Sri Lanka
(Search results - 64)NewsMay 5, 2019, 5:35 PM IST
श्रीलंका में कट्टरपंथियों पर शिकंजा और कसा, 200 मौलानाओं को देश से निकाला
श्रीलंका के गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्द्धने ने कहा, मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे। जुर्माना लगाकर उन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया है।
NewsMay 3, 2019, 5:11 PM IST
बुर्के पर बवाल: जावेद अख्तर मांगें घूंघट पर बैन, तस्लीमा बोलीं, ‘जॉम्बी’ तो नहीं लगेंगी
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया है कि मोदी सरकार को श्रीलंका की तरह भारत में भी बुर्के को बैन करना चाहिए। इसके बाद से बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
NewsMay 1, 2019, 4:49 PM IST
श्रीलंका में फिर आतंकी हमले का खतरा, राष्ट्रपति और पीएम को सचेत रहने को कहा गया
खुफिया एजेंसियों ने ताजा हमलों के इनपुट के बाद देश के शीर्ष नेतृत्व को एक साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है।
NewsMay 1, 2019, 1:54 PM IST
क्यों बनते हैं आतंकी? गरीबी, अशिक्षा, देखिए इस वीडियो में
क्यों बनते हैं आतंकी? गरीबी, अशिक्षा, देखिए इस वीडियो में
अक्सर ये दावा किया जाता है कि गरीबी और अशिक्षा आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। ये ऐसा वर्गा होता है, जो वंचित है और उसे धर्म के नाम पर दूसरों को मारने के लिए बरगलाना आसान होता है।
लेकिन क्या ये सही है? 'माय नेशन' की पड़ताल।
NewsMay 1, 2019, 1:16 PM IST
शिवसेना ने उठाई बुर्के पर प्रतिबंध की मांग, साध्वी प्रज्ञा का मिला साथ
असल में दो दिन पहले ही श्रीलंका की सरकार ने वहां पर भीषण आतंकी हमलों में मुस्लिमों की भूमिका के बाद सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्रीलंका की सरकार ने बुर्का पहने और चेहरा ढकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद अब भारत में बुर्का और चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी है। केन्द्र और महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार की सहयोगी शिवसेना ने भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
NewsApr 30, 2019, 7:17 PM IST
ISIS का हथियार बन रहा 'टेलीग्राम', बगदादी भी इसी एप के जरिये आया सामने
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ने एनक्रिप्टेड चैट प्लेटफॉर्म टेलीग्राम का इस्तेमाल अपना दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्विटर और फेसबुक द्वारा आतंकियों से सहानुभूति रखने वाले एकाउंट्स पर कार्रवाई करने के बाद ऐसे लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल करने लगे हैं।
NewsApr 29, 2019, 12:40 PM IST
श्रीलंका का बड़ा फैसला, बुर्के और नकाब पर बैन, विदेशी मौलवियों को भी निकालने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए कड़ा कानून बनाने पर भी विचार कर रही है।
NewsApr 28, 2019, 4:30 PM IST
श्रीलंका धमाकेः एनआईए ने केरल से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे जाहरान हाशिम के संपर्क में होने की सूचनाएं मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है।
NewsApr 28, 2019, 2:37 PM IST
श्रीलंका धमाकों के मास्टरमाइंड के पिता और दो भाइयों को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया
श्रीलंका सेना के 10,000 जवान ईस्टर के दिन हुए सिलसिलेवार धमाकों के आरोपी इस्लामिक संगठनों के सदस्यों की धरपकड़ के लिए चला रहे हैं बड़ा अभियान।
ViewsApr 26, 2019, 5:10 PM IST
बौद्ध मुस्लिम तनाव से पूरे दक्षिण एशिया में अशांति का खतरा
दुनिया के तीन बड़ी बौद्ध आबादी वाले देशों म्यांमार, थाईलैण्ड और श्रीलंका में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। कोलंबो में हाल ही में हुए धमाकों ने इस तनाव को और भड़काया है। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो निकट भविष्य में यह पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में बड़ी तबाही का कारण बन सकता है।
NewsApr 25, 2019, 7:36 PM IST
सीरियल ब्लास्ट के बाद श्रीलंका में बड़ी कार्रवाई, मस्जिदों पर छापे, सोशल मीडिया पर बैन
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कई बड़े अफसरों पर भी गिरी गाज। आतंकी हमले की खुफिया सूचना होने के बाद भी एक्शन में लापरवाही बरतने का आरोप।
NewsApr 25, 2019, 2:42 PM IST
श्रीलंका के आतंकवाद को भारत पहुंचने से रोकने में जुटी NIA
भारत और श्रीलंका भौगोलिक और सांस्कृतिक रुप से बेहद करी हैं। ऐसे में वहां हुए आतंकी हमले में लगभग 400 लोगों की मौत के बाद भारत में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। श्रीलंका के आतंकवाद की लपट कहीं भारत ना पहुंच जाए इसलिए केन्द्रीय जांच एजेन्सी ने कार्रवाई शुरु कर दी है।
ViewsApr 25, 2019, 12:19 PM IST
श्रीलंका से आतंकवाद के जहरीले छींटे दक्षिण भारत पर पड़ने की आशंका
भारत के बिल्कुल पास के सिंहल द्वीप यानी श्रीलंका में लगभग चार सौ जानें लेने वाली तौहीद जमात का एक धड़ा तमिलनाडु में भी सक्रिय है। यहां इसे तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के नाम से जाना जाता है। यहां इसकी स्थापना एक तमिल मुस्लिम अरिंगर कुझु ने की थी । जिसका मकसद है पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सच्चे इस्लाम को फैलाया जाए। यही आईएस की भी विचारधारा है, जो सच्चे इस्लाम के नाम पर इस्लाम के कट्टरतावादी रुख का प्रसार करने के लिए हर हिंसक तरीका अपनाता है।
NewsApr 23, 2019, 7:07 PM IST
श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः चर्च में घुसते ISIS के आतंकी का वीडियो आया सामने
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ था। मंगलवार को आतंकी संगठन ने अपनी अमाक न्यूज एजेंसी के जरिये इन हमलों में हाथ होने की जिम्मेदारी ली। रविवार को पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में घुसते हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में संदिग्ध हमलावर एक बैकपैक लिए चर्च में घुसते दिखाई देता है।