NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
NewsJul 26, 2019, 7:46 AM IST
हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तब तक वह पार्टी के अध्यक्ष के पद पर ही हैं। हालांकि राहुल गांधी के वापस लौटने से इस बात की संभावना प्रबल हो गयी है कि जल्द ही कांग्रेस में नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।
NewsJul 25, 2019, 8:17 PM IST
जहां पूरे देश में बीजेपी का कुनबा बढ़ रहा है वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी के दो विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की आशंका है। बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में कमलनाथ सरकार द्वारा पेश किए गए दंड संशोधन विधेयक पर हुई वोटिंग में भाजपा के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
NewsJul 25, 2019, 6:33 PM IST
आजम खान ने आज स्पीकर की कुर्सी पर मौजूद बिहार के शिवहर की सांसद रमा देवी से कह दिया कि 'आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं'। जब उनके बयान पर विरोध जताया गया तो आजम ने रमा देवी को अपनी बहन बताया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों आजम खान का मन अपनी बहन की आंखों में झांकने का करता है। कैसी मानसिकता है ये?
NewsJul 25, 2019, 11:27 AM IST
असल में द अनलॉफुल ऐक्टिविटीज (प्रिवेंशन) अमेंडमेंट बिल के पक्ष में बुधवार को मतदान हुआ था। इसमें ज्यादातर विपक्षी दलों ने विरोध में अपनी राय दी थी। मतदान के दौरान विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए। लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बाहर नहीं गए बल्कि उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट दिया था।
NewsJul 24, 2019, 7:39 PM IST
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ एक विवाद में उलझ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि सपा सरकार के समय रवि किशन को यश भारती सम्मान दिया गया था। लेकिन रवि किशन ने इस बात से इनकार किया है। जिसके बाद सपा ने एक फोटो जारी की है, जिसमें रवि किशन अखिलेश यादव से पुरस्कार हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं।
NewsJul 24, 2019, 2:13 PM IST
अब कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। येदियुरप्पा भी इस फार्मूले की जद में हैं। लेकिन पार्टी इस फार्मूले को उन पर लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर अब पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गये हैं। असल में कर्नाटक में येदियुरप्पा के अलावा ऐसा कोई नेता नहीं जो पार्टी को वहां पर खड़ा कर सके और इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ा सके।
NewsJul 23, 2019, 10:47 AM IST
साध्वी का ये बयान सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद साध्वी और पार्टी की किरकिरी हो रही थी। विपक्षी दलों ने इसे सीधे तौर पर भाजपा से जोड़ दिया था। जिसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है कहा कि इस तरह के बयानों से पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल होती है। लिहाजा अपने शब्दों और वाणी में नियंत्रण रखें।
NewsJul 23, 2019, 10:26 AM IST
हालांकि इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमा लगाई थी। लेकिन इनकी ऊंचाई ज्यादा नहीं है। लिहाजा अब योगी सरकार ने भगवान श्रीराम की 251 मीटर की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का फैसला किया है।
NewsJul 22, 2019, 6:20 PM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नटवर सिंह ने आखिरकार वह बात बोल ही दी। जिसे जानते तो सब थे, लेकिन बोलने का साहस कोई नहीं कर रहा था। गांधी परिवार के बिना कांग्रेस टूटकर बिखर जाएगी। नटवर ने आज यह बयान देकर सनसनी फैला दी है।
NewsJul 22, 2019, 12:05 PM IST
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक काफी अरसे से मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर लगाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तमाम चुनौतियों के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने यहां पर 63 सीटों पर जीत हासिल की है। लिहाजा पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिलेगी। हालांकि राज्य में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और चौथा जल्द ही खाली हो जाएगा।
NewsJul 21, 2019, 1:29 PM IST
शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। वह कांग्रेस की दिग्गज नेता रही हैं। दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी थी। आज कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके निजामुद्दीन स्थित आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। जहां पर कांग्रेस के नेताओं और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का तांता लगा हुआ है।
NewsJul 19, 2019, 7:56 PM IST
विधानसभा अध्यक्ष आज ही फ्लोर टेस्ट कराना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस और जेडीएस के विधायक सोमवार और मंगलवार तक विधानसभा को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार का कहना था कि उन्हें भी दुनिया का सामना करना है।
NewsJul 19, 2019, 2:17 PM IST
शुक्रवार रात को ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को आदेश दिया था कि वह आज दोपहर 1.30 तक सदन में विश्वासमत के लिए वोटिंग कराएं। जबकि शाम को राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कल (शुक्रवार) को ही वोटिंग कराने को कहा था। इस पत्र के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी थी।
NewsJul 19, 2019, 9:23 AM IST
फिलहाल आज राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को सदन में बहुमत साबित करना ही होगा। क्योंकि कल विधानसभा अध्यक्ष ने आज तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया था। हालांकि कल भी कुमारस्वामी सरकार के पास महज 99 विधायकों का ही समर्थन था जबकि भाजपा के साथ 107 विधायक सदन में थे।
New Recharge Plans: 365 दिन तक फ्री कॉलिंग के साथ एक्टिव रहेगी सिम, Airtel यूजर्स तुरंत कराएं प्लान रिचार्ज
कम बजट में बेस्ट Jio प्लान! 100 रुपये से कम में फ्री JioCinema और ढेरों फायदे
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग