Team India
(Search results - 100)CricketAug 7, 2019, 3:45 PM IST
वेस्ट इंडीज को तीन मैचों में हराकर टीम इंडिया ने जीती सीरिज
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी टी-20 मैच में हराकर 3-0 से सीरिज अपने नाम कर ली है। इस मैच में कप्तान कोहली और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।
NewsJul 30, 2019, 9:06 PM IST
टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ डोपिंग में फंसे, बीसीसीआई ने आठ महीने के लिए किया सस्पेंड
बीसीसीआई ने ये माना है कि पृथ्वी शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित दवा का प्रयोग किया है। जो आमतौर पर ये दवा खासी और कफ के लिए ली जाती है। लिहाजा उसने साव का पक्ष जानकार उनका स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल नियमों के मुताबिक बीसीसीआई ने आठ महीने के लिए उनके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया है।
NewsJul 30, 2019, 9:22 AM IST
नोएडा का ध्रुव अंडर-19 टीम का कप्तान, चार महीने पहले ही टीम में मिली थी एंट्री
ध्रुव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत की तरह विकेट कीपर और बल्लेबाज है। ध्रुव को उसके हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए मैच का ईनाम मिला है। जहां उसने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां ध्रुव ने सीरीज में नाबाद 52, 37 और 49 रनों की पारी खेली थी।
NewsJul 27, 2019, 9:09 AM IST
टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी को अमेरिका ने नहीं दिया था वीजा, जानें क्या है मामला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सीईओ राहुल जौहरी ने इसके लिए अमेरिका दूतावास को पत्र लिखकर उन्हें वीजा देने की अपील की थी। उसके बाद इसे मान लिया गया। इस पत्र में जौहरी ने शमी की उपलब्धियों के साथ ही उनके हसीन जहां से चल रहे पारिवारिक विवाद पर स्पष्ट तौर पर बताया था और जिसके बाद संतुष्ट होने पर अमेरिका ने शमी को वीजा दिया।
CricketJul 23, 2019, 6:05 PM IST
अभी रिटायर नहीं होंगे धोनी, टीम मैनेजमेन्ट ने नहीं दी इजाजत
विश्व कप क्रिकेट के वक्त से ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर अटकलबाजी का दौर जारी है। लेकिन उन्हें खुद टीम इंडिया के मैनेजमेन्ट ने रिटायरमेन्ट लेने से रोक दिया है। खबर है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले धोनी संन्यास नहीं लेंगे।
CricketJul 19, 2019, 12:50 PM IST
विश्व कप का खुमार खत्म होते ही टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरु
क्रिकेट की दुनिया में कभी विराम नहीं होता। एक टूर्नामेन्ट खत्म होते ही दूसरे की तैयाारी शुरु हो जाती है। अभी दुनिया वन डे इंटरनेशनल विश्व कप के खुमार से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि टी-20 विश्व कप की तैयारी शुरु हो गई है। ये मुकाबला अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होगा।
CricketJul 17, 2019, 10:39 AM IST
विश्व कप में हार के बाद टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से हाथ खींचेगी मोबाइल कंपनी ओप्पो
चीन की मोबाइल कंपनी ओप्पो का लोगो जल्दी ही टीम इंडिया की जर्सी पर से हट सकता है। हालांकि इस बात की चर्चा पहले से ही थी। लेकिन विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बाद ओप्पो को बहाना मिल गया है। ओप्पो कंपनी भारत में अपने खर्चों में कटौती करने में लगी हुई है।
NewsJul 16, 2019, 8:16 PM IST
टीम इंडिया की हार की रवि शास्त्री पर गिर सकती है गाज, बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए मांगे आवेदन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रवि शास्त्री ही विराट कोहली को हर कदम पर समर्थन देते हैं। जबकि विराट टीम में जिसका शामिल करना चाहते हैं उसकी सिफारिश शास्त्री करते हैं। लिहाजा भारतीय टीम में दो गुट हो गए हैं। लिहाजा इस गुटबाजी का नतीजा टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।
CricketJul 15, 2019, 8:23 AM IST
इस विश्व कप क्रिकेट में फिर अटूट रहा 'क्रिकेट के भगवान' का रिकॉर्ड
विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खत्म हो चुके हैं। लेकिन इस बार भी 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अजेय रहा। इसके आस पास भी कोई नहीं पहुंच पाया। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 2003 में खेले गए विश्व कप में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे।
NewsJul 11, 2019, 8:38 PM IST
भारत रत्न लता मंगेशकर ने महेन्द्र सिंह धोनी से की बेहद भावुक अपील
नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मै सुन रही हूँ कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। मेरी प्रार्थना है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए'': लता मंगेशकर
CricketJul 10, 2019, 7:51 PM IST
न्यूजीलैण्ड से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ भारत
विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैण्ड ने भारत को 19 रन से मात दे दी है। इस मैच में न्यूजीलैण्ड के गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
CricketJul 10, 2019, 12:16 PM IST
विश्व कप क्रिकेट: भारतीय गेंदबाज बुमराह ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मेडन ओवर देने वाले गेंदबाज बन चुके हैं।
CricketJul 10, 2019, 10:18 AM IST
विश्व कप क्रिकेट: बारिश के बावजूद टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार
विश्व कप क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मैच रिजर्व डे में चला गया है। आज मैच वहीं से शुरु होगा जहां मंगलवार को खत्म हुआ था। बारिश की बाधा के कारण डकवर्थ लुइस नियम का प्रयोग होता है तो भारत फायदे में रहेगा। लेकिन अगर बारिश की चलते मैच पूरी तरह धुल जाता है तो भी प्वाइंट्स के आधार पर भारत का फाइनल में पहुंचना तय है।
CricketJul 9, 2019, 1:34 PM IST
धर्म का बंधन तोड़कर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं क्रिकेट प्रेमी
वर्ल्ड कप क्रिकेट सेमी फाइनल में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रयागराज में जहां संगम तट पर भारत की जीत के लिए यज्ञ किया गया वहीं दरगाह पर दुआ भी मांगी गई।
CricketJul 9, 2019, 10:05 AM IST
जानिए आज क्या कमाल दिखा सकते हैं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा
विश्व कप क्रिकेट का आज सेमी फाइनल है। मुकाबले के लिए उतरने वाली हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैण्ड। हमेशा की ही तरह आज के मुकाबले में भी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें होंगी, जो कि हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे हैं। आईए आपको बताते हैं कि आज रोहित क्या कमाल दिखा सकते हैं।