Tejaswi
(Search results - 59)NewsAug 22, 2019, 8:09 AM IST
क्या टीपू केे बाद तेेजस्वी बनेंगे 'औरंगजेब'
तेजस्वी पार्टी की कमान अपने हाथों में चाहते हैं। लिहाजा पिछले कई दिनों से उन्होंने इसी रणनीति के तहत पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों से दूरी बनाकर रखी है। यही नहीं लालू प्रसाद यादव परिवार में भी कई गुट बन गए हैं। जो तेजस्वी के खिलाफ अंदरूनी तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं अब ये सवाल उठ रहे हैं कि कि क्या तेजस्वी अखिलेश यादव और औरंगजेब की तरह बगावत कर पार्टी की कमान अपने हाथ में लेंगे। गौरतलब है कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां से बगावत कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
NewsAug 17, 2019, 8:08 AM IST
विरासत की जंग में बिखराव की तरफ बढ़ रही है लालू की पार्टी, तेजस्वी अड़े कार्यकारी अध्यक्ष पर तो तेज प्रताप होंगे ‘बागी’
फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में है और वह दोषी घोषित होने के बाद सजा काट रहे हैं। हालांकि अभी लालू रांची की रिम्स में भर्ती हैं। लेकिन अब वह वहां से अपनी गैरमौजूदगी में पटना में पार्टी का बिखराव देख रहे हैं। लालू के परिवार में चार लोग अभी पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में हैं। इसमें राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी और तेजप्रताप प्रताप शामिल हैं। लेकिन परिवार की पार्टी होने के बावजूद अब पार्टी में ही बिखराव देखने को मिल रहा है। तेजस्वी यादव ने पार्टी से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी है।
NewsAug 14, 2019, 8:23 AM IST
बिहार में राजद और कांग्रेस में होने वाली है बड़ी टूट, कांग्रेस विधायक का दावा
बिहार के बक्सर से कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी का दावा है कि इन दोनों दलों में जल्द ही बड़ी टूट होगी। कांग्रेस विधायक का ये भी दावा है अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगे।
NewsAug 13, 2019, 11:28 AM IST
स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन ‘कोपभवन’ से बाहर निकलेंगे तेजस्वी और अहम बैठक में होंगे शामिल!
लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की अगुवाई में जो दुर्गति हुई है। पार्टी राज्य में एक भी लोकसभा की सीट नहीं जीत पायी है। यहां तक कि तेजस्वी की बहन मीसा भारती भी पाटलीपुत्र से लोकसभा का चुनाव हार गई थी। हार के बाद से तेजस्वी ने पार्टी की बैठकों से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह सोशल मीडिया में कुछ-कुछ समय बाद सक्रिय दिखाई देते हैं। लेकिन पार्टी की बैठकों से नदारद रहते हैं।
NewsJul 30, 2019, 6:31 PM IST
कर्नाटक में सरकार बनते ही सीएम येदियुरप्पा ने लिया सबसे बड़ा फैसला, खेला बड़ा दांव
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारामैया ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। उधर बेंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राज्य की नई बीएस येदियुरप्पा सरकार पिछली गठबंधन सरकारों के ग़लत फैसलों को सुधार रही है।
NewsJul 20, 2019, 5:05 PM IST
जेल से ही झारखंड चुनाव की रणनीति बना रहे हैं लालू यादव, आज की बेटे तेजस्वी से मुलाकात
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनकी राजनीति लगातार चालू है। आज उनसे मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। इसके अलावा राजद के दो और प्रमुख नेताओं ने लालू से मुलाकात की। झारखंड में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शायद इसीलिए लालू की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने झारखंड के कई नेताओं से जेल में मुलाकात की है।
NewsJul 8, 2019, 8:16 AM IST
लालू की पार्टी में बगावत, तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी छोड़ेगा ये दिग्गज नेता
दो दिन पहले ही पटना में राजद की कार्यकारिणी में तेजस्वी यादव को राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब पार्टी में इस बात को लेकर बगावत हो गयी है।
NewsJul 7, 2019, 1:19 PM IST
जानें क्यों, संडे हो या मंडे लालू खाएं रोज चार अंडे
लालू प्रसाद यादव को सजा हो चुकी है। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह रांची के रिम्स में भर्ती हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद लालू की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी थी और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। जिसके कारण डाक्टरों को उन्हें इंसुलिन देनी पड़ी थी। डाक्टरों का कहना है कि लालू के शरीर में प्रोटीन की कमी आ रही है।
NewsJul 6, 2019, 7:33 PM IST
...तो इसलिए तेजस्वी ने स्थापना दिवस में दिखाई थी नाराजगी, विधानसभा चुनाव में होंगे सीएम उम्मीदवार
पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। लेकिन इसके लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम से तेजस्वी यादव नदारद रहे। जबकि तेजस्वी की राह सभी नेता देख रहे थे। इसके बाद जब राजद के वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी और रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी की फटकार लगाई तो वह बाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे।
NewsJul 5, 2019, 12:53 PM IST
हार के बाद पहली बार अपनी चुप्पी का राज बताएंगे तेजस्वी
बिहार में विधानमंडल की बैठक चल रही है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव रहे। क्योंकि वह सदन शुरू होने के बाद पहली बार सदन में आए हैं। अभी तक उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई थी। राजद में भी कोई उनके बारे में नहीं जानता था और न ही इसके बारे में मीडिया में चर्चा की जा रही थी।
NewsJun 9, 2019, 3:51 PM IST
जानें कौन सी सलाह आरजेडी ने नहीं मानी कांग्रेस की, जो बनी हार का कारण
फिलहाल राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन का अस्तित्व संकट में है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी विपक्षी दलों की नीतीश कुमार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में आरजेडी की राजनीति को तकरीबन खत्म माना जा रहा है। लिहाजा जो दल गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़े वह अब नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल राज्य में लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा नुकसान आरजेडी को हुआ है।
NewsJun 2, 2019, 1:44 PM IST
जानें कौन है ये महिला जो तेज प्रताप का वैवाहिक जीवन बचाने को अब आई आगे
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की पिछले साल बिहार के दिग्गज नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ विवाह हुआ था। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के बाद तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी। तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या उनका परिवार तोड़ने की कोशिश कर रही हैं और अपने लिए लोकसभा का टिकट चाहती हैं। इसके बाद तेज प्रताप ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बना ली थी और वह मथुरा चले गए थे।
NewsMay 28, 2019, 7:42 PM IST
बिहार में लालू कुनबे के खिलाफ बगावत, रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल
लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। लालू के सबसे खास और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, दोनों भाइयों के झगड़े के चलते हुआ बंटाधार।
NewsMay 26, 2019, 11:52 AM IST
जानें क्यों टीवी देखकर लालू ने छोड़ दिया है खाना पीना
लालू ने तेजस्वी यादव को एक तरह से उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन तेजस्वी भी कुछ नहीं कर पाए। वहीं लालू परिवार में दो भाईयों के बीच चली आ रही जंग अभी शांत है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये जंग तेज होगी। क्योंकि तेज प्रताप चुनाव में मिली हार के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार जरूर बताएंगे।
NewsMay 25, 2019, 12:15 PM IST
जानें लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद लालू के बेटे कहां कर रहे हैं भजन-कीर्तन
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे मथुरा के ब्रज में पूजा पाठ कर रहे हैं। आम तौर पर तेज प्रताप यहां पर आते रहते हैं। जब भी वह किसी मुश्किल की घड़ी में होते तो मथुरा, गोकुल और ब्रज में आते हैं। इस बार भी बिहार में पार्टी को मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव ने ब्रज का रूख किया है। यहां वह अपने मित्र के घर पर रूके हैं और ध्यान पूजा में लीन हैं। तेज प्रताप का पिछले दिनों जब परिवार के लोगों से खासतौर से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था तो वह कई दिनों तक गायब रहे और फिर बाद में मालूम चला कि वह वृंदावन में है।