NewsApr 18, 2019, 4:33 PM IST
छत्तीसगढ़ में हर बार नक्सली चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हैं। लेकिन हमेशा जनता उनके गढ़ में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करके उनके बहिष्कार की हवा निकाल देती है। छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पखांजुर में नक्सलियों ने एक बार फिर से चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी किया है। उन्होंने थाने से तीन किलोमीटर दूर चुनाव विरोधी पर्चे फेंककर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
NewsApr 16, 2019, 7:58 PM IST
ईडी सूत्रों के अनुसार, वटाली के 60 से ज्यादा खाते एजेंसी के रडार पर हैं। कई अन्य लोगों के खिलाफ भी बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
NewsApr 13, 2019, 4:28 PM IST
सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा करने की पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने 13 अप्रैल 1984 को एक बड़ा अभियान छेड़ा था। इसे 'ऑपरेशन मेघदूत' का नाम दिया गया। इस तरह का सैन्य अभियान दुनिया के सबसे दुर्गम युद्धक्षेत्र में पहली बार चलाया गया।
NewsApr 10, 2019, 2:20 PM IST
पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने भारत में ‘मीटू’ अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अपना नाम छाने के बाद रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
NewsApr 9, 2019, 3:43 PM IST
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू और अंसार गजवत उल हिंद के जाकिर मूसा का ऑडियो टेप वायरल।
NewsApr 9, 2019, 9:01 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए आज पहले दौर के मतदान के लिए आज प्रचार अभियान थम जाएगा। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में 20 राज्यों की 91 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। यूपी में पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
NewsApr 3, 2019, 7:57 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने राज्य में सत्तासीन तृणमूल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी को बंगाल के विकास में बाधा करार दिया।
NewsMar 31, 2019, 4:20 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार अभियान की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से की और अगले चरण में असम का रुख किया जहां 5 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग पहले चरण में 11 अप्रैल को कराई जाएगी।
NewsMar 31, 2019, 11:55 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के समर्थन में रविवार को मुंबई में एक कार रैली निकाली गई। इसका मकसद मुंबई में पीएम मोदी के इस अभियान का संदेश पहुंचाना था।' पीएम मोदी दिल्ली में 'मैं भी चौकीदार' टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी देशभर में करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' बयान के बाद पलटवार करते हुए भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ते हुए की थी। इसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।
NewsMar 29, 2019, 9:41 AM IST
सुरक्षा बलों ने बड़गाम जिले में सुत्सू गांव में शुक्रवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में चार जवान भी घायल हुए हैं।
NewsMar 25, 2019, 1:12 AM IST
राम माधव ने यह बात हिमंता के चुनाव न लड़ने के सवाल पर कही। उन्होंने कहा, हिमंता बिस्व सरमा पर अमित से ज्यादा बोझ है, क्योंकि उन्हें यहां 5-6 सरकारें संभालनी हैं। उन्हें पूर्वोत्तर में पूरे चुनाव का अभियान संभालना है।
NewsMar 25, 2019, 12:57 AM IST
लोकसभा चुनाव में लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक नया अभियान 'वोट कर' शुरू किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में समाज के विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों को टैग किया और उनसे लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया।
NewsMar 24, 2019, 11:55 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए 'चौकीदार चोर है' का जुमला इस्तेमाल करते रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी ने इस पर जोरदार पलटवार करते हुए 'चौकीदार' शब्द को जन अभियान का रूप दे दिया।
NewsMar 22, 2019, 5:59 PM IST
24 मार्च को कोल्हापुर में भाजपा और शिवसेना की साझा रैली से होगी प्रचार अभियान की शुरुआत। शिवसेना राज्य में 23 जबकि भाजपा 25 सीटों पर लड़ रही है चुनाव।
NewsMar 21, 2019, 11:40 AM IST
होली के मौके पर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा। पाकिस्तानी सीमा पर आज पाकिस्तानी सेना से सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग शुरू जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। भारत ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का मुहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर आज सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों दो आंतकियों को घेरा हुआ है। दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि दोनों तरफ से गोलीबारी की खबरें नहीं हैं।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल