Robbers
(Search results - 14)NewsSep 19, 2019, 9:22 PM IST
चलती ट्रेन में करते थे चोरी और लूट, 8 लाख के सामान सहित गैंग आया गिरफ्तार में
कानपुर में जीआरपी ने सागर गैंग के मुखिया और उसके साथी को 8 लाख के ज्यूलरी के साथ किया गिरफ्तार किया। यह सभी चलती ट्रेनों में लूट करने में महारत रखते हैं। इस गैंग की सूचना देने पर 25 हजार का ईनाम रखा गया था।
NewsAug 28, 2019, 8:20 AM IST
चार लुटेरे और तीन मिनट, बैंक में हो गई 38 लाख की लूट
जानकारी के मुताबिक ये लूट की घटना जिले के छज्जापुर में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में हुई है। ये बैंक कस्बे के बीचों बीच में है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार नकाबपोश चार बदमाश बैंक में जैसे ही बैंक में घुसे, वहां अफरा-तफरी मच गई। दो बदमाश बैंक में घुस गए थे, जबकि दो बैंक के गेट पर खड़े हो गए थे और लगातार हवाई फायरिंग कर रहे थे। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने बैंक के गार्ड पर भी फायरिंग की, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई।
NewsAug 26, 2019, 8:03 PM IST
ट्रक लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो पुलिसवाले घायल, छह बदमाश गिरफ्तार
यूपी पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ट्रक लुटेरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को इस कार्रवाई में लुटेरों का सामना करना पड़ा। जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। गिरफ्तार लुटेरों के नाम नईम , मोहसिन , नजाकत , शकील , समीर ओर वासिल हैं।
NewsAug 1, 2019, 9:07 AM IST
पहुंचे जेल तो ट्रेनिंग लेकर निकले बाहर और बनाया गैंग, फिर पहुंचे हवालात
राजधानी के मड़ियांव थाने की पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा है। ये चोर जेल में अपराधियों से नए हथकंडे सीखकर बाहर आए थे और इसके बाद इन्होंने अपना गैंग बना लिया और फिर चोरी करने लगे। इन चार चोरों को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब इन्हें फिर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। आरोपी इतने शातिर हैं कि वह मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर तक बदल देते थे जिससे पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती थी।
NewsJul 21, 2019, 3:57 PM IST
तमंचे के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
लूट कोई ज्यादा बड़े अमाउंट की नहीं हुई लेकिन जिस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। घटना रविवार की ही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
NewsJun 7, 2019, 1:54 PM IST
पीएनबी ग्राहक केन्द्र में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर लूट, घटना सीसीटीवी में कैद
हरियाणा के रोहतक में पीएनबी बैंक के ग्राहक सेवा पर फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों ने एक लाख सत्तर हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया।
NewsJun 4, 2019, 2:50 PM IST
महिला को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
पानीपत के इसराना के पास नकाबपोश बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। बाइक पर अपने पति दीपक के साथ गोहाना जा रही कविता नाम की महिला को बदमाशों ने रोक कर लोगी मारी।
NewsMay 6, 2019, 4:07 PM IST
सहारनपुर में पांच बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हज़ार के इनामी बदमाश सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नागल पुलिस क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने मिलकर की। यह सभी बदमाश ट्रेन लूटने के इरादे से आए हुए थे।
NewsApr 29, 2019, 5:07 PM IST
सहारनपुर में लूट का खुलासा: आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार
आज सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस और सर्विलांस को बड़ी क़ामयाबी मिली है। पुलिस ने गैस एजेंसी के मुंशी से 23 अप्रैल 2019 को देहरादून रोड़ पर हुई 3 लाख 66 हजार की लूट का ख़ुलासा किया है।
NewsApr 14, 2019, 4:16 PM IST
सहारनपुर से ईनामी बदमाश हुए गिरफ्तार
सहारनपुल पुलिस ने एक मुठभेड के बाद 15-15 हज़ार के दो इनामी लुटेरों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से 3 अवैध तमंचे, लूटी गई चीनी के कट्टे व ट्रक के कागजात बरामद किए। यह कार्रवाई नागल थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सोसाइटी के पास से मुठभेड़ के बाद किया।
NewsFeb 9, 2019, 2:14 PM IST
सोनीपत में बदमाश मस्त ,पुलिस पस्त
सोनीपत जिले में बदमाशों का आंतक जारी है। बदमाश फिल्मी स्टाइल में लूट कर ले जाते हैं और जिले की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। जिले में 5 बदमाशों ने लूटे 25 लाख रुपए लूटे। लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में अभी तक विफल रही है।
NewsFeb 3, 2019, 5:17 PM IST
महज 2 मिनट में दो लाख की लूट , सीसीटीवी में कैद हुईं वारदात
जयपुर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में एक लूट की बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने महज दो मिनट के भीतर दो लाख की लूट की और ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
NewsJan 27, 2019, 4:17 PM IST
लूटने वालों को नहीं छोड़ेंगे और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिलाएगी केन्द्र सरकार- मोदी
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे जारी है। पीएम जहां जनता से मन की बात कर रहे है तो नहीं देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे है। मोदी आज तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे और उन्होंने वहां पर एम्स की आधारशीला रखी तो तीन सुपरस्पेशिऐलिटी अस्पतालों का उद्घाटन कर राज्य की जनता से लिए खोला। इसके बाद पीएम केरल के दौरे पर जाएंगे,
NewsOct 13, 2018, 5:09 PM IST
हथियारबंद लुटेरों ने बैंक में की लूटपाट
दिल्ली के द्वारका के छावला इलाके में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े कार्पोरेशन बैंक की शाखा में लूटपाट की। लुटेरे ने चार लोगों पर गोलियां चलाईं। कैशियर को भी गोली मार दी। लूट को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।