अधिकारियों
(Search results - 159)NationJan 24, 2020, 10:18 AM IST
उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में जोड़ दिए 100 साल
देश में एनआरसी को लागू किए जाने के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच कई प्रबुद्ध लोगों ने कहा है कि गरीबों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कागजात बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अब इन विचारों का समर्थन करने वाला एक दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। बरेली में एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने हाल ही में पुलिस को एक ग्राम विकास अधिकारी और एक ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया, जिन्होंने रिश्वत नहीं मिलने के कारण एक परिवार के दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में कथित तौर पर उनकी उम्र 100 साल बढ़ा दी थी।
NationJan 21, 2020, 7:44 PM IST
219 साल के इतिहास में पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर में हुआ ऐसा
दिल्ली के एक श्रद्धालु ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को 35 किलो सोना दान में दिया। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए है। मंदिर के 219 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक, सिद्धिविनायक मंदिर सिंदूर लेपन के लिए 4 दिनों (15 जनवरी से 19 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए) तक बंद था। जानकारी के अनुसार मंदिर को यह दान पिछले हफ्ते मिला है। सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल श्रद्धालु करोड़ों रुपयों का दान देते हैं। जहां कुछ लोग नगदी के तौर पर दान देते हैं। वहीं कुछ सोना, चांदी या कीमती रत्न दान करते हैं।
NewsJan 3, 2020, 10:22 AM IST
दिल्ली में अभी भी कोयले के प्लांट उत्सर्जन की समयसीमा के बाद भी काम कर रहे
नई दिल्ली के आसपास कोयले से चलने वाले वर्कशॉप अभी भी काम कर रहे हैं, जबकि अधिकारियों ने उन्हें बंद करने की चेतावनी दी थी, अगर उन्होंने उन्होंने साल के अंत तक सल्फर ऑक्साइड के उत्सर्जन में कटौती करने के लिए उपकरण स्थापित नहीं किए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 11 ऐसे वर्कशॉप में से केवल एक ने ऐसा उपकरण लगाया है।
NewsNov 22, 2019, 7:34 PM IST
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही उठा-पटक से भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का ऐलान जल्द हो सकता है शुक्रवार को राकांपा-कांग्रेस और घटक दलों की बैठक हुई
NewsOct 28, 2019, 9:38 AM IST
मरने से पहले कायर बगदादी ने तीन बच्चों को बनाया था ढाल, लेकिन मारा गया
अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी को उसी स्टाइल में मारा है। जिस स्टाइल से उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने दुनिया के मोस्ट वॉटेड आंतकी को मार गिराया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक बगदादी को उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक ऑपरेशन में खत्म कर दिया है।
NationOct 11, 2019, 3:26 PM IST
सड़क पर गड्ढे में गिरने पर पत्रकार के पैर की हड्डी टूटी, अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद शहर में सड़क पर बने गड्ढे में एक पत्रकार की मोटरसाइकिल फंस गई और इसके चलते गिरने पर उसके पैर की हड्डी टूट गई।
NationSep 12, 2019, 4:00 PM IST
चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ा, दोनों की सेनाओं के बीच हुई हाथापाई
लद्दाख में चीन और भारत के सैनिक आमने सामने आ गए। दरअसल पेन्गॉन्ग झील के इलाके में पेट्रोलिंग करते हुए भारतीय सैनिकों को चीनी सेना के जवान अपनी सीमा में दिखाई दिए। जिसका उन्होंने विरोध किया। लेकिन मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में इस तनाव को खत्म करने के लिए ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों के बीच बैठक करनी पड़ी। साल 2017 में भी भूटान की सीमा के पास डोकलाम के इलाके में दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने आ गई थीं।
NewsSep 9, 2019, 7:50 PM IST
सरकारी अधिकारियों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सरकारी विभाग के अधिकारियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। यह सभी अधिकारी विकास विभाग के हैं। इनपर आरोप है कि उन्होंने एक युवती बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में डीपीआरओ समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।
NationAug 30, 2019, 5:26 PM IST
चिदंबरम को फिर नहीं मिली राहत, 2 सितंबर तक बढ़ी सीबीआई कस्टडी
पूर्व वित्त और गृहमंत्री पी. चिदंबरम को शुक्रवार को भी अदालत से राहत नहीं मिली है। उनकी सीबीआई हिरासत 2 सितंबर के लिए बढ़ा दी गई है। जिसके बाद चिदंबरम को अगले पांच दिन और सीबीआई के अधिकारियों के सवालों के जवाब देते हुए बिताने होंगे।
NationAug 9, 2019, 1:06 PM IST
कश्मीरी लोगों को केन्द्र सरकार ने दी थोड़ी राहत, आंशिक रुप से बहाल की गई फोन और इंटरनेट सेवा
जम्मू कश्मीर में केन्द्र सरकार ने अपने कड़े रुख को थोड़ा नरम करते हुए फोन और इंटरनेट सेवा पर से आंशिक रुप से पाबंदी हटा ली है। कर्फ्यू में भी थोड़ी ढील दी गई है। यह राहत जुमे की नमाज को देखते हुए दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर नमाज के दौरान किसी तरह का हंगामा नहीं होता है तो पाबंदियां और कम की जाएंगी।
NewsJul 15, 2019, 2:11 PM IST
प्रदेश में गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, आठ अधिकारी निलंबित
सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या हरदोई आदि जिलों में बीते दिनों कई गायों की मौत का मामला सामने आया है। मौतों के पीछे बदइंतजामी व चारे की अनुपलब्धता सबसे बड़ी वजह सामने आई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
NewsJul 11, 2019, 7:14 PM IST
खनन घोटाला मामले में फंसे बुलंदशहर के डीएम समेत तीन अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें खनन घोटाला मामले में फंसे बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह भी शामिल हैं। उनके घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी।
NewsJul 10, 2019, 8:30 PM IST
बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के आवास पर छापा, बरामद नोट गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन
खनन घोटाले में एक और आईएएस अफसर अभय सिंह पर शिकंजा कसा है। सीबीआई की टीम ने बुधवार सुबह बुलंदशहर में डीएम अभय सिंह के आवास पर पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने आवास के अंदर डीएम से पूछताछ भी की।
EntertainmentJul 10, 2019, 10:40 AM IST
हनी सिंह का गाना, बना विवादों का निशाना
रैपर हनी सिंह और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है, गाने में सामाग्री आपत्तिजनक है। जिसकी वजह से आरोपियों को जल्दी ही तलब किया जाएगा।
NewsJul 5, 2019, 7:23 AM IST
1076 डायल करके यूपी के सीएम के पास दर्ज कराइए शिकायत, प्रमोशन पाने के लिए अधिकारी जरुर करेंगे कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए शानदार व्यवस्था की है। अब सुरक्षा, सेहत और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनने के लिए 1076 हेल्पलाइन शुरु की गई है। जिसपर दर्ज की गई शिकायतों के निपटारे के आधार पर ही अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड बनेगा, जिसके आधार पर उनकी पदोन्नति संबंधित फैसले लिए जाएंगे।