NewsJul 25, 2019, 6:33 PM IST
आजम खान ने आज स्पीकर की कुर्सी पर मौजूद बिहार के शिवहर की सांसद रमा देवी से कह दिया कि 'आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं'। जब उनके बयान पर विरोध जताया गया तो आजम ने रमा देवी को अपनी बहन बताया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों आजम खान का मन अपनी बहन की आंखों में झांकने का करता है। कैसी मानसिकता है ये?
NewsJul 25, 2019, 2:57 PM IST
कभी उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में रामपुर में समान्तर सरकार चलाने वाले आजम खान को बड़ा झटका लगा है। हालांकि पिछले दिनों से लगातार आजम खान पर केस दर्ज हो रहे हैं। क्योंकि उन आरोप है कि उन्होंने किसानों की जमीन पर कब्जा किया है। यही नहीं जौहर विश्वविद्याल के लिए किए गए लेन देन के लिए ईडी का भी शिकंजा आजम खान पर कसने लगा है।
NewsJul 24, 2019, 12:34 PM IST
असल में जौहर विश्वविद्याल को बनाने के लिए कई तरह के नियमों क दरकिनार किया गया था। हालांकि जिस वक्त विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा था, उस वक्त राज्य में सपा की सरकार थी। लिहाजा आजम के खौफ के कारण सभी एजेंसियां आजम को क्लीन चिट देती रही।
NewsJul 21, 2019, 7:17 PM IST
आजम खान को रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के किसानों की जमीन धमकाकर हथियाने का आरोप है। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा किसानों ने आजम खान के खिलाफ मुकद्मे दर्ज कराए हैं। यही नहीं राज्य सरकार के सरकारी पोर्टल पर आजम खान का नाम भू माफिया के तौर पर दर्ज हो चुका है।
NewsJul 20, 2019, 12:27 PM IST
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान खान ने मॉब लिंचिंग पर फिर विवादित बयान दिया है। आजम ने कहा कि पाकिस्तान न जाने की सजा देश के मुसलमान भुगत रहे हैं।
NewsJul 19, 2019, 8:00 PM IST
अभी तक करीब 100 से ज्यादा अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधियों को एनकाउंटर में मार चुके मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा अब राजनीति में हाथ आजमाने वाले हैं
NewsJul 19, 2019, 8:33 AM IST
रामपुर के सांसद आजम खान का नाम घोषित भू माफियाओं की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। पिछले एक सप्ताह के अंदर उनपर 13 मुकदमे दायर किए गए थे। आजम खान के उपर लगभग 20 किसानों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
NewsJul 17, 2019, 9:48 AM IST
आजम खान खान को लेकर समाजवादी पार्टी की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। रामपुर में करीब 30 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी है। ये सभी किसान अल्पसंख्यक वर्ग है। लिहाजा सपा भी इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है। सपा अभी तक यूपी सरकार की कार्यवाही का विरोध नहीं कर रही है।
NewsJul 16, 2019, 3:24 PM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में हार के बाद जीत के लिए लिए इतने बेचैन हैं कि उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट पर मुकाबले के लिए अपनी पत्नी डिंपल यादव को आजम खान की सरपरस्ती में उतारने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल आजम खान के लोकसभा चुनाव जीत जाने के बाद यहां की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है और सपा प्रमुख किसी भी कीमत पर यह सीट गंवाने के लिए तैयार नहीं हैं।
NewsJul 14, 2019, 8:15 PM IST
फिलहाल अब प्रदेश की योगी सरकार जमीन हड़पने के मामले सामने आने के बाद आजम खान को भू माफिया घोषित करने जा रही है। इसके लिए आजम खान का नाम सरकारी पोर्टल पर भू माफिया के तौर पर डालने की तैयारी में है। ये पोर्टल प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद बना था। जिसमें जमीन हड़पने और धोखाधड़ी से भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को भूमाफिया घोषित किया जाता है।
NewsJul 13, 2019, 10:06 PM IST
शुक्रवार को ही योगी सरकार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने आजम खान और रामपुर के तत्कालीन सिटी सीओ आलेहसन के खिलाफ मुकदमा किया था। ये मुकदमा रामपुर के अजीम नगर धाने में किया गया है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। क्योंकि जिन किसानों की जमीन को धमकी और धोखे के साथ हड़पा गया था वह अब खुलकर सामने आ गए हैं।
NewsJul 12, 2019, 7:30 PM IST
समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। रामपुर में राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार ने आजम खान पर किसानों की जमीन जबरदस्ती कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया। जबरदस्ती जमीन कब्जाने के मामले में आजम खान के साथ ही उनके करीबी पुलिस अफसर आलेहसन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
NewsJul 11, 2019, 6:36 PM IST
कुछ दिन पहले ही आरडीए ने आजम खान के समधी का होटल भी सील किया था। उसके बाद उनके समधी ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम होने और आजम के समधी होने के नाते योगी सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। जबकि इससे पहले आजम खान पर रामपुर प्रशासन ने जौहर विश्वविद्यालय के आसपास की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए मुकदमा दर्ज किया था।
NewsJul 9, 2019, 6:41 PM IST
रामपुर के स्थानीय नेता भी जौहर विश्वविद्यालय के अधिग्रहण करने की मांग कर चुके हैं। असल में पूर्व की समाजवादी सरकार में आजम खान ने रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय अल्पसंख्यकों के बच्चों के लिए शुरू किया था। विश्वविद्यालय में पूरा नियंत्रण आजम खान और उनके बेटे के हाथों में है।
NewsJul 9, 2019, 7:08 AM IST
गिरिराज सिंह ने शबाना का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ये कहते हुए दिख रही हैं कि 'अगर हम सरकार की आलोचना करते हैं तो हमें राष्ट्रविरोधी करार दे दिया जाता है'। इसका जवाब देते हुए गिरिराज ने हिंदी में ट्वीट किया कि 'शबाना आजमी टुकड़े-टुकड़े गैंग और अवार्ड वापसी गैंग की नई नेता है।'
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल