Sushma
(Search results - 44)NewsAug 7, 2019, 6:46 AM IST
खुशी के अपने आखिरी संदेश से पूरे देश को रुला गईं सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर ट्वीट किया था। उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।'
NewsAug 7, 2019, 1:04 AM IST
इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला विदेश मंत्री रही सुषमा, महज 25 साल में बनीं हरियाणा में कैबिनेट मंत्री
सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक करियर शुरूआत आपातकाल के दौरान की थी। हालांकि वह पेशे से वकील थी। लेकिन उन्होंने राजनीति में लंबी पारी खेली। वह पहली बार 1977 में हरियाणा से विधायक चुनी गईं। महज 25 वर्ष की उम्र में वह तत्कालीन राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थी। वह 1977-1979 में हरियाणा में चौधरी देवी लाल की सरकार में श्रम मंत्री रही।
NewsAug 7, 2019, 12:25 AM IST
अपने नेक कार्यो के लिए भारत ही नहीं दुनिया में याद की जाएंगी सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ऐसी पहली विदेश मंत्री रही जिन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कराई और सोशल मीडिया में आने वाली शिकायतों को तुरंत सुना और उसका निवारण किया।
विदेश मंत्री के तौर पर उनके कार्यों को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया याद रखेगी। सुषमा स्वराज को मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में माना जाता था। उन्होंने अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया।NewsAug 6, 2019, 11:54 PM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।
NewsAug 5, 2019, 4:51 PM IST
जम्मू कश्मीर पर सरकार के फैसले पर जानिए किसने क्या कहा
धारा 370 हटाने और जम्मू कश्मीर को तीन हिस्सों में बांटने पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसको लेकर कई राजनीतिक दलों ने भी अपने पहले के रुख से बिल्कुल उलट रुख दिखाया है। आईए जानते हैं कि केन्द्र सरकार के इस कदम पर किसका क्या मानना है।
NewsJun 6, 2019, 2:23 PM IST
मोदी सरकार को विपक्ष नहीं, इस सब्जी से हो सकती है तकलीफ
हमारे देश में प्याज का मुद्दा कई बार इतना अहम हो जाता है कि वह अक्सर सरकारों की मुसीबत का कारण बन जाता है। आशंका है कि इस साल प्याज की कीमतें फिर से आसमान छू सकती हैं। ऐसे में सरकार अभी से ऐहतियाती कदम उठा रही है। क्योंकि प्याज की वजह से पहले भी कई बार सरकारें मुश्किल में पड़ी हैं।
NewsJun 2, 2019, 1:54 PM IST
जयशंकर भी चले सुषमा की राह, ट्विटर से कर रहे विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज ने दुनिया भर में फैले भारतीयों की समस्याओं को ट्विटर के जरिये हल कर प्रशंसा पाई।
NewsMay 30, 2019, 9:18 PM IST
सुषमा सरकार में शामिल नहीं, लोगों ने किया फिर विदेश मंत्री बनने का अनुरोध
विदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सुषमा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं, ऐसे में जब वह कैबिनेट में शामिल नहीं हुईं तो लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनसे विदेश मंत्री के तौर पर सरकार में लौटने का अनुरोध किया।
NewsMay 29, 2019, 7:45 PM IST
मोदी कैबिनेट 2.0: शाह बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, सुषमा के नाम पर खुद पीएम ने लगाई मुहर
'माय नेशन' को भरोसेमंद सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज को कैबिनेट में शामिल करने की इच्छा जताई है। सुषमा ने पिछले साल लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद पीएम चाहते हैं कि सुषमा को केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाए।
NewsMay 26, 2019, 4:26 PM IST
पद्मश्री विजेता जर्मन गोपालक को वीजा देने से इनकार, सुषमा ने रिपोर्ट मांगी
मथुरा में गोशाला में 2500 गाय को पालती हैं जर्मन नागरिक फ्रेडिरक इरिना ब्रूनिंग। हाल ही में मिला है पद्मश्री पुरस्कार। इरिना का वीजा 25 जून को खत्म हो रहा है।
NewsMar 31, 2019, 10:38 AM IST
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ क्यों लगाया
एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि एक विदेश मंत्री और ‘सबसे समझदार’ भाजपा नेता होते हुए माइक्रोब्लागिंग साइट पर अपने नाम के साथ ‘चौकीदार’ शब्द क्यों जोड़ा। इस सवाल का सुषमा स्वराज ने दिया दिलचस्प उत्तर।
ViewsMar 25, 2019, 7:36 PM IST
अल्पसंख्यकों, खास तौर पर हिंदुओं के लिए नर्क है पाकिस्तान
होली की पूर्व संध्या पर दो नाबालिग हिंदू लड़कियों, 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का अपहरण करके उनका धर्मांतरण कर उनका पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उनकी उम्र से बहुत बड़े मुस्लिम पुरुषों से जबरन निकाह करा दिया गया। इसी बीच, सिंध प्रांत के कई हिंदुओं ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार करने के बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
NewsMar 25, 2019, 5:06 PM IST
पाकिस्तान में नहीं थम रहा जबरन धर्मांतरण का सिलसिला, सिंध सूबे में एक और नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण
नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत दिए जाने के बावजूद अभी तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। पीड़ित लड़की को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
NewsMar 24, 2019, 4:09 PM IST
पाकिस्तान में दो हिंदू नाबालिक लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर भारत सक्रिय, तिलमिलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर अब भारत सरकार सक्रिय हो गयी है। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायुक्त से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। भारत अब इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी कर रहा है।
WorldMar 1, 2019, 3:04 PM IST
ओआईसी में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा, सुषमा बोलीं, लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं
पाकिस्तान की तमाम कोशिशें के बावजूद ओआईसी ने रद्द नहीं किया भारत को दिया न्योता, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दुनिया आज आतंकवाद की समस्या से जूझ रही है। आतंकी संगठनों की होने वाली फंडिंग पर रोक लगनी चाहिए।