अनंत सिंह
(Search results - 13)NewsAug 29, 2019, 6:18 PM IST
बढ़ी बाहुबली अनंत सिंह की मुश्किलें, दो दिन की पुलिस रिमांड में रहेंगे बिहार के ‘छोटे सरकार’
बिहार पुलिस को अनंत सिंह की दो दिन की रिमांड मिल गई है और इसमें वह विधायक से हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या हो सकती है और इसके लिए बिहार पुलिस सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके पति की हत्या कराना चाहते हैं।
NewsAug 26, 2019, 8:22 AM IST
बाहुबली अनंत सिंह अब 'छोटे सरकार' नहीं बल्कि बने कैदी नम्बर 13617
अनंत सिहं को रविवार को बेउर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने दिन पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था और उसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। जिसके बाद बिहार पुलिस ने कोर्ट से अनंत सिंह को कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस की एएसपी लिपि सिंह उन्हें लेने आई थी।
NewsAug 24, 2019, 7:33 PM IST
क्या अनंत ‘साजिश’ में लिपि सिंह भी हैं सूत्रधार, जेडीयू विधायक की गाड़ी से पहुंची साकेत कोर्ट
असल में अनंत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि लिपि सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं। इसमें उनके साथ जदयू के राज्यसभा सांसद ललन सिंह और बिहार के कुछ राजनेता है। अनंत सिंह के घर से कुछ दिनों पहले एक-47 और ग्रेनेड बरामद किया है। लिहाजा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खोज रही थी लेकिन अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लेकिन आज लिपि सिंह के कोर्ट में पहुंचते ही बड़ा विवाद हो गया।
NewsAug 23, 2019, 8:45 PM IST
इस 'लेडी सिंघम' के पिता हैं सीएम नीतीश कुमार के राइटहैंड, जिसने बाहुबली अनंत सिंह को बना दिया भगोड़ा
अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि लिपि सिंह बिहार के राज्यसभा सांसद और बाहुबली ललन सिंह के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं। लिपि सिंह 2016 बैच की आईपीएस अफसर हैं और दबंग अफसरों में मानी जाती है। उन्हें बिहार में लेडी सिंघम कहा जाता है। जिस अनंत सिंह के नाम से पूरा बिहार कांपता है उसमें लिपि सिंह ने पुलिस की फाइलों में भगोड़ा घोषित कर दिया।
NewsAug 23, 2019, 8:27 PM IST
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा से पाकिस्तान के ब्लैक लिस्ट होने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर मुसलमानों ने स्वागत किया
NewsAug 23, 2019, 2:35 PM IST
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार पुलिस को लगा बड़ा झटका
हालांकि अनंत सिंह ने पहले ही कह दिया था कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। लेकिन पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए बिहार और झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनकी पत्नी पर भी एफआईआर दर्ज की थी।
NewsAug 22, 2019, 1:29 PM IST
बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बिहार पुलिस को नहीं मिल रहे हैं गवाह
अनंत सिंह के घर पर एके 47 और ग्रेनेड मिलने का दावा बिहार पुलिस कर रही है। लेकिन अनंत सिंह के खौफ के कारण कोई भी मुहं खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस की छापेमारी से लेकर प्रतिबंधित हथियार की बरामदगी किसी ने कुछ नहीं देखा। पुलिस को अपनी कार्रवाई का साक्षी बनाने कोई गवाह नहीं मिल रहा है।
NewsAug 19, 2019, 8:40 AM IST
विधायक अनंत सिंह की तलाश में झारखंड में छापेमारी, नहीं मिले बाहुबली विधायक
शनिवार रात पटना में बिहार पुलिस उनके सरकारी आवास पर छापा मारा था। लेकिन उससे थोड़ी पहले ही अनंत सिंह वहां से निकल गए थे। इसके बाद पुलिस ने राज्य के कई हिस्सों में उनके संभावित ठिकानों में छापेमारी की लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। ऐसा माना जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है। हालांकि कल अनंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह छिपे नहीं है बल्कि एक अपने दोस्त को देखने के लिए अस्पताल आए हैं।
NewsAug 16, 2019, 7:12 PM IST
बिहार के दबंग विधायक के घर से मिला एके-47 और ग्रेनेड
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खासमखास माने जाने वाले अनंत सिंह के सितारे गर्दिश में हैं। उनके पैतृक घर में हुई छापेमारी में पुलिस को प्रतिबंधित हथियार और विस्फोटक मिला है। अनंत सिंह को बिहार का बेहद रसूख वाला बाहुबली विधायक माना जाता है।
NewsJul 24, 2019, 6:12 PM IST
नीतीश से विरोध अनंत सिंह को पड़ रहा है भारी, हत्या की साजिश का एक और केस दर्ज
बिहार के मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विद्रोह करना भारी पड़ रहा है। उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने का एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में सबूत इकट्ठा कर रही है।
ViewsApr 29, 2019, 1:14 PM IST
सूरजभान सिंह: रंगबाजी से राजनीति का सफर
बाहुबली के बिना बिहार में राजनीति करना किसी भी विचारधारा वाले नेता और पार्टी के लिए शायद संभव नहीं रहा है. यही वजह है कि सूरजभान सिंह को सजायाफ्ता होने के बाद भी कई पार्टियों ने शरण दी. पिछली बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया था. वहीं इस बार सूरजभान अपने छोटे भाई चंदन के लिए नवादा से रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी का टिकट हासिल करने में सफल हो गए हैं.
ViewsApr 21, 2019, 1:04 PM IST
मगध इलाके के बेताज बादशाह छोटे सरकार की ‘अनंत’ कथा
तगड़ी कदकाठी और रोबदार मूंछों वाला व्यक्ति, जिसे कई बार रात में भी आंखों पर काला चश्मा सिर पर काउबॉय हैट लगाए सिगरेट फूंकते देखा जा सकता है। सोनपुर पशुमेले में जिसकी गायों के गले दो सौ से ढाई सौ ग्राम सोने की चेन लटकी रहती है. जो हाथी घोड़ों के साथ अजगर पालने का भी शौकीन है. एक ऐसा शख्स जो बचपन में घर-बार छोड़कर साधु बन चुका था. लेकिन आज उसपर संगीन अपराधों के बेहिसाब मुकदमे चल रहे हैं. वर्तमान लोकसभा चुनाव में उसने अपनी पत्नी नीलम देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलवाया है। नाम है अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार...
NewsJan 12, 2019, 12:41 PM IST
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थक के घर छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद
बिहार के बाढ़ जिले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नजदीकी भूषण सिंह के घर पुलिस ने छापेमारी की है। जिसमें साढ़े सात लाख नकद और दो हथियार बरामद किए गए हैं।