Sanjay Singh Profile: संजय सिंह आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। यूपी के सुल्तानपुर में जन्में संजय सिंह ने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग की। हालांकि इंजीनियरिंग करने के बाद वे जॉब करने के बजाय समाज सेवा की ओर आगे बढ़े। उन्होंने अपना एक संगठन भी बनाया। बाद में वह टीम अन्ना से जुड़ गए और फिर अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी बनाने वालों में शामिल हुए। संजय सिंह 2018 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए।