आगरा
(Search results - 62)NewsAug 25, 2019, 1:44 PM IST
हफ्ता नहीं दिया तो पुलिस ने कर दिया देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़
आगरा के कश्मीरी बाजार क्षेत्र के सात कोठों पर छापा मारा। जिसमें यहां पर 21 संचालिका एवं सहयोगी महिलाएं, 11 पीड़ित महिलाएं और 11 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद कोठे संचालिकाओं और महिलाओं ने थाने में ही हंगामा काटा। इन महिलाओं का कहना था कि कोठे पुलिस के संरक्षण पर चल रहे हैं और इन्हें हफ्ता जाता है। इस बार नहीं दिया गया तो पुलिस ने छापा मारा है।
NewsAug 16, 2019, 7:40 PM IST
निकाह की दावत उड़ाने के दो घंटे के बाद कानून से बिना डरे शौहर ने दिया तीन तलाक
देश की संसद ने कानून बनाकर तीन तलाक पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन मजहबी कट्टरपंथी अब भी अपना पुराना रवैया बदलने के लिए तैयार नहीं हैं। आगरा में एक शख्स ने दहेज के लिए अपनी दो घंटे की ब्याहता बीवी को तीन तलाक देकर बेसहारा छोड़ दिया।
NewsAug 1, 2019, 12:28 PM IST
बेटी ने बनाया पिता और उसकी प्रेमिका का वीडियो, जानें फिर क्या हुआ
असल में आगरा के विजय नगर कालोनी स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एक व्यापारी और उसकी प्रेमिका रंगरेलियां मना रहे थे। ये फ्लैट व्यापारी ने अपनी प्रेमिका को दिया हुआ है। जब इसकी भनक उस व्यापारी के बेटी को लगी तो वह अपनी चचेरी बहन से साथ अपार्टमेंट में आ गयी। उस लड़के को अपने पिता के इस फ्लैट के बारे में जानकारी थी।
NewsJul 30, 2019, 2:33 PM IST
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर से हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत, बेटी गंभीर
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बार फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र में तब हुआ जब इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बची एक लड़की को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NewsJul 19, 2019, 1:42 PM IST
आगरा में पार्किंग विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट, बेटी से भी दुर्व्यवहार
आगरा में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने के विरोध पर गुंडागर्दी पर उतारु पड़ोसी ने बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से पिटाई की है। इस बर्बरता की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। गुंडों ने दंपत्ति की बेटी से भी बदसलूकी की है।
NewsJul 9, 2019, 6:54 PM IST
तीन महीने बाद खुला मौत का राज, पत्नी ने गहने देकर कराई थी हत्या
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ताज नगरी आगरा में हुई एक हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया है। दरअसल एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने गहने देकर पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने मृतक का कंकाल तीन महीने बाद बरामद किया है।
NewsJul 8, 2019, 9:06 AM IST
यमुना एक्सप्रेसवे में खाई में गिरी डबल डेकर बस, 29 लोगों की मौके पर मौत
जानकारी मुताबिक एक प्राइवेट डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। लेकिन आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर यह बस सड़क से नीचे नाले में गिर गई। बस की गति काफी तेज थी। खाई में गिरने से मौके पर ही 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
NewsJun 12, 2019, 6:35 PM IST
दो दिन पहले यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष बनीं दरवेश यादव की कोर्ट में गोली मारकर हत्या
यूपी बार काउंसिल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं दरवेश सिंह यादव। सम्मान समारोह के दौरान मारी गई तीन गोलियां। हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, हालत गंभीर।
NewsMay 3, 2019, 6:41 PM IST
एयफोर्स के जवान ने ट्रेन में गोली मारकर की आत्महत्या
वी वेंकटेश नाम के एक एयर फोर्स के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह जवान आंध्र प्रदेश निवासी था और हलवारा में तैनात था। उसने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में धौलपुर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच खुद को गोली मार ली।
NewsApr 18, 2019, 4:00 PM IST
आगरा में किन मुद्दों पर पड़ रहे वोट, पोल के दौरान 'माय नेशन' की पड़ताल
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश भर में कई जगह वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित आगरा सीट पर भी इस चरण में वोट डाले जा रहे हैं। आगरा के वोटर्स के लिए कौन-कौन से मुद्दे हैं खास। क्या राष्ट्रीय मुद्दों पर भारी हैं स्थानीय समस्याएं। वोटरों का मिजाज भांपती माय नेशन के असिस्टेंट एडीटर सिद्धार्थ राय की ग्राउंड रिपोर्ट।
NewsApr 17, 2019, 9:56 PM IST
आगरा की जनता किसके साथ
लोकसभा के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होगी। माय नेशन के असिस्टेंट एडीटर सिद्धार्थ राय ने उत्तर प्रदेश के आगरा में मतदान से पहले वोटर्स के रुझान को टटोलने का प्रयास किया। क्या कहती है आगरा जनता, क्या हैं ताजनगरी के मुद्दे। आगरा में महागठबंधन या भाजपा भारी, वोटिंग से पहले क्या चल रहा है मतदाताओं के मन में, इन सभी सवालों का जवाब टटोलती यह ग्राउंड रिपोर्ट।
NewsApr 17, 2019, 9:53 AM IST
लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण की वोटिंग कल, कई दिग्गज की किस्मत का फैसला
Loksabha elections second phase voting on 18 april to decide political heavy weights. दूसरे चरण के चुनाव में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र तथा 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं।
NewsApr 6, 2019, 3:33 PM IST
तो क्या आगरा में अखिलेश और मायावती नहीं कर पाएंगे संयुक्त रैली
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती की 16 अप्रैल को एक संयुक्त रैली होने जा रही है। लेकिन अब इस रैली में अडंगा लग गया है। ये कहा जा रहा है कि इस रैली में दोनों नेता एक साथ शामिल नहीं हो सकते हैं।
NewsMar 24, 2019, 6:44 PM IST
यूपी में भाजपा के प्रचार का शंखनाद: शाह बोले, चुनौती देने वाले चुनाव लड़ने से बच रहे
आगरा में विजय संकल्प सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'हमें देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को चुनना है, ऐसा पीएम चुनना है जो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सके, ना कि सिर्फ इसलिए कि किसी की उम्र निकली जा रही है या किसी को पीएम बनने का शौक चढ़ा है।'
NewsMar 3, 2019, 5:15 PM IST
पीएम मोदी लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, कानपुर और आगरा मेट्रो का भी होगा शिलान्यास
आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषित होने से पहले लखनऊ वासियों को जल्द 23 किमी लंबे, नॉर्थ साउथ कोर्रिडोर मेट्रो रूट पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। अब मेट्रो चारबाग से मंशी पुलिया तक मेट्रो में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसका उद्घाटन 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया जाएगा।