Uddhav
(Search results - 137)NewsMay 9, 2020, 7:46 PM IST
कांग्रेस और एनसीपी के दबाव में आए उद्धव, निर्विरोध एमएलसी चुना जाना मुश्किल
राज्य में नौ सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए शिवसेना ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि एनसीपी ने भी दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन अब दोनों दलों की तर्ज पर कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लिहाजा विधान परिषद के चुनाव से पहले ही राज्य में सहयोगी दलों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है।
NewsMay 8, 2020, 1:35 PM IST
उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र में सील की सीमा
महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार ने राज्य में शराब की तस्करी रोकने के सीमाओं को सील करने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के बीच राज्य में शराब की बिक्री शुरू की गई है। जबकि पिछले दिनों राज्य में शराब की दुकानें खोलने के बाद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना की थी और लोगों ने जमकर शराब खरीदी थी। जिसके बाद राज्य में शराब की कमी हो गई है।
NewsMay 7, 2020, 12:45 PM IST
मुंबई के बाद पुणे बन रहा है कोरोना का एपिसेंटेर, 23 पहुंची संक्रमितों की संख्या
वहीं पुणे के अलावा मुंबई में कोरोना के 769 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद आर्थिक राजधानी में संक्रमितों की संख्या दस हजार से पार हो गई है। वहीं मुंबई में मामलों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। राजधानी में अब तक कोरोना के 10,527 मामले सामने आ चुके हैं और वहीं 412 लोगों की मौत हुई है।राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मामले पुणे सामने आए हैं और यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 2300 हो गई है।
NewsMay 7, 2020, 12:39 PM IST
कोरोना को नियंत्रण करने में फेल हो रहे हैं उद्धव ठाकरे, पहुंचे केन्द्र सरकार के दरवाजे
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए हैं। राज्य में मुंबई सबसे बड़ा हॉटस्पाट बना हुआ है। राज्य में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने केन्द्र सरकार से गुजारिश की है कि वह रेलवे, भारतीय सेना और अन्य केंद्रीय उपक्रमों के अस्पतालों की सुविधाएं राज्य को प्रदान करें।
NewsMay 3, 2020, 12:47 PM IST
जानें क्यों कैप्टन बोले उद्धव ठाकरे ने बोला झूठ
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में अचानक बढ़ रहे मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की उद्धव ठाकरे सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। कैप्टन ने कहा कि नांदेड़ से आने वाले तीर्थ यात्रियों के कारण राज्य में कोरोना राज्य में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लगभग 7,000 लोग विभिन्न राज्यों से पंजाब लौटे और जिनमें से 200 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
NewsMay 1, 2020, 1:41 PM IST
उद्धव को मिली राहत, चुनाव आयोग ने दी विधान परिषद चुनाव कराने की अनुमति
चुनाव आयोग शुक्रवार को महाराष्ट्र में विधान परिषद(एमएलसी) के लिए चुनाव कराने की अनुमति दे दी। आयोग ने तय किया कि विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले होंगे। चुनावों के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने होंगे। राज्य में परिषद की खाली नौ सीटों पर चुनाव होना है और 21 दिनों के बाद यानी 27 मई से पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
NewsMay 1, 2020, 7:03 AM IST
महाराष्ट्र में सियासी संकट: राज्यपाल पहुंचे चुनाव आयोग तो उद्धव की बढ़ी मुश्किलें
राज्य में उद्धव ठाकरे की विधान परिषद की सदस्यता को लेकर विवाद बड़ा रूप ले सकता है। क्योंकि गुरुवार को राज्यपाल भगत कोश्यारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस विवाद को और ज्यादा बड़ा दिया है। इससे साफ हो गया है कि कोश्यारी राज्यपाल के कोटे में खाली दो सीटों में ठाकरे को मनोनीत नहीं करना चाहते हैं। असल, उद्धव ठाकरे वर्तमान में विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं।
NewsApr 30, 2020, 2:38 PM IST
उद्धव ठाकरे को पवार ने दिया कुर्सी बचाने का मूलमंत्र
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी कुर्सी बचाने को लेकर परेशान हैं। क्योंकि अभी तक राज्यपाल भगत सिंह कोहसारी ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में उद्धव ठाकरे को नामित करने की राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर फैसला नहीं किया है। ठाकरे अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और कुर्सी बचाने के लिए उन्हें छह महीने भीतर किसी सदन का सदस्य होना जरूरी है।
NewsApr 28, 2020, 9:40 PM IST
राज्यपाल पर दबाव बनाने राजभवन पहुंचे ठाकरे सरकार के मंत्री!
राज्य विधान परिषद में दो सीटें खाली हैं। जिनमें राज्यपाल अपने विवेक से राज्य सरकार की सिफारिश पर किसी को सदन का सदस्य नामित कर सकते हैं। लिहाजा मंगलवार को पवार के साथ राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल राज्यपाल से मिले।
NewsApr 28, 2020, 2:23 PM IST
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंची 55 सौ पार, धारावी में संख्या पहुंची तीन से करीब
मुंबई में सोमवार को ही 395 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी कर जाने वाले मुंबई में संक्रमित की संख्या 5,589 तक पहुंच गई है। मुंबई में 15 की मौत हुई है और इसके बाद मौत का आंकड़ा 219 तक पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या 1,015 तक पहुंच गई है।
NewsApr 25, 2020, 8:08 AM IST
महाराष्ट्र में फिर आए 394 नए मामले, 6817 पहुंची संक्रमितों की संख्या
महाराष्ट्र एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभर रहा है। क्योंकि राज्य में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को ही राज्य में 394 नए मामले दर्ज किए और इसके बाद कोरोनोवायरस के संक्रमितों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 957 लोग ठीक हो गए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
NewsApr 24, 2020, 8:19 AM IST
महाराष्ट्र में मंत्री तक पहुंचा कोरोना वायरस, मुश्किल में ठाकरे सरकार
महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाद को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। पिछले दिनों उन्हें एहतियातन जांच के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यही नहीं उनके कुछ सुरक्षा कर्मचारियों में कोरोनवायरस पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
NewsApr 23, 2020, 12:58 PM IST
महाराष्ट्र में कोरोना के 431 नए मामले, 18 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या में 431 की वृद्धि हुई है, जबकि 18 लोगों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। राज्य सरकार के मुताबिक राज्य में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 5,649 तक पहुंच गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 169 हो गई। वहीं राज्य में 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 4,591 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं वहीं राज्य ने अब तक 90,223 नमूनों का परीक्षण किया है।
NewsApr 22, 2020, 6:52 PM IST
जानें क्यों राजभवन पर टकटकी लगाए हुए हैं उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे को राज्य के विधान परिषद के सदस्य के तौर पर नामांकन किए जाने के राज्य कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। जिसको लेकर राज्य सरकार और राजभवन में तकरार चल रही है। वहीं भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के बयान के बाद राजनीति गरमा गई है।
NewsApr 21, 2020, 10:06 PM IST
ठाकरे के सरकारी आवास में मिला कोरोना पॉजीटिव
सीएम उद्धव ठाकरे अपने बांद्रा स्थित मातोश्री आवास पर रहते हैं और केवल आधिकारिक काम के लिए वर्षा में आते हैं। लेकिन वर्षा में दो पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य प्रशासन में हड़कंप मचा है और अन्य पुलिस कर्मियों की जांच की जा रही है। सीएम आवास में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिली है।