अंतरिक्ष
(Search results - 58)NewsJun 12, 2019, 3:07 PM IST
भारत का चंद्रयान-2 चांद पर जाएगा वहां, जहां कोई नहीं गया
इसरो 15 जुलाई को लांच करेगा चंद्रयान-2। दस साल पहले साल 2009 में चंद्रयान-1 लांच किया गया था। इसरो के चेयरमैन डा. के सिवन ने बताया, चंद्रयान-2 के लैंडर को विक्रम और रोवर को प्रज्ञान नाम दिया गया है।
NewsJun 11, 2019, 6:00 PM IST
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, स्पेस के लिए हथियार प्रणाली विकसित करने वाली एजेंसी को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने नई एजेंसी के गठन को मंजूरी दे दी है। इस एजेंसी को डीएसआरओ यानी डिफेंस स्पेस रिसर्च एजेंसी कहा जाएगा।
Mysterious newsMay 2, 2019, 4:26 PM IST
क्या विनाश की कगार पर है धरती: नास्त्रेदमस ने भी की है भविष्यवाणी
अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र नासा ने चेतावनी दी है कि एक क्षुद्र ग्रह(एस्टेरॉयड) के धरती से टकराने की आशंका है। खास बात यह है कि आज से पांच सौ साल पहले फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यदर्शी मिशेल द नास्त्रेदमस भी कुछ ऐसी ही चेतावनी दे चुके हैं।
NewsApr 12, 2019, 11:20 AM IST
अमेरिका ने माना अंतरिक्ष से था भारत को खतरा, इसलिए जरूरी हुआ ASAT परीक्षण
भारत ने 27 मार्च को जमीन से अंतरिक्ष में मार करने वाली मिसाइल से अपने एक उपग्रह को मार गिराते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। इस संबंध में अमेरिकी रक्षा विभाग ने अहम बयान जारी किया है.
ViewsApr 7, 2019, 8:33 PM IST
पाकिस्तान और देशविरोधियों पर आंख मूंदकर यकीन करने वाले इस तमाचे को हमेशा याद रखें
एक अमेरिकी पत्रिका की झूठी रिपोर्ट को आधार बनाकर पाकिस्तान ने दावा किया कि उसका कोई एफ16 विमान भारत ने नहीं गिराया है। हमारी पत्रकार बिरादरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्वीट को तो फॉलो करती ही है। बस, धड़ाधड़ समाचार फ्लैश कर दिया गया। हमने यह भी नहीं सोचा कि यह पाकिस्तान की कुटिल नीति हो सकती है। हमारे लिए अमेरिकी पत्रिका, इमरान खान सच और अपनी वायुसेना झूठी हो गई। इसी तरह नासा ने मिशन शक्ति को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा था कि इसकी वजह से अंतरिक्ष की कक्षा में करीब 400 मलबे के टुकड़े फैल गए हैं। लेकिन डीआरडीओ अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने स्वयं सामने आकर नासा के वक्तव्य को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया। आखिर कब तक हम अपनों की बात खारिज करके दूसरों पर भरोसा करते रहेंगे।
NewsApr 3, 2019, 6:13 PM IST
A-SAT टेस्ट: नासा की आलोचना को तवज्जो न देकर अमेरिका बोला, हम भारत के साथ
भारत ने 27 मार्च को अपनी अंतरिक्ष में मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपने एक कृत्रिम उपग्रह को एंटी सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया था। इस परीक्षण को नासा ने भयंकर और अंतरिक्ष स्टेशन के लिए खतरा बताया था।
NewsApr 1, 2019, 12:53 PM IST
ISRO की एक और कामयाबी: अब अंतरिक्ष में भारत का एमीसैट, अमेरिका के 24 सैटेलाइट भी पहुंचाए
इसरो का यह पहला ऐसा मिशन था जिसे तीन अलग-अलग कक्षाओं में सैटेलाइटों को स्थापित करने के लिए अंजाम दिया गया। पीएसएलवी सी-45 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाए गए सैटेलाइट।
ViewsMar 29, 2019, 8:21 PM IST
बंदूक से चली गोली को दूसरी गोली से निशाना बनाने जैसा सटीक परीक्षण है ‘मिशन शक्ति’
यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। लाइव उपग्रह तीव्र गति से अपने कक्ष में चक्कर लगाते रहते हैं। पृथ्वी की अपनी गति है। जो उपग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है उसकी गति उतनी ही तेज होती जाएगी। फिर उसमें निशाना लगाना उतना ही कठिन होता है। यह वैसे ही है जैसे रायफल से निकली हुई गोली को दूसरी गोली से निशाना बनाना। भारत इस मायने में भी पहला देश हो गया है जिसने पृथ्वी की कक्षा के इतने पास अपने उपग्रह को निशाना बनाया है। सिर्फ तीन मिनट में सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया। यह अत्यंत ही कठिन ऑपरेशन था, जिसने बहुत ही उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। भारत ने ऐसा करके दुनिया में अंतरिक्ष सामरिक क्षमता की अपनी धाक जमा ली है।
NewsMar 27, 2019, 6:56 PM IST
‘मिशन शक्ति’ से दहशत में पाकिस्तान, चीन ने कहा उम्मीद है अंतरिक्ष में बनी रहेगी शांति
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा, वह अंतरिक्ष में सैन्य होड़ का विरोध करता है। चीन ने कहा, हम उम्मीद करते हैं सभी देश अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेंगे।
NewsMar 27, 2019, 1:48 PM IST
'मिशन शक्ति' पर राजनीति शुरू, कांग्रेस बोली, नेहरू-इंदिरा की देन है इसरो
'मिशन शक्ति' के दम पर भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरिक्ष की निचली कक्षा में किसी सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता है।
NewsMar 27, 2019, 1:08 PM IST
अब अंतरिक्ष में भी भारत करेगा सर्जिकल स्ट्राइक, 'मिशन शक्ति' से हासिल की उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किया ऐलान। मिशन शक्ति को तीन मिनट के अंदर अंजाम तक पहुंचा दिया गया। यानि स्पेस विभाग ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल की मदद से 300 किलोमीटर दूर लो ऑर्बिट में घूम रहे एक 'दुश्मन' सैटेलाइट को ध्वस्त कर दिया।
EntertainmentJan 15, 2019, 10:32 AM IST
आमिर के बाद शाहरुख ने मना किया इस महान व्यक्ति की बायोपिक करने से
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भारत का नाम अंतरिक्ष में रोशन करने वाले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की कहानी भी चर्चा में बनी हुई है।
NewsJan 11, 2019, 4:42 PM IST
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में दर्ज होगा साल 2021 का दिसंबर महीना, जानिए क्यों?
इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा, ‘जहां तक चंद्रयान 2 के प्रक्षेपण की बात है तो इसके लिए 25 मार्च से मध्य अप्रैल का समय तय किया गया है। संभवत: इसे मध्य अप्रैल में प्रक्षेपित किए जाने का लक्ष्य है।’
NewsDec 28, 2018, 7:58 PM IST
सात दिन अंतरिक्ष में रहेंगे तीन हिंदुस्तानी, गगनयान योजना को मंजूरी
चुने गए तीन भारतीय 'व्योमनॉट्स' सात दिनों तक अंतरिक्ष में रहेंगे। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ‘गगनयान परियोजना’ की घोषणा की थी। यह सपना तीन साल बाद 2022 में पूरा हो जाएगा।
NewsDec 24, 2018, 6:23 PM IST
नासा के 2019 कैलेंडर में छाया भारतीय बच्चों का रचना संसार
नासा की ओर से कर्मशियल क्रू प्रोग्राम 2019 चिल्ड्रन आर्ट वर्क कैलेंडर लांच किया गया है। इसके कवर पेज पर उत्तर प्रदेश की 9 साल की दीपशिखा का बनाया चित्र है। दीपशिखा के अलावा भारत के तीन और बच्चों के चित्रों को इसमें जगह दी गई है। ये बच्चे महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं।