Suspect
(Search results - 36)NewsMay 31, 2019, 12:53 PM IST
स्मृति के करीबी के हत्यारोपी वसीम ने पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह के हत्या के आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कल देर रात जब पुलिस वसीम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। बाद में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
NewsMay 29, 2019, 12:46 PM IST
जम्मू में सैन्य स्टेशन की रेकी कर रहे दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
दोनों आरोपी पाकिस्तान में कुछ लोगों के नियमित संपर्क में थे। उन्होंने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप्प के जरिये कुछ वीडियो भी साझा किए थे।
NewsMay 21, 2019, 7:12 PM IST
पाकिस्तान से आ रही थी 600 करोड़ की ड्रग्स, कोस्ट गार्ड ने पकड़ी बोट
राजस्व खुफिया निदेशालय और अन्य एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर कोस्ट गार्ड ने यह कार्रवाई की। कोस्ट गार्ड ने अपने गश्ती पोत अरिंजय को पेट्रोलिंग के लिए भेजा।
NewsMay 5, 2019, 10:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के ‘अटल’ की गोली मारकर हत्या, मोदी बोले देश में आतंक की जगह नहीं
गुल मोहम्मद मीर अनंतनाग में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
NewsApr 30, 2019, 11:23 AM IST
श्रीलंका की तर्ज पर केरल में आत्मघाती हमला करने की थी साजिश, एनआईए ने किया खुलासा
केरल के पलाक्काड का रहने वाला रियास नाम का शख्स श्रीलंका की तर्ज पर केरल में विस्फोट कराने की साजिश रच रहा था। लेकिन एनआईए ने उसकी साजिश का खुलासा करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
NewsApr 29, 2019, 12:53 PM IST
करीबी महिला का बेटा रोहित की है संतान कहीं इस शक में तो नहीं हुई रोहित की हत्या ?
अपूर्वा शादी के बाद कई बार अपने मायके भी गयी और अकेले भी रही। लेकिन परिवारवालों ने बीच बचाव करते हुए इस मामले का पटाक्षेप किया। हालांकि रोहित की परिवार की एक महिला के करीबी भी अपूर्वा का खटकती थी। उसके लगता था कि करीबी महिला का बेटा रोहित की संतान है। क्योंकि रोहित उस महिला के काफी करीब था। हालांकि इस बारे में अपूर्वा ने कई बार रोहित से बात की। लेकिन उसने हर बार इस बात को नकार दिया।
NewsApr 28, 2019, 4:30 PM IST
श्रीलंका धमाकेः एनआईए ने केरल से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे जाहरान हाशिम के संपर्क में होने की सूचनाएं मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है।
NewsApr 24, 2019, 5:00 PM IST
चोरी के आरोपी की हिरासत में मौत
इंदौर में पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। गांधीनगर पुलिस ने 22 साल के संजय मालवीय और उसकी मां नंदी बाई को चोरी के आरोप में पुलिस उठाकर ले गई। बाद में दोनों मां बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर संजय की मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर है।
NewsApr 12, 2019, 5:19 PM IST
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चे की बलि दिए जाने की आशंका
जबलपुर में चार दिन से लापता बच्चे की लाश बोरे में मिली है। बच्चे के हाथ पैर तार से बंधे हुए थे और उसके सिर के बाल भी कटे हुए थे। इस बालक का शव गांव के ही एक खंडहर मकान में मिला है। ऐसा माना जा रहा है बालक की हत्या नरबलि की गई थी पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है।
NewsApr 10, 2019, 4:05 PM IST
सौ नक्सलियों ने घेरकर मारा भाजपा विधायक और चार सुरक्षाकर्मियों को
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक, नक्सली कमांडर विनोद और देवा के नेतृत्व में इस हमले को दिया गया अंजाम।
NewsApr 3, 2019, 4:08 PM IST
यूएई से गिरफ्तार आतंकी निसार अहमद भेजा गया एनआईए की रिमांड पर
2017 में कश्मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद तांत्रे को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए रिमांड पर भेज दिया है।NewsApr 1, 2019, 2:32 PM IST
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सीआरपीएफ काफिले पर नाकाम हमले का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और आसपास के क्षेत्र की जांच के बाद एक एलपीजी सिलिंडर और जैरीकेन मिला था, जिसमें पेट्रोल, जिलेटिन की छड़ें, यूरिया और सल्फर भरा हुआ था। इन चीजों का इस्तेमाल आईईडी बनाने में किया जाता है।
NewsMar 23, 2019, 5:49 PM IST
बलिया के गांव में लगी आग
यूपी में बलिया के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति मे आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गई। यहां आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़िया जलकर खाक हो गईं।
NewsMar 15, 2019, 9:55 AM IST
न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में फायरिंग से 49 लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी की खबर आ रही है। इसमें 49 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पहला हमला क्राइस्टचर्च के अल नूर मस्जिद में हुआ। जानकारी के मुताबिक वहां पर 49 लोगो की मौत के साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
NewsFeb 23, 2019, 12:41 PM IST
देवबंद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से लखनऊ में पूछताछ
सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध कश्मीरी आतंकवादियों शहनवाज तेली और आकिब अहमद तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गए हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले जाया गया है, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।