों ने गांधी परिवार के प्रति जताई निष्ठा
कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक में राहुल गांधी ने साफ किया कि वह पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए वह जिम्मेदार हैं।
NewsMay 28, 2019, 7:46 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद
आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी।