Sachin Pilot
(Search results - 92)NewsJul 17, 2020, 7:59 PM IST
दो बागी को पार्टी से बाहर कर कांग्रेस ने दिया कड़ा संदेश, पालयट की चल रही है बातचीत
असल में कांग्रेस ने तीन पहले ही बागी विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उनके पद से हटा दिया था। हालांकि इसके साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के वहां याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधायकों को नोटिस जारी किया था।
NewsJul 17, 2020, 8:57 AM IST
पायलट हो रहे हैं नरम पर झुकने को तैयार नहीं
असल में अभी तक कांग्रेस ने सचिन पायलट को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। अभी तक उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से हटाया है और गहलोत कैबिनेट से बाहर किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान के बाद लगातार सचिन पायलट के संपर्क में हैं।
NewsJul 16, 2020, 3:16 PM IST
पायलट, संजय झा के बाद अब महाराष्ट्र में राहुल गांधी के करीबी पर गिर सकती है सोनिया की गाज
कांग्रेस ने दो दिन पहले दिग्गज और राजस्थान के बागी नेता सचिन पायलट को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद पार्टी ने प्रवक्ता रहे संजय झा को पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि संजय झा ने सचिन पायलट को राज्य का सीएम बनाने की वकालत की थी।
NewsJul 16, 2020, 9:40 AM IST
पायलट की खामोशी के जाल में फंस गए 'जादूगर', पार्टी ने गहलोत के बयानों पर लगाई झाड़
राज्य के सीएम अशोक गहलोत लगातार सचिन पायलट पर आक्रामक हो रहे हैं और उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए पायलट पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि राज्य में जो मौजूदा घटनाक्रम चल रहा है वह पहले भी हो सकता था।
NewsJul 16, 2020, 9:17 AM IST
राजस्थान में कांग्रेस खेल रही है डबल गेम, नोटिस के बाद अब दिया 'परिवार' में वापस आने का न्योता
राज्य के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य में कांग्रेस की शिकायत पर 19 बागी विधायकों को नोटिस भेजा गया। इन विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है।
NewsJul 15, 2020, 3:15 PM IST
पायलट को बड़ा झटका देने की तैयारी कांग्रेस, मंडराया विधायकी पर खतरा
असल में कांग्रेस अब राज्य में कांग्रेस की सरकार को ज्यादा खतरा नहीं दिख रहा है क्योंकि निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बच गई है और अब कांग्रेस सचिन पायलट को किसी भी हाल में नहीं रियायत देने की पक्ष में नहीं है। खासतौर से राज्य के सीएम अशोक गहलोत अब राज्य में वनमैन आर्मी बनना चाहते हैं।
NewsJul 15, 2020, 9:07 AM IST
गहलोत ने किया कॉकपिट से बाहर, क्या होगी पायलट की रणनीति
राज्य में पार्टी में पायलट समर्थकों पर लगातार गाज गिर रही हैं और उन्हें पदों से हटाया जा रहा है। युवक कांग्रेस हो या फिर एनएसयूआई सभी के अध्यक्षों को हटाकर गहलोत ने पायलट को बड़ा झटका दिया है और ये जता दिया है कि अब राज्य के पायलट वही हैं और सरकार से लेकर पार्टी की कमान उनके हाथ में है।
NewsJul 15, 2020, 8:43 AM IST
भाजपा ने राजस्थान में 'महारानी' को मैदान में उतारा, गहलोत की बढ़ेंगी मुश्किलें
जयपुर में मंगलवार दिनभर सियासी घटनाक्रम चलता रहा और दोपहर के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से हटा दिया। सनिन पायलट के साथ ही उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्रीविश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री, रमेश मीणा को भी खाद्य मंत्री पद से हटाकर अपनी ताकत का ऐहसास कराया।
NewsJul 15, 2020, 8:22 AM IST
दी पायलट को सीएम बनाने की सलाह, कांग्रेस ने कर दिया पार्टी से बाहर
कांग्रेस ने बागी सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सियासी संग्राम जारी है और कांग्रेस ने पायलट गुट पर कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट और उनके समर्थक दो मंत्रियों समेत कई नेताओं को पदों पर हटा दिया है वहीं पार्टी के पूर्व प्रवक्ता को इसलिए पार्टी से निकाल दिया, क्योंकि उन्होंने सचिन पायलट को सीएम बनाने की वकालत की थी।
NewsJul 14, 2020, 7:41 PM IST
राजस्थान में शुरू हुआ पायलट समर्थकों को हटाने और इस्तीफों दौर, कई नेता समर्थन में उतरे
राज्य में सचिन पायलट के बागी होने के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्य़क्ष के पद से हटा दिया था और उन्हें राज्य की अशोक गहलोत कैबिनेट से भी हटा दिया गया था। सचिन के साथ ही उनके दो समर्थक मंत्रियों को कांग्रेस से पद से हटाकर झटका दिया था। लेकिन अब राज्य में पायलट समर्थक नेताओं के इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है।
NewsJul 14, 2020, 3:15 PM IST
सचिन पर लिया एक्शन, अब पायलट के रिएक्शन के इंतजार में कांग्रेस
हालांकि खबर आ रही है कि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची हैं। क्योंकि अभी तक पालयट को मनाने के लिए प्रियंका उनसे बातचीत कर रही थी।
NewsJul 14, 2020, 1:49 PM IST
सचिन पायलट पर गिरी गाज, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के पद से हटाया
कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं सचिन पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है।
NewsJul 14, 2020, 10:28 AM IST
क्या सचिन पायलट का 'गेम प्लान' जिससे डरी है टीम प्रियंका
फिलहाल कहा जा रहा है कि कांग्रेस और सचिन पायलट के बीच कोई समझौता हो सकता है और पार्टी पायलट की शर्तों को मान सकती है। बशर्ते उन्हें ये साबित करना होगा कि वह भाजपा के संपर्क में नहीं हैं। वहीं अशोक गहलोत किसी भी हाल में पायलट को दोबारा साथ नहीं रखना चाहते हैं।
NewsJul 14, 2020, 9:38 AM IST
क्या राजस्थान में चलेगा जादूगर अशोक गहलोत का जादू, संकट में सरकार
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर माना जाता है। उनके सामने जब भी मुश्किलें आती हैं वह अपने राजनीतिक कौशल के बूते इन मुश्किलों पर जीत आसानी से कर लेते हैं। इस बार उनके सियासत पर संकट उनके डिप्टी सीएम सचिन पायलट लेकर आए हैं और इस बार अभी तक उनका जादू नहीं चला है और वह सरकार बचाने की जुगत में लगे हुए हैं।
NewsJul 14, 2020, 9:27 AM IST
क्या सचिन पर आज कांग्रेस करेगी कार्यवाही, कांग्रेस विधायक दल की आज लेकिन नहीं जाएंगे पायलट
असल में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाकर संख्याबल जुटाना चाहती है। क्योंकि कई विधायक कल की बैठक में नहीं पहुंचे थे। वहीं सोमवार को सचिन पायलट के खुलकर बागी तेवर अपनाने के बाद कांग्रेस ने जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई थी, ताकि विधायकों की संख्या देखी जा सके।