Resignation
(Search results - 35)WorldMay 25, 2019, 12:04 PM IST
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा ने दिया इस्तीफा, ब्रेक्जिट विवाद से थीं नाराज
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने कल इस्तीफा दे दिया। उनके इस कदम से ब्रिटेन में ब्रेक्जिट संकट और गहरा हो गया है। टेरेसा अपने इस्तीफे के समय बेहद भावुक दिखीं।
NewsMay 25, 2019, 11:13 AM IST
राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश लेकिन सदस्यों ने अस्वीकार किया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद जिस बात की आशंका थी वही हुआ। आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश, लेकिन सभी सदस्यों ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, खासतौर से उत्तरी राज्यों में तो कांग्रेस एक तरह से समाप्त होने के कगार पर है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड में तो पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायी है। जबकि मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में उसे एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी को महज दो सीटें ही मिली हैं। यहां तक कि राहुल गांधी को गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी में हार का सामना करना पड़ा है।
NewsMay 24, 2019, 5:06 PM IST
हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राहुल गांधी पर बढ़ा नैतिक दबाव
उत्तर प्रदेश में महज एक सीट पर सिमट गयी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से खुद भी चुनाव हार गए हैं। लिहाजा अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
NewsMay 18, 2019, 1:45 PM IST
तो क्या 23 मई के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन कैबिनेट से देंगे इस्तीफा
अभी तक सीधे तौर पर कैप्टन पर आरोप लगाने से बचते आ रहे सिद्धू ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिद्धू ने कैप्टन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई ये कहता है कि अगर राज्य की 13 सीटों को नहीं जीता गया और वह इस्तीफा देंगे। वह भी ऐलान करते हैं कि अगर उनके साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ अगर कार्यवाही नहीं की गयी तो वह चुनाव नतीजों के बाद इस्तीफा दे देंगे।
NewsMay 9, 2019, 2:21 PM IST
योगी सरकार से इस्तीफा देने के बाद आखिर कैबिनेट में क्यों बने हैं राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) राज्य में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। जबकि वह अभी तक राज्य सरकार में बीजेपी की सहयोगी है। योगी सरकार में अभी तक ओपी राजभर का दर्जा कैबिनेट मंत्री का है। हालांकि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही वह योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। लिहाजा वह अब कैबिनेट में नहीं है। लेकिन अभी तक राजभर ने सरकारी सुविधाओं को नहीं छोड़ा है।