एनडीए
(Search results - 120)NewsNov 20, 2019, 7:24 AM IST
नीतीश कुमार ने भाजपा के बागी को दिया समर्थन, एनडीए से बगावत!
हालांकि झारखंड में पहले से ही राजग में कलह दिखाई दे रही है। क्योंकि राजग के सभी घटकदल राज्य में अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। चाहे लोजपा हो या फिर जदयू या फिर आजसू। सभी दलों के प्रत्याशी कांग्रेस और झामिमो के साथ ही भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत भाजपा के साथ जमशेदपुर सीट पर है।NewsNov 17, 2019, 6:24 PM IST
आखिर एनडीए में क्यों सहयोगी कर रहे हैं समन्वय समिति की मांग
असल में आज एनडीए की बैठक बुलाई गई थी। जिससे शिवसेना ने दूरी बनाकर रखी थी। लेकिन इन बैठक में एनडीए के सहयोगी लोजपा ने सभी दलों को सम्मान देने के लिए समन्वय समिति के गठन की मांग की। चिराग पासवान ने कहा कि आज की बैठक में शिवसेना नहीं थी। जिसके कारण उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि अब एनडीए में समन्वय समिति की जरूरत है।
NewsNov 16, 2019, 7:07 PM IST
राज्यसभा में भी दिखेगा शिवसेना से संबंध टूटने का असर, कमजोर होगा एनडीए
हालांकि उम्मीद की जा रही है अगले हफ्ते महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। जिसमें पहले ढाई साल में शिवसेना का सीएम होगी और बाकी ढाई साल एनसीपी का सीएम होगा। माना जा रहा तीन दलों के बीच सरकार को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय हो गया है। जिसमें सीएम शिवसेना और एनसीपी का वही विधानसभा कांग्रेस का होगा।
NewsNov 14, 2019, 1:37 PM IST
जानें किस समिति के लिए भाजपा पर दबाव बनाने लगे हैं सहयोगी दल
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा में कमजोर हुई है। हालांकि हरियाणा में भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर सरकार तो बना ली है। वहीं महाराष्ट्र में पार्टी को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला एक तो वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई है वहीं उसके सहयोगी शिवसेना ने उससे तीन दशक पुराना रिश्ता भी खत्म कर दिया है। जिसके बाद भाजपा मुश्किल में है। हालांकि अभी तक राज्य में शिवसेना भी सरकार का गठन नहीं कर सकी है।
NewsNov 12, 2019, 1:32 PM IST
एनडीए के सहयोगी दलों में दिखने लगा है महाराष्ट्र का असर, जानें किस सहयोगी ने अब छोड़ा एनडीए का साथ
महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना पाई। वहीं तीन दशक पुराने सहयोगी दल शिवसेना ने भी साथ छोड़ दिया है। शिवसेना ने पूरी तरह से एनडीए का साथ छोड़ दिया है। जबकि एलजेपी अभी केन्द्र सरकार में भाजपा की सहयोगी है। लेकिन एलजेपी ने सीटों का बंटवारा न होने के कारण अब झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ये भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
NewsOct 31, 2019, 8:43 AM IST
मोदी कैबिनेट में शामिल होने को तैयार हैं नीतीश कुमार, पर ये है शर्त
असल में दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है और इसमें एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। वह 2022 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। फिलहाल शरद यादव के जाने के बाद नीतीश कुमार ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार में हुए उपचुनाव के परिणाम और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
NewsOct 25, 2019, 6:25 AM IST
उपचुनाव में नहीं चला सुशासन बाबू का जादू, राजद हुई मजबूत
राज्य में पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव हुए थे और जिसके परिणाम आ चुके हैं। लेकिन ये उपचुनाव के नतीजे एनडीए के लिए बिहार में अच्छे संकेत नहीं है। इसमें एनडीए और सत्तारूढ़ जद (यू) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि विपक्षी दल राजद ने उपचुनाव में दो सीटें जीतकर राज्य में अपनी मजबूती का एहसास कराया है। जबकि राजद के भीतर ही नेताओं में लड़ाई चल रही है।
NewsSep 23, 2019, 9:32 AM IST
उपचुनाव के लिए एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, महागठबंधन में फंसा है पेंच
महागठबंधन में हर दल अपनी अपनी दावेदारी कर रहा है। कांग्रेस राज्य की पांच सीटों में तीन पर दावा कर रही तो राजद का कहना है कि बड़े दल होने के नाते उसे चार सीटें मिलनी चाहिए। वहीं इस गठबंधन के सहयोगी हम और मुकेश साहनी की पार्टी भी दावेदारी कर रही है। लिहाजा उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भी महागठबंधन सीटों के बंटवारे को लेकर आम राय नहीं बना सका है।
NewsAug 12, 2019, 1:19 PM IST
राज्यसभा में 2020 में होगा एनडीए के पास बहुमत, विपक्ष और होगा कमजोर
अगले साल अप्रैल महीने में राज्यसभा की 52 सीटें खाली होंगी। इस दौरान 15 राज्यों के विभिन्न दलों के 52 सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। इनमें भाजपा के 15, जदयू के 3 और अन्नाद्रमुक के 4 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं बीजद के भी दो सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। जबकि विपक्षी दलों में कांग्रेस के 13, तृणमूल कांग्रेस के चार और कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राकांपा के दो सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
NewsAug 6, 2019, 11:54 PM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।
NewsJul 1, 2019, 5:05 PM IST
इस खास वजह से अब मोदी सरकार के जरुरी बिल सदन में मंजूरी के लिए अटकेंगे नहीं
मोदी सरकार के पहले टर्म में कई अहम बिल राज्यसभा में अनुमति की बाट जोहते रह गए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि अब राज्यसभा में भी बीजेपी समर्थक सांसदों की संख्या पहले से बहुत ज्यादा हो गई है। राज्यसभा में एनडीए के कुल सांसदों की संख्या बहुमत से मात्र 8 ही कम रह गई है।
NewsJun 18, 2019, 3:26 PM IST
राजस्थान से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला के हाथों में होगी इस लोकसभा की कमान
संसदीय लोकतंत्र में लोकसभा अध्यक्ष का पद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ही तरह बेहद अहम माना जाता है। सत्तारुढ़ एनडीए ने राजस्थान के कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष के तौर चुने जाने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को 10 और पार्टियों का समर्थन हासिल है।
NewsJun 14, 2019, 12:17 PM IST
जिस ज्योतिषी ने की थी बीजेपी के 300+ सीटें जीतने की भविष्यवाणी, उन्होंने फिर से चौंकाया
लोकसभा चुनाव के परिमाणों से पहले ही उज्जैन के एक प्रोफेसर राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर ने बीजेपी के 300 से ज्यादा सीटें जीतने की भविष्यवाणी की थी। जिसका खमियाजा उन्हें निलंबित होकर चुकाना पड़ा था। कहने की जरुरत नहीं है कि उनका भविष्यफलन बिल्कुल सच साबित हुआ। अब उन्होंने मोदी सरकार के बारे में एक और जबरदस्त भविष्यवाणी की है।
NewsJun 13, 2019, 6:12 PM IST
बाहुबली रामा सिंह ने खड़ी की रामविलास पासवान के सामने चुनौती
एनडीए सरकार में शामिल केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी ही लोक जन शक्ति पार्टी के एक बाहुबली पूर्व सांसद रामा सिंह ने चुनौती दी है। जिसकी वजह से एलजेपी में टूट हो गई है।
NewsJun 12, 2019, 10:44 AM IST
तो ये है राज्यसभा को साधने की बीजेपी की व्यूह रचना, जाने कैसे विपक्षी दलों को मिलेगी मात
पिछले कुछ दिनों से वाईएसआर के चीफ जगन मोहन रेड्डी की बीजेपी के साथ निकटताएं बढ़ी हैं। जिसे भविष्य की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है। जगन ने भी पिछले दिनों जब पीएम से मुलाकात की थी उन्होंने कहा था कि अगर एनडीए बहुमत के लिए संख्याबल नहीं जुटा पाता तो वह अपनी समर्थन देते।