NewsSep 10, 2019, 11:47 AM IST
फिलहाल बारिश मध्य प्रदेश में कहर बन बरस रही है। राज्य के कई जिले बारिश के कारण जलमग्न हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों में छूट्टी कर दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए आज फिर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है और यही नहीं इन दो राज्ये के साथ ही दस अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।
NationSep 9, 2019, 5:26 PM IST
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने होम लोन में 0.10 फीसदी की कटौती की है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक पहले 8.25 फीसदी दर पर लोन देता था। लेकिन अब 8.15 फीसदी पर घर खरीदने के लिए कर्ज देगा।
NewsSep 7, 2019, 12:42 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर 12 सितंबर को दिल्ली में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षो की बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव के लिए रणनीति को तैयार किया जाएगा। सोनिया के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ये पहली बैठक होगी, जिसमें चुनावों के लिए रणनीति बनेगी। फिलहाल तीन राज्यों के चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष लिए किसी भी मामले में अग्नि परीक्षा से कम नहीं हैं।
NewsSep 5, 2019, 12:21 PM IST
असल में कांग्रेस में पहले इस बात की चर्चा थी कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू या फिर बिहार के नेता और फिल्म स्टार शत्रुध्न सिन्हा को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने साफ कर दिया था कि दिल्ली में किसी बाहरी को इसकी कमान नहीं सौंपी जाएगी।
NewsSep 4, 2019, 7:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पिछले काफी अरसे से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। जिसको लेकर पार्टी पर दबाव बना हुआ था। हुड्डा ने 18 अगरस्त को रोहतक में रैली कर कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत का एहसास कराया था। जिसमें हरियाणा के 13 विधायकों ने हिस्सा लिया था। हुड्डा ने अशोक तवंर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था।
NewsSep 2, 2019, 7:23 PM IST
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से भारतीय राजनयिक मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान जाधव बेहद दबाव में थे। इस बारे में पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
NewsSep 1, 2019, 7:00 PM IST
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं और अकसर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। दिग्विजय सिंह का ये बयान जाहिर तौर पर कांग्रेस पार्टी को असहज करने वाला है। क्योंकि पार्टी पहले ही राहुल गांधी के कश्मीर वाले बयान पर घिरी हुई है और अब कांग्रेस नेता का ये बयान भले ही मुस्लिमों को खुश करने वाला हो लेकिन इससे बहुसंख्यक वर्ग नाराज हो रहा है।
NewsAug 22, 2019, 5:31 PM IST
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के नंदग्राम में सीवर की सफाई के लिए पांच लोग सीवर टैंक में उतरे थे। लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि इन पांचों लोगों की मौत दम घुटने से हुई। फिलहाल इन पांच लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि इन्हें की ठेकेदार ने यहां पर काम करने को कहा था।
WorldAug 22, 2019, 2:56 PM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान से आईएस के खात्मे के लिए भारत सहित कई देशों से सहयोग की मांग की है। उनके कहने का मतलब था कि जिस तरह आईएस अफगानिस्तान में खतरनाक तरीके से अपनी पहुंच बढ़ाता जा रहा है, उन परिस्थितियों को देखते हुए इस इलाके के देशों को उसके खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत करनी चाहिए।
NewsAug 22, 2019, 1:11 PM IST
पिछले कई दिनों से हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश काल बनी हुई है। उत्तरकाशी में बादल फटने से पिछले दो दिनों के दौरान 17 लोगों की जान चली गई वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत होने की खबर है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में अगले 24 घंटे को दौरान बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के कारण इन राज्यों में हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं।
NationAug 13, 2019, 6:10 PM IST
ओडिशा, बंगाल, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। इन राज्यों में आसमानी आफत के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। इन पांचों राज्यों में रेल, सड़क और हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।
NewsAug 12, 2019, 1:31 PM IST
तीन राज्य हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में अगले छह माह में चुनाव होने हैं। वहीं करीब एक साल के बाद बिहार के साथ ही दिल्ली में चुनाव होंगे। इन तीन राज्यों में भाजपा की सरकारें है। जबकि इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। महाराष्ट्र में तो कांग्रेस को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अलावा चुनाव लड़ने के लिए कोई सहयोगी नहीं मिल रहा है।
NationAug 10, 2019, 5:32 PM IST
पिछले तीन दिनों भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगह से भूस्खलन की खबरें भी आई हैं। सरकारी एजेन्सियां लगातार राहत कार्य चला रही हैं, लेकिन आसमान से लगातार बरस रही आफत की वजह से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
NewsAug 9, 2019, 9:59 AM IST
दक्षिणी राज्यों में खासतौर से केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोच्चि हवाई अड्डे को अगले तीन दिन के बंद कर दिया गया है। पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है और नदियां का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केरल के एर्नाकुलम, त्रिशुर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिलों में जोरदार बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है।
NationAug 6, 2019, 5:31 PM IST
कांग्रेस पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने धारा 370 हटाने पर ऐसा बयान दिया है। जिसे सुनकर लगता है कि वह कांग्रेस पार्टी के नहीं बल्कि भारत के दुश्मन पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं। उन्होंने कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला मानने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान भी बिल्कुल ऐसा ही मानता है।
New Recharge Plans: 365 दिन तक फ्री कॉलिंग के साथ एक्टिव रहेगी सिम, Airtel यूजर्स तुरंत कराएं प्लान रिचार्ज
कम बजट में बेस्ट Jio प्लान! 100 रुपये से कम में फ्री JioCinema और ढेरों फायदे
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग