आदमखोर
(Search results - 7)NewsSep 11, 2019, 6:22 PM IST
बेटे को बचाने के लिए मात्र डंडे के सहारे आदमखोर दरिंदे से भिड़ गया बाप
उत्तर प्रदेश के बहराइट में एक पिता ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए मात्र एक डंडे के सहारे जंगली तेंदुए से भिड़ गया। इंसान और आदमखोर का कुल संघर्ष पांच मिनट चला। जिसमें वह शख्स बुरी तरह घायल हो गया। लेकिन आखिरकार वह अपने बेटे की जान बचाने में सफल रहा।
NewsJul 4, 2019, 8:10 AM IST
आदमखोर जंगली जानवर से पांच मिनट जूझकर बहादुर किसान ने बचाई अपनी जान
उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग किसान पर अचानक जंगली तेंदुए ने हमला कर दिया। लेकिन उन्होंने बिना साहस खोए पूरे पांच मिनट तक उसका मुकाबला किया और उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया।
NewsMar 15, 2019, 9:24 AM IST
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आंतक, पांच साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला
राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आदमखोर कुत्तों का आंतक फिर शुरू हो गया है। आदमखोर कुत्तों ने एक पांच साल के मासूम बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। इस घटना के बाद इस इलाके में भय व्याप्त हो गया है।
NewsNov 23, 2018, 5:12 PM IST
दिल्ली पुलिस ने रोकी मॉब लिंचिंग, भीड़ ने लगाया था आदमखोर होने का आरोप
दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस ने छह अफ्रीकी नागरिकों को नाराज भीड़ के चंगुल से बचाया। भीड़ इन लोगों पर आदमखोर होने का इल्जाम लगाकर उनकी पिटाई कर रही थी। यह घटना गुरुवार रात की है।
NewsOct 23, 2018, 10:14 AM IST
बागेश्वर में सड़क पर कुत्ते और गुलदार में शह-मात का खेल
उत्तराखंड का बागेश्वर इलाका आदमखोर गुलदार के आतंक से अभी मुक्त भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर शहर के बीचोंबीच दिखे गुलदार ने लोगों को सहमा दिया है। रविवार रात 11 बजे बागनाथ मंदिर के आसपास घूमका एक गुलदार सीसीटीवी में कैद हुआ है | पहले वह मंदिर की गली में कुत्ते को दौड़ाते हुए साफ दिखाई दे रहा है | फिर गली में जानवरों का पीछा करते भी देखा जा सकता है। यह हाल तो शहर के बीच का है तो गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाने से ही सिहरन होने लगती है।
NewsSep 21, 2018, 2:54 PM IST
आखिर पकड़ा गया बागेश्वर का नरभक्षी तेंदुआ
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके नरभक्षी तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ ही लिया। यह तेंदुआ चार बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। दहशत का आलम यह था कि लोग शाम होते ही घर में दुबक जाते थे। तेंदुए को वन बिभाग ने इसी माह आदमखोर घोषित किया था। हालांकि तेंदुआ तीन महीने से लोगों पर हमला कर रहा था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा गया था और आखिरकार वह इसमें फंस गया। हालांकि स्थानीय लोग अब भी दहशत में हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन तेंदुए घूम रहे हैं।
NewsJul 11, 2018, 6:15 PM IST
मारा गया रायवाला का आदमखोर गुलदार
रायवाला क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मार गिराया है। यह गुलदार राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में लोगों पर हमले कर रहा था। सोमवार को इसने सूरत सिंह नेगी को अपना निवाला बना लिया था। पिछले चार साल के दौरान इस इलाके में 21 लोग गुलदार के हमले में मारे गए हैं। आदमखोर गुलदार के मारे जाने के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।