Seat
(Search results - 204)NewsOct 1, 2020, 12:53 PM IST
किसी भी गठबंधन में नहीं बनी सीटों पर सहमति, प्रत्याशी बैचेन
जानकारी के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। लेकिन राज्य में होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी दलों के महागठबंधन दोनों खेमे में फिलहाल सीटों का बंटवारा सुलझ नहीं सका है।
NewsSep 30, 2020, 7:32 PM IST
आज हो सकता है एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा
फिलहाल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद एनडीए में सीटों को लेकर माथापच्ची चल रही थी। लोजपा सीटों के फार्मूले को लेकर खुश नहीं है और लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर सीटों का बंटवारा चाहती है।
NewsAug 29, 2020, 11:31 AM IST
सुरक्षित सीट के 'वरदान' के लिए रांची पहुंचे तेज प्रताप तो झारखंड सरकार ने करा दी एफआईआर
तेज प्रतापप अपने लिए सुरक्षित सीट की मांग को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे। क्योंकि माना जा रहा है कि उनके खिलाफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय चुनाव लड़ेगी। जिसके बाद तेज प्रताप की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
NewsAug 27, 2020, 2:45 PM IST
सुरक्षित सीट की गारंटी के लिए तेजप्रताप भागे रांची, लालू ने किया तलब
असल में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत गर्माई हुई है। राज्य में राजद विपक्षी दलों के महागठबंधन की अगुवाई कर रहा है। वहीं राजद के बड़े नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।
NewsAug 25, 2020, 11:23 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनावी तैयारियों जुटा राजग, अब भी सीटों को लेकर पेंच
दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य इकाई से साफ कह दिया था कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और तीनों दल भाजपा जदयू एवं लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके जरिए नड्डा ने इस बात के संकेत दिए थे कि सहयोगी दलों के बीच मतभेद हैं उन्हें आगे नहीं बढ़ेंने दिया जाएगा और सभी मिलकर तैयारियां करेंगे।
NewsAug 24, 2020, 3:42 PM IST
नड्डा ने कहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा ने 42 सीटों पर ठोका दावा
फिलहाल चिराग पासवान वाली लोजपा ने एनडीए में 42 सीटों पर दावा किया है और पिछले दिनों लोजपा ने संकेत दिए थे कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली हैं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं एनडीए में महागठबंधन के सहयोगी हम शामिल होने जा रही है।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।
NewsAug 10, 2020, 8:08 AM IST
बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध कायम! माझी अभी भी नाराज
राज्य में इस साल चुनाव होने हैं और कोरोना और राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य में चुनाव कुछ समय के लिए टल सकते हैं। विपक्षी दल इसकी मांग कर रहे हैं। हालांकि इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है।
NewsAug 8, 2020, 12:03 PM IST
अब राज्यसभा में और कमजोर होगी सपा, राज्यसभा की सेफ सीट के लिए भाजपा में कई दावेदार
फिलहाल भाजपा इस सीट के जरिए क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को साधना चाहता है। क्योंकि राज्य में 2022 को विधानसभा चुनाव भी है। वहीं इस सीट को जीतने वाले प्रत्याशी का कार्यकाल 2022 तक रहेगा।
NewsJul 23, 2020, 2:05 PM IST
सोनिया की अगुवाई में राज्यसभा में कमजोर हुई कांग्रेस, एनडीए बहुमत से महज 22 सीट दूर
बुधवार को उच्च सदन में नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद समीकरण बदल गया है। क्योंकि उच्च सदन में कांग्रेस और कमजोर हुई है तो भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है। सदस्यों की संख्या के आधार पर देखें तो राज्यसभा में अब कांग्रेस के सदस्यों की संख्या भाजपा की तुलना में आधी रह गई है।
NewsJun 20, 2020, 2:44 PM IST
महागठबंधन में रार: मांझी और कुशवाहा के बाद अब कांग्रेस ने ठोका दावा, मांगी जदयू की सीटें
फिलहाल महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजद ने राज्य में सीएम के चेहरे के लिए पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को सामने किया है। जबकि महागठबंधन के अन्य दल तेजस्वी के नाम पर सहमत नहीं है। हम के नेता और पूर्व सीएम मांझी ने तो साफ कह दिया है कि तेजस्वी के चेहरे पर उन्हें आपत्ति है वहीं रालोसपा और अन्य क्षेत्रीय दल भी तेजस्वी के खिलाफ हैं।
NewsJun 9, 2020, 7:57 AM IST
बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों पर बातचीत शुरू, जानें क्या होगा फार्मूला
जानकारी के मुताबिक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों की तरफ से अपने रणनीतिकार के जरिए बातचीत हो रही है। जिसमें भाजपा की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू की तऱफ से लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह बातचीत कर रहे हैं।
NewsJun 1, 2020, 6:38 PM IST
राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव
आयोग ने इसके लिए जिन राज्यों में चुनाव होना है वहां के मुख्य सचिव चुनाव कराने के लिए व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव में केन्द्र सरकार द्वारा तय नियमों के तहत कोविद -19 के रोकथाम उपायों के बारे में उपाय किए जाए।
NewsMar 9, 2020, 7:36 AM IST
राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा की नजर, रणनीति बनाने में जुटी
भारतीय जनता पार्टी झारखंड से खाली हो रही दो सीटों में से एक सीट से अपने एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजना चाहती है। हालांकि भाजपा के पास जरूरी आंकड़ा नहीं है। राज्य में भाजपा के 26 विधायक हैं वहीं राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी आंकड़ा 28 विधायकों का है।
NewsMar 8, 2020, 8:44 PM IST
राज्यसभा की सीट के लिए खत्म होगा बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन, तेजस्वी को याद दिलाया 'वचन'
कांग्रेस ने राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर एक सीट पर दावा किया है और उन्हें पुराना 'वादा' याद दिलाया है। कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर दावा कर रही है। लेकिन उसके बाद जरूरी आंकड़ा नहीं है। जिसके बलबूते वह अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सके। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इसमें तीन सीटें भाजपा और जदयू के खाते में जानी तय हैं।