इंतजाम
(Search results - 33)NewsMay 16, 2019, 6:11 PM IST
प्रियंका के रोड शो में दिखे गिनती के लोग
उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर में रोड शो किया। प्रियंका खुली गाड़ी में सवार थी।
NewsApr 23, 2019, 5:57 PM IST
दुर्ग के मतदान केन्द्रों पर दिखा मतदाता सुविधा का शानदार इंतजाम
दुर्ग जिले में भिलाई के छावनी मतदान केंद्र में मतदाता बेहद उत्साहित दिखे। सुबह से ही लोगों की लाइन लगी रही। यहां का आदर्श मतदान केंद्र दुल्हन की तरह सजाया गया था।
यहां सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी जबरदस्त थी।NewsApr 23, 2019, 8:53 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू, लोकसभा की 117 पर सीटों जनता चुनेगी सरकार
आज का चरण सबसे बड़ा चरण माना जा रहा है जहां कुल 117 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथों पर कतार में लग गए हैं और सुरक्षा के पूरे इंतजाम चुनाव आयोग ने किए। आज गुजरात के गांधीनगर में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपना वोट डाला और उन्होंने जनता से अपने मताधिकार करने को कहा। पीएम मोदी के साथ गांधीनगर से बीजेपी के प्रत्याशी अमित शाह भी थे। आज जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा, उसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, एसपी संरक्षक मुलायम सिंह, आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, राहुल गांधी प्रमुख हैं। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।
NewsApr 18, 2019, 8:11 AM IST
जनता जनार्दन आज करेगी 95 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से ही शुरू हो गया है। देश के 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान की सभी तैयारियां कल ही पूरी कर ली गयी थी। दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आज ही ओडिशा विधानसभा के लिए 35 सीटों पर मतदान चल रहा है।
NewsApr 11, 2019, 1:09 PM IST
लोग जानते हैं किसने उन्हें लेफ्ट से 'मुक्ति' दिलाईः बिप्लब देब
ढाई दशक से ज्यादा समय तक पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में चले आ रहे लेफ्ट के शासन को ध्वस्त करने के बाद सत्ता पर पहली बार काबिज हुई भाजपा के लिए राज्य में यह पहला बड़ा चुनाव है। त्रिपुरा की 2 लोकसभा सीटों में से एक त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोग जानते हैं कि उन्हें किसने लेफ्ट के राज से 'मुक्ति' दिलाई। उन्होंने दावा किया कि पूरा त्रिपुरा नरेंद्र मोदी के लिए वोट करेगा।
NewsMar 11, 2019, 12:36 PM IST
पुलवामा हमले का एक और साजिशकर्ता ढेर, त्राल मुठभेड़ में मारा गया मुदस्सिर
त्राल के मीर मोहल्ले के रहने वाला मुदस्सिर 2017 में एक ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। पुलवामा हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी और विस्फोटक का इंतजाम उसी ने किया था।
NewsFeb 4, 2019, 10:10 AM IST
कुंभ मेला में मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था सैलाब, 2 करोड़ से ज्यादा ने लगाई संगम में डुबकी
सोमवती अमावस्या होने की वजह से स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात से ही मेला क्षेत्र में डटे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि शाम तक 3-4 करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद होने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ViewsDec 23, 2018, 2:44 PM IST
ऋण मुक्त कैसे हो हमारा अन्नदाता!
मेरा मानना है कि किसान को खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ खाद, बीज का इंतजाम कर दिया जाये और उसे उसकी लागत एवं मेहनत का उचित पारितोषिक मिल जाये, तो बाकी सब कुछ हमारा मेहनती किसान खुद ही कर लेता है: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
NewsDec 3, 2018, 11:01 AM IST
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे से बचाव के लिए लगाई गईं 400 फ़ॉग लाइटें
यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने सर्दियों के दौरान कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए कई इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में 165 किमी लंबे मार्ग पर हर 400 मीटर की दूरी पर एक फ़ॉग लाइट लगाई गई है।
NewsNov 25, 2018, 11:09 AM IST
रामनगरी अयोध्या में वीएचपी की धर्म सभा शुरु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
धर्म सभा में शामिल होने के लिए देश भर से बसों, ट्रेनों और निजी वाहन से हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच चुके हैं।
NewsNov 19, 2018, 12:18 PM IST
NewsNov 17, 2018, 10:57 AM IST
NewsNov 10, 2018, 12:58 PM IST
NewsNov 3, 2018, 11:26 AM IST
किश्तवाड़ में भाजपा नेताओं की हत्या से नाराज लोगों ने केंद्रीय मंत्री से की बदसलूकी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा के दो नेताओं के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को गुस्साए लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किश्तवाड़ में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। राजपूत समुदाय को आतंकी संगठनों द्वारा 'चुन-चुनकर' निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस को इस बारे में बार-बार सूचित करने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने जितेंद्र सिंह पर अपने लोकसभा क्षेत्र की अनदेखी का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की किश्तवाड़ में उनके घर के पास गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।
NewsOct 10, 2018, 12:06 PM IST