Yamunanagar
(Search results - 5)NewsAug 19, 2018, 11:08 AM IST
भांजे के साथ भागने से पहले महिला ने चिट्ठी लिखकर पति को दिया तीन तलाक
हरियाणा के यमुनानगर में तीन तलाक का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति को छोड़कर अपने भांजे कं संग फरार हो गई। भागने से पहले उसने लेटर पर तीन तलाक लिख दिया था।
NationAug 14, 2018, 10:30 AM IST
30 साल की ममेरी बहन से रिश्ते का विरोध करने पर 55 साल के अधेड़ ने दिया तीन तलाक
हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को कलंकित करता तीन तलाक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ शख्स ने अपने ममेरी बहन के साथ सोने से मना करने पर 50 साल की अपनी पत्नी को तीन लताक दे दिया। इसके बाद उसने ममेरी बहन से शादी रचा ली।
NationAug 10, 2018, 12:54 PM IST
देशप्रेमियों को नई सौगात, 15 अगस्त से चलेगी तिरंगा एक्सप्रेस
देशप्रेम की भावना जगाने के लिए से तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से आम लोगों के लिए चलाई जाएगी। ऐतिहासिक विरासतों को संजोकर रखने की कोशिश में जगाधरी वर्कशॉप में तैयार कर आठ डिब्बों वाली इस ट्रेन को उत्तर रेलवे को समर्पित कर दिया गया है। इस ट्रेन का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है। इस ट्रेन को रेवाड़ी लोको शेड में मौजूद स्टीम इंजन से चलाया जाएगा। इससे लोगों को देश में स्टीम इंजनों के इतिहास के बारे में भी पता लग सकेगा।
ट्रेन में लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा लगभग 11 किलोमीटर की होगी। फिलहाल तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से हर रविवार को गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू स्टेशन से फर्रुखनगर स्टेशन के बीच 11 किमी तक चलेगी। इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसमें हवाई जहाज की तर्ज पर बॉयो टॉयलेट्स लगाए गए हैं। जिससे पानी की खपत कम होगी और गंदगी पटरियों पर नहीं बिखरेगी। सारे जनरल कोच हैं और हर कोच में 72 लोग बैठ सकेंगे।NationJul 28, 2018, 2:59 PM IST
उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब
पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।
NewsJul 11, 2018, 5:25 PM IST